संगम नगरी में गंगा-यमुना फिर उफान पर, 12 घंटे में 93 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर; सामान समेटने लगे कछारी इलाके के लोग

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना के तेजी से बढ़ते जलस्तर ने कछारी इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। यमुना के बाद अब गंगा का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। पानी बढ़ने की रफ्तार को देखते हुए नदी किनारे रहने वाले लोग सुरक्षित जगहों की ओर जाने की तैयारी में जुट गए हैं और कई परिवारों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है। 12 घंटे में नैनी में यमुना 93 सेंटीमीटर बढ़ी फाफामऊ में गंगा का जलस्तर महज चार घंटे में…

Read More

यूपी में पिता बने कातिल! प्रयागराज में डंबल से बेटे की हत्या, औरैया में ₹900 के विवाद में पीट-पीटकर मार डाला

प्रयागराज/औरैया: उत्तर प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों में पिता और बेटे के रिश्ते को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। प्रयागराज में नशे में धुत पिता ने पहले 18 वर्षीय बेटे पर चाकू से हमला किया और फिर डंबल से सीने पर कई वार कर उसकी जान ले ली। वहीं, औरैया में 900 रुपये निकालने के विवाद में पिता ने 15 वर्षीय बेटे को डंडे से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। बाद में नशा उतरने पर आरोपी पिता ने चूहे मारने की दवा खाकर जान देने की…

Read More

18 साल की युवती ने चुना अपना जीवनसाथी, हाई कोर्ट ने पति के साथ रहने की दी इजाजत; कहा- माता-पिता की इच्छा सर्वोपरि नहीं

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 18 वर्षीय युवती को अपनी पसंद से पति के साथ रहने की अनुमति दी है। अदालत ने कहा कि बालिग व्यक्ति को अपना जीवनसाथी चुनने और अपनी पसंद की जगह पर रहने की संवैधानिक स्वतंत्रता है। माता-पिता की चिंताएं अपनी जगह जायज हो सकती हैं, लेकिन उन्हें किसी वयस्क की व्यक्तिगत स्वतंत्रता और स्वायत्तता पर हावी नहीं होने दिया जा सकता। जस्टिस संदीप जैन ने अधिकारियों को युवती और उसके पति की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि जीवनसाथी चुनने का…

Read More

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 14वीं मौत, अस्पताल में 16 साल की उर्वशी ने तोड़ा दम; तीन घायल अब भी भर्ती

प्रयागराज: प्रयागराज-कौशांबी सीमा से सटे चिल्ला शहबाजी गांव में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद मौतों का आंकड़ा बढ़कर 14 हो गया है। बुधवार सुबह 16 वर्षीय उर्वशी ने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल तीन लोगों का अभी भी अस्पताल में उपचार चल रहा है। तीन दिन में 14 लोगों की मौत सोमवार को हुए इस हादसे में शुरुआत में 11 लोगों की जान गई थी। इसके बाद मंगलवार को दो और घायलों ने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह…

Read More

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी के वजूखाने के सर्वे पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

प्रयागराज: वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद विवाद से जुड़ी याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी। याचिकाकर्ता राखी सिंह की ओर से दाखिल याचिका में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) से ज्ञानवापी परिसर के वजूखाने का सर्वे कराने की मांग की गई है। वजूखाने के सर्वे की उठी मांग याचिका में मांग की गई है कि ज्ञानवापी परिसर में स्थित वजूखाने का सर्वे कराया जाए, लेकिन शिवलिंग वाले हिस्से को सर्वे से बाहर रखा जाए। याचिकाकर्ता की ओर से इसी मांग को लेकर हाईकोर्ट का रुख किया गया…

Read More

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में 2.66 करोड़ का गबन, तत्कालीन प्रधानाचार्य गिरफ्तार; बिना टेंडर खरीद में सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में 2.66 करोड़ रुपये से अधिक के सरकारी धन के गबन के मामले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रयागराज के चार विद्यालयों में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में तत्कालीन प्रधानाचार्य जीतलाल पटेल को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। चार विद्यालयों में वित्तीय अनियमितताओं की जांच ईओडब्ल्यू के डीजी जेएन सिंह के मुताबिक, गृह विभाग…

Read More

अतीक का बड़ा बेटा अली पहली बार पैरोल पर जाएगा प्रयागराज, भाई आबान के जनाजे में होगा शामिल; हाईकोर्ट ने दी अनुमति

झांसी: झांसी जिला कारागार में बंद अतीक अहमद के बड़े बेटे अली अहमद को पहली बार पैरोल मिली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उसे छोटे भाई आबान के जनाजे में शामिल होने के लिए प्रयागराज जाने की अनुमति दी है। अली को पिछले साल नैनी जेल से झांसी जेल में स्थानांतरित किया गया था। इसके बाद यह पहला मौका होगा जब वह पैरोल पर जेल से बाहर आएगा। छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने की मिली अनुमति गुरुवार को सड़क हादसे में अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान और उसके…

Read More

अतीक परिवार पर एक और बड़ा संकट, छोटे बेटे आबान की मौत के बाद अली-उमर को जनाजे में शामिल होने की नहीं मिली अनुमति

प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद के परिवार पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सड़क हादसे में सबसे छोटे बेटे आबान की मौत के बाद जेल में बंद उसके बड़े भाई अली अहमद और उमर अहमद ने अंतिम दर्शन और जनाजे में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत अथवा पैरोल की मांग की थी, लेकिन अदालत ने उनकी अर्जी खारिज कर दी। अदालत ने स्पष्ट किया कि विचारण न्यायालय के पास इस प्रकार की अंतरिम जमानत या पैरोल देने का कोई वैधानिक अधिकार नहीं है। अदालत ने अर्जी…

Read More

UPPSC परीक्षा में अब हर कमरे में लगेगा जैमर, नकल पर लगेगी हाईटेक रोक; ऑनलाइन मूल्यांकन समेत कई बड़े बदलाव

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने भर्ती परीक्षाओं को पूरी तरह नकलमुक्त, पारदर्शी और तकनीकी रूप से अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब आयोग की परीक्षाओं के प्रत्येक परीक्षा कक्ष में सिग्नल जैमर लगाए जाएंगे, ताकि मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से होने वाली किसी भी प्रकार की नकल या बाहरी संपर्क पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। हर परीक्षा कक्ष में होंगे सिग्नल जैमर आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने बताया कि अब तक परीक्षा केंद्रों पर…

Read More

प्रयागराज में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ आपराधिक वाद दर्ज, अदालत ने जारी किया नोटिस; 11 अगस्त को पेश होने का आदेश

प्रयागराज: पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज की अदालत में आपराधिक वाद दर्ज किया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता और भाजपा विधि विभाग के प्रदेश सह-संयोजक सुशील कुमार मिश्रा की ओर से दाखिल परिवाद पर सुनवाई के बाद अदालत ने प्रथम दृष्टया मामला स्वीकार करते हुए सांसद को नोटिस जारी किया है। अदालत ने उन्हें 11 अगस्त को उपस्थित होने का निर्देश दिया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दाखिल हुआ परिवाद यह वाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कक्ष संख्या-10 के न्यायाधीश…

Read More