यमुना पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, बड़ा हादसा टला; मजदूरों के हटते ही भरभराकर ढहा ढांचा

आगरा: उत्तर प्रदेश में निर्माणाधीन पुलों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हमीरपुर में हाल ही में हुए दर्दनाक पुल हादसे के बाद अब आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में यमुना नदी पर बन रहे पुल का एक विशाल स्लैब अचानक गिर गया। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय वहां काम कर रहे मजदूर कुछ ही देर पहले भोजन के लिए हट गए थे, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। घटना थाना फतेहाबाद क्षेत्र के भोलपुरा गांव के पास की है,…

Read More

हमीरपुर पुल हादसे पर सख्त हुआ प्रशासन, CM योगी के निर्देश पर दो उच्चस्तरीय जांच समितियां गठित; दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल के एक हिस्से के गिरने से हुए दर्दनाक हादसे के बाद राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन और उत्तर प्रदेश सेतु निगम ने घटना की विस्तृत जांच के लिए दो अलग-अलग उच्चस्तरीय समितियों का गठन किया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निर्माणाधीन पुल का सेगमेंटल स्पान गिरने से हुआ था हादसा यह हादसा…

Read More

भाजपा सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक भ्रष्टाचार में डूबे : डॉ. सीपी राय

लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन और पूर्व मंत्री डॉ. सीपी राय ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की संपत्तियों की जांच कराने की मांग की है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं और जनता का ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष को निशाना बनाया जा रहा है। प्रेसवार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बबलू और शहर कांग्रेस कमेटी…

Read More

हमीरपुर पुल हादसे पर सख्त हुए CM योगी, बचाव कार्य तेज करने के निर्देश; मृतकों के परिवारों को मदद का भरोसा

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में निर्माणाधीन पुल गिरने से हुए दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। हादसे में मजदूरों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को बिना देरी किए तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का आदेश दिया है। साथ ही कहा है कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर…

Read More

हमीरपुर में आंधी-तूफान बना काल, निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहा, 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई के दबे होने की आशंका

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी-तूफान के बीच निर्माणाधीन पुल का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह दर्दनाक हादसा कुरारा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन कंडौर-मोराकांदर पुल पर हुआ। शुरुआती जानकारी के…

Read More