SIR के बाद वोटर लिस्ट से नाम हटाने पर ओवैसी का हमला, बोले- आखिर PDA के मसीहा क्या कर रहे हैं?

आजमगढ़: एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी रविवार को समाजवादी पार्टी के गढ़ आजमगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), अखिलेश यादव और PDA को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में SIR के बाद हजारों लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। इस पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि आखिर PDA के मसीहा इस मुद्दे पर क्या कर रहे हैं। SIR और मतदाता सूची को लेकर उठाए सवाल ओवैसी ने कहा कि अब PDA के समर्थक उनसे पूछेंगे…

Read More