यूपी में योगी को वोट क्यों देंगे लोग, अखिलेश को नहीं? गिरिराज सिंह ने गिनाईं वजहें, 300 सीटें जीतने का किया दावा

पटना: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दोबारा सत्ता में लाएगी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को समर्थन नहीं देगी। उन्होंने कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, कारोबार और विकास को योगी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताते हुए भाजपा के 300 सीटें जीतने का दावा किया। कानून-व्यवस्था और विकास को बताया योगी सरकार की ताकत गिरिराज सिंह ने…

Read More

राजनाथ सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश यादव का तंज, बोले- ‘लखनऊ एक्सप्रेस’ का इंजन फेल हो गया?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने ‘लखनऊ एक्सप्रेस’ का इंजन फेल होने की बात कहते हुए तंज कसा और सवाल उठाया कि अब लखनऊ की जनता की रक्षा कौन करेगा? राजनाथ सिंह शुक्रवार, 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजे बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित करने वाले हैं। अखिलेश यादव ने ‘लखनऊ एक्सप्रेस’ को लेकर क्या कहा? अखिलेश यादव ने अपने बयान में…

Read More

दिव्या मित्तल की सियासी अटकलों पर पहली बार बोलीं अनुप्रिया पटेल, कहा- कई अफसर बना चुके हैं पार्टी, जनता देगी जवाब

मीरजापुर: पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के विंध्यवासिनी धाम पहुंचने और उनके राजनीतिक कदमों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच केंद्रीय राज्यमंत्री और अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पहले भी कई प्रशासनिक अधिकारी राजनीति में आकर अपनी पार्टी बना चुके हैं और ऐसे लोगों को जनता अपने स्तर पर जवाब देती है। दिव्या मित्तल के सियासी कदम को लेकर अटकलें तेज पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल रविवार को मीरजापुर स्थित विंध्यवासिनी धाम पहुंचीं। उन्होंने नवरात्र के दौरान नौ…

Read More

SIR के बाद वोटर लिस्ट से नाम हटाने पर ओवैसी का हमला, बोले- आखिर PDA के मसीहा क्या कर रहे हैं?

आजमगढ़: एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी रविवार को समाजवादी पार्टी के गढ़ आजमगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), अखिलेश यादव और PDA को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में SIR के बाद हजारों लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। इस पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि आखिर PDA के मसीहा इस मुद्दे पर क्या कर रहे हैं। SIR और मतदाता सूची को लेकर उठाए सवाल ओवैसी ने कहा कि अब PDA के समर्थक उनसे पूछेंगे…

Read More

यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर निर्विरोध चुनाव तय, BJP के 8 और सपा के 2 प्रत्याशी होंगे विजयी; 9 अक्टूबर को औपचारिक ऐलान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को भाजपा के सभी आठ प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। भाजपा के आठ प्रत्याशियों के अलावा सपा के दो प्रत्याशी पहले से मैदान में हैं। संख्या बल के हिसाब से अब सभी 10 प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। हालांकि, इसकी औपचारिक घोषणा नाम वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद 9 अक्टूबर को की जाएगी। ढोल-नगाड़ों के बीच भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन नामांकन…

Read More

‘तीन नहीं, 403 पर नजर…’, सपा नहीं उतारेगी तीसरा राज्यसभा उम्मीदवार? अखिलेश यादव के पोस्ट से मिले बड़े संकेत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की रणनीति अब बदलती नजर आ रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, “अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है।” उनके इस पोस्ट को राज्यसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि सपा अब तीसरी सीट के लिए उम्मीदवार नहीं उतारेगी और उसका पूरा फोकस आगामी विधानसभा चुनाव पर रहेगा। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 37 विधायकों के वोट की…

Read More

ओवैसी का सपा समेत विपक्ष पर निशाना, बोले- ‘अब्दुल’ सिर्फ दरी बिछाए, नारे लगाए और वोट देकर घर चला जाए?

बहराइच: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुसलमानों की भागीदारी के मुद्दे पर विपक्षी दलों, खासकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। श्रावस्ती में प्रस्तावित जनसभा में शामिल होने जाते समय रविवार को ओवैसी बहराइच पहुंचे। यहां एक होटल में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें संबोधित किया। ओवैसी ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल नहीं चाहते कि उत्तर प्रदेश में मुसलमानों की कोई बड़ी राजनीतिक पार्टी मजबूत हो और उनकी राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़े। उन्होंने…

Read More

मायावती से आकाश आनंद ने फिर मांगी माफी, BSP में वापसी की अटकलें तेज; अब बहनजी के फैसले का इंतजार

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित आकाश आनंद ने मायावती से एक बार फिर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि वह किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं जा रहे हैं। इस माफीनामे के बाद विधानसभा चुनाव से पहले बसपा में उनकी संभावित वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, पार्टी में उनकी वापसी होगी या नहीं, इसका फैसला मायावती ही करेंगी। आकाश आनंद ने रिश्तों और पार्टी को लेकर दी सफाई आकाश आनंद ने अपने संदेश में…

Read More

राज्यसभा चुनाव में सपा का बड़ा दांव, रामगोपाल यादव आज करेंगे नामांकन; 3 सीटें जीतने का गुणा-गणित तैयार

लखनऊ: राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। सपा के वरिष्ठ नेता प्रो. राम गोपाल यादव बुधवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करेंगे। पार्टी इस बार तीन उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है और तीनों सीटें जीतने के लिए विधायकों के संख्याबल का गणित बैठाया जा रहा है। प्रो. राम गोपाल यादव समाजवादी पार्टी के पहले घोषित उम्मीदवार हैं। वह बुधवार सुबह 11 बजे समाजवादी प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करेंगे। बाकी दो उम्मीदवारों के…

Read More

गोंडा-गाजीपुर में अखिलेश यादव के खिलाफ लगे विवादित होर्डिंग, लिखा- ‘आजम, अतीक और मुख्तार यही चलाते थे सरकार’; सपाइयों ने फाड़े

गोंडा/गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गोंडा और गाजीपुर में रविवार देर रात समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पूर्व सरकार को लेकर विवादित होर्डिंग लगाए गए। सोमवार सुबह इन पर सपा नेताओं की नजर पड़ी तो विरोध शुरू हो गया। सपा कार्यकर्ताओं ने दोनों जिलों में लगे पोस्टरों को फाड़ दिया। पोस्टर किसने लगाए, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोंडा में लगाए गए पोस्टरों पर लिखा था- ‘आजम, अतीक और मुख्तार, यही चलाते थे सरकार।’ वहीं गाजीपुर में लगे पोस्टर पर ‘माफियाराज और…

Read More