चोरी के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार व एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया


उन्नाव।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना असोहा पुलिस द्वारा चोरी के दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर व एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया।

थाना असोहा पुलिस द्वारा थाना असोहा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 308/2026 धारा 303(2)/317(2) B.N.S. से सम्बन्धित दो नफर अभियुक्तगण 1.गुलजारी लाल पुत्र बाबूलाल निवासी सरैइया थाना असोहा जनपद उन्नाव 2. गोपाल पुत्र राधे लाल निवासी रतावर थाना पुरवा जनपद उन्नाव को गिरफ्तार किया गया व एक नफर बाल अपचारी को कब्जे से एक अदद बकरा तथा घटना में प्रयुक्त एक ई- रिक्शा बरामद कर पुलिस संरक्षण में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

    Related posts