शामली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शामली जनपद के दौरे के दौरान विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग इस क्षेत्र की डेमोग्राफी बदलने का प्रयास कर रहे थे, वे वास्तव में जिन्ना के उपासक हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार किसानों, विकास और सुशासन के लिए समर्पित है, जबकि पूर्ववर्ती सरकारों की नीतियों के कारण क्षेत्र को पलायन और अपराध जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा।…
Read MoreTag: उत्तर प्रदेश राजनीति
मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश, बोलीं- आंदोलन नहीं, वोट की ताकत से हासिल करें सत्ता; यही अधिकारों का स्थायी समाधान
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच शुक्रवार को मीडिया के माध्यम से अपनी पार्टी का संदेश जारी किया। उन्होंने दलित, पिछड़े और उपेक्षित वर्गों से भावनाओं में बहकर आंदोलन करने के बजाय संविधान और कानून के दायरे में रहकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक सत्ता की “मास्टर चाबी” अपने हाथ में लेना ही समस्याओं का स्थायी समाधान है। ‘वोट की ताकत का करें संगठित इस्तेमाल’ पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि बाबा…
Read MoreCM योगी ने विधायक बाबूलाल पर ली मजाकिया चुटकी, बोले- ‘सड़क बनवा देंगे, अब महात्माओं के साथ ही रहिए’; चुनावी संकेतों की चर्चा तेज
आगरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान फतेहपुर सीकरी से विधायक चौधरी बाबूलाल पर हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी ली। मुख्यमंत्री की टिप्पणी के बाद बैठक कक्ष में मौजूद जनप्रतिनिधियों के बीच हंसी का माहौल बन गया, वहीं राजनीतिक गलियारों में इसके अलग-अलग मायने निकाले जाने लगे हैं। बैठक शुरू होने से पहले ही छेड़ दिया मजाक रविवार को कमिश्नरी सभागार में विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सियासत तेज! सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग, अखिलेश बोले- ‘अलौकिक शक्ति ने दिखाया चमत्कार’
लखनऊ: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच और गिरफ्तारियों के बीच अब राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी ने मामले की उच्चस्तरीय और न्यायिक जांच की मांग उठाई है। अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा है कि यह मामला केवल एक राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश की आस्था से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट स्वतः संज्ञान ले, कमेटी गठित करे: अवधेश प्रसाद राम मंदिर चढ़ावा मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अवधेश…
Read More2027 की जंग से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव! यूपी में राजेंद्र पाल गौतम को कमान, हरियाणा-ओडिशा में भी बदले प्रभारी
नई दिल्ली: आगामी चुनावी चुनौतियों और संगठन को नई धार देने की तैयारी में कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा और ओडिशा के लिए नए एआईसीसी प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी राजेंद्र पाल गौतम को सौंपी है, जबकि ओडिशा में लालजी देसाई और हरियाणा में संजय दत्त को नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। तीन राज्यों में संगठन को मजबूत…
Read More‘बेटियां राजनीति का विषय नहीं’; अखिलेश यादव की बेटी को लेकर वायरल पोस्ट पर BJP विधायक राजेश्वर सिंह का कड़ा संदेश
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर सियासी और सामाजिक प्रतिक्रिया तेज हो गई है। इस मामले में बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी भी परिवार, विशेष रूप से बेटियों को निशाना बनाना स्वीकार्य नहीं हो सकता। राजेश्वर सिंह ने सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में कहा…
Read More2027 चुनाव से पहले कारोबारी वर्ग पर सपा की नजर, आगरा में छोटे व्यापारियों से सीधा संवाद करेंगे अखिलेश यादव
आगरा: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी अब छोटे कारोबारियों और एमएसएमई सेक्टर की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 14 जून को आगरा पहुंचेंगे, जहां वह छोटे कारोबारियों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। यह कार्यक्रम आगरा के होटल आईटीसी मुगल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘छोटा कारोबारी-कारोबार: क्यों हो रहा बर्बाद’ रखा गया है। इस मंच के जरिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई)…
Read Moreभाजपा सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक भ्रष्टाचार में डूबे : डॉ. सीपी राय
लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन और पूर्व मंत्री डॉ. सीपी राय ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की संपत्तियों की जांच कराने की मांग की है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं और जनता का ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष को निशाना बनाया जा रहा है। प्रेसवार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बबलू और शहर कांग्रेस कमेटी…
Read Moreयूपी एमएलसी चुनाव की तैयारी, भाजपा में लगी टिकट की लाइन
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले एमएलसी चुनाव 2026 के लिए अभी से राजनीतिक बिसात बिछनी शुरू हो चुकी है। जहाँ पहले ये चुनाव साइलेंट कॉर्नर होते थे, इस बार माहौल कुछ ज़्यादा ही गरम और दिलचस्प दिख रहा है।सपा और कांग्रेस दोनों ने कई सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, जबकि भाजपा में टिकट चाहने वालों की लाइन भाजपा कार्यालय से लेकर वाट्सऐप ग्रुप तक फैली है। सपा ने दिखाई फुल स्पीड— “पहले मैदान, बाद में मैदान-ए-जंग!” समाजवादी पार्टी ने इस बार सबसे पहले मोर्चा संभाल…
Read Moreविरादरी की राजनीति: नेता जी का विकास रॉकेट और जनता का सपनों में पंचर
उत्तर प्रदेश हो या बिहार, जब कोई नेता जी राजनीति की दहलीज़ पर पहला कदम रखते हैं, तो उनका पहला पड़ाव होता है — अपनी बिरादरी का दरबार। वहीं पहुंचकर वह अपने “सामाजिक DNA” का हवाला देते हैं, और धीरे-धीरे ‘अपने लोग’ उन्हें अपना नेता मान लेते हैं। और फिर? शुरू होती है वो स्क्रिप्ट जो हर चुनाव में रिपीट होती है — सिर्फ़ पार्टी का नाम बदलता है। चंदा, चर्चा और चरित्र निर्माण का कॉम्बो पैक नेता जी धीरे-धीरे विरादरी में “धन विहीन संरचना” का हवाला देते हुए चंदा…
Read More