लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की तस्वीर साफ होने लगी है। दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व के बीच शुरुआती दौर की बातचीत के बाद गठबंधन का फॉर्मूला लगभग तय माना जा रहा है। चर्चा है कि कांग्रेस के कुछ दावेदारों को सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। खासतौर पर उन सीटों पर यह रणनीति अपनाई जा सकती है, जहां कांग्रेस की पुरानी पकड़ रही है। सपा बड़े भाई और कांग्रेस छोटे भाई की भूमिका…
Read MoreTag: Samajwadi Party News
आजम खां की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी की रिपोर्ट पर जौहर यूनिवर्सिटी मामले में भ्रष्टाचार का नया केस दर्ज
रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिपोर्ट के आधार पर जौहर यूनिवर्सिटी में सरकारी धन के कथित इस्तेमाल और निर्माण कार्यों में अनियमितताओं के मामले में उनके खिलाफ नया मुकदमा दर्ज किया गया है। रामपुर के अजीमनगर थाने में दर्ज एफआईआर में आजम खां समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई हैं। जिला जेल में छह घंटे…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- ‘अयोध्या में ही होगा भाजपा का लंकाकांड, अब खुलेगी हर परत’
लखनऊ: श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। मामले में चंपत राय के इस्तीफे की चर्चाओं के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कई पोस्ट कर भाजपा और उससे जुड़े लोगों को निशाने पर लिया। अखिलेश यादव ने अपने एक पोस्ट में लिखा कि भाजपा का ‘लंकाकांड’ अयोध्या में ही होगा। उन्होंने कहा कि आखिरकार ‘दानभक्तों’ का मुखौटा उतर गया है और प्रभु की अलौकिक शक्ति ने…
Read More2027 चुनाव से पहले कारोबारी वर्ग पर सपा की नजर, आगरा में छोटे व्यापारियों से सीधा संवाद करेंगे अखिलेश यादव
आगरा: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी अब छोटे कारोबारियों और एमएसएमई सेक्टर की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 14 जून को आगरा पहुंचेंगे, जहां वह छोटे कारोबारियों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। यह कार्यक्रम आगरा के होटल आईटीसी मुगल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘छोटा कारोबारी-कारोबार: क्यों हो रहा बर्बाद’ रखा गया है। इस मंच के जरिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई)…
Read Moreशिक्षा से लेकर कानून-व्यवस्था तक सिस्टम फेल, जनता परेशान: अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर तीखा वार
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने सीबीएसई परीक्षा विवाद और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था से लेकर सुरक्षा तंत्र तक पूरी तरह चरमरा गया है और जनता लगातार परेशान है। छात्रों के भविष्य पर संकट और व्यवस्था पर सवाल अखिलेश यादव ने कहा कि एक ओर लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है, तो…
Read Moreफर्जी एनकाउंटर को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- भाजपा सरकार बना रही डर और दबाव का माहौल
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में हो रहे एनकाउंटरों को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर के जरिए भय और मनोवैज्ञानिक दबाव की राजनीति की जा रही है, जो संविधान और सामाजिक न्याय की भावना के खिलाफ है। अखिलेश यादव ने कहा कि फर्जी एनकाउंटर सरकारी शक्ति का आपराधिक इस्तेमाल है। उनका आरोप था कि प्रदेश में एनकाउंटर कानून व्यवस्था सुधारने के लिए नहीं, बल्कि सत्ता की धाक जमाने और लोगों…
Read More‘सीट नहीं, जीत मायने रखती है’… अखिलेश के 403 सीटों वाले बयान से यूपी की सियासत गरम, कांग्रेस की बढ़ी बेचैनी
लखनऊ: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अमेठी और रायबरेली दौरे के तुरंत बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का 403 विधानसभा सीटों पर संगठन को तैयार रखने वाला बयान उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा छेड़ गया है। राजनीतिक गलियारों में इसे सिर्फ संगठनात्मक तैयारी नहीं, बल्कि कांग्रेस को दिया गया बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है। अखिलेश यादव ने जिस अंदाज में कहा कि “बात सीट की नहीं, जीत की है”, उससे साफ संकेत गया कि 2027 विधानसभा चुनाव में गठबंधन की रणनीति और शर्तें…
Read Moreप्रतीक यादव को नम आंखों से अंतिम विदाई, बैकुंठ धाम में हुआ अंतिम संस्कार
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेटे तथा भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन हो गए। राजधानी लखनऊ स्थित बैकुंठ धाम श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। प्रतीक यादव के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान पूरा यादव परिवार पुराने मतभेद भुलाकर एक साथ नजर आया, जिसकी तस्वीरों ने सभी को भावुक कर दिया। अंतिम संस्कार के दौरान समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव और…
Read Moreलखनऊ में आज होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार, पत्नी अपर्णा यादव की भावुक अपील से नम हुईं आंखें
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव को आज अंतिम विदाई दी जाएगी। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे लखनऊ के बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में किया जाएगा। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। परिवार, समर्थकों और करीबी लोगों का लगातार घर पहुंचना जारी है। प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया के जरिए उनके अंतिम संस्कार की जानकारी साझा की। उन्होंने भावुक पोस्ट करते हुए लोगों से अंतिम यात्रा में गरिमामयी उपस्थिति…
Read More