जयपुर: राजस्थान कांग्रेस ने बीकानेर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार के मामले में दो पूर्व पार्षदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने दीपक अरोड़ा और मोहित अरोड़ा को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि यह कार्रवाई जिलाध्यक्ष की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए की गई है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया था…
Read MoreDay: September 3, 2026
गलती किसी और की, सजा किसी और को! जेई को हटाने के मामले में चीफ इंजीनियर पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना
लखनऊ: बिजली विभाग में एक जूनियर इंजीनियर को गलत तरीके से हटाने और अदालत के स्पष्ट आदेश के बावजूद जांच रिपोर्ट पेश नहीं करने का मामला अब वरिष्ठ अधिकारी के लिए भारी पड़ गया है। अमौसी जोन के चीफ इंजीनियर रामकुमार पर अदालत ने आदेश की अवहेलना के मामले में पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। मामला एक जूनियर इंजीनियर के तबादले और उससे जुड़ी जांच रिपोर्ट न्यायालय में पेश नहीं किए जाने से जुड़ा है। अदालत के आदेश के बाद बिजली विभाग में हलचल तेज हो गई है…
Read More7 सितंबर के बाद बंद होगा जाजमऊ का पुराना गंगा पुल, एनएचएआई ने किया ट्रैफिक डायवर्जन का ऐलान
कानपुर: जाजमऊ स्थित पुराने गंगा पुल को मरम्मत के लिए बंद करने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। एनएचएआई सात सितंबर तक उन्नाव प्रशासन की मंजूरी का इंतजार करेगा। इसके बाद पुल को बंद कर यातायात को दूसरे मार्गों पर भेज दिया जाएगा। पुल बंद करने की अनुमति कानपुर और फतेहपुर प्रशासन से मिल चुकी है, जबकि उन्नाव प्रशासन ने इसके लिए एक सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा है। एनएचएआई के मुताबिक सात सितंबर के बाद पुल बंद करने की कार्रवाई की जाएगी। अगर इसके बाद भी पुल…
Read Moreअहमामऊ में नो-एंट्री के नियमों की खुलेआम धज्जियां! डग्गामार वाहनों का ‘राज’, जाम में फंसी एंबुलेंस—जिम्मेदार मौन
लखनऊ: अहमामऊ क्षेत्र में नो-एंट्री के नियमों की कथित तौर पर खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। आरोप है कि नो-एंट्री के बावजूद मिक्सर, डग्गामार बसें, अर्टिगा और ई-रिक्शा धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रहे हैं। वाहनों के बेतरतीब संचालन के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई है, जिससे आम राहगीरों के साथ एंबुलेंस को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नो-एंट्री के बावजूद सड़कों पर दौड़ रहे वाहन अहमामऊ क्षेत्र में नो-एंट्री लागू होने के बावजूद भारी और डग्गामार वाहनों के संचालन को लेकर…
Read Moreटोल प्लाजा पर गुप्त सॉफ्टवेयर से करोड़ों की वसूली का खेल! ईडी ने 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर मारा छापा
लखनऊ: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के टोल प्लाजा पर अधिकृत प्रणाली के समानांतर कथित तौर पर दूसरा और अनधिकृत सॉफ्टवेयर चलाकर करोड़ों रुपये की टोल वसूली के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी के लखनऊ जोनल कार्यालय की टीम ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी समेत सात राज्यों में कुल 14 ठिकानों पर छापेमारी की है। तलाशी के दौरान जब्त मोबाइल फोन, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की डिजिटल फोरेंसिक जांच में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। जांच में टोल प्लाजा से जुड़े विशेष पोर्टल, उपयोगकर्ता…
Read Moreवाराणसी से दिल्ली जा रहे विमान में धुआं दिखने से हड़कंप, लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग; 155 यात्री सुरक्षित
लखनऊ: वाराणसी से दिल्ली जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में कार्गो क्षेत्र की ओर धुआं दिखाई देने के बाद हड़कंप मच गया। विमान के चालक ने लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के वायु यातायात नियंत्रण से आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद विमान को करीब 8:55 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। विमान में सवार सभी 155 यात्रियों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे वाराणसी से दिल्ली के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान…
Read More