झाँसी।थाना गुरसराय क्षेत्रान्तर्गत एक पेट्रोल पम्प पर डीजल डलवाने के दौरान चालक आशीष अवस्थी द्वारा स्कॉर्पियो गाड़ी एवं वाहन स्वामी के 06 वर्षीय पुत्र को लेकर चले जाने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना पर थाना गुरसराय पुलिस द्वारा तत्काल तत्परता दिखाते हुए कंट्रोल रूम को अवगत कराते हुए सभी संभावित मार्गों पर नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं सूझबूझ के परिणामस्वरूप मात्र 02 घंटे के भीतर थाना मोठ क्षेत्र से स्कॉर्पियो गाड़ी एवं बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
फरार चालक की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित कर तलाश की जा रही है।
