नई दिल्ली: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के कथित मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दी है। यह रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की गई है। मामले की सुनवाई सोमवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ करेगी। चार याचिकाओं पर एक साथ होगी सुनवाई राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण से जुड़ी चार अलग-अलग याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं। इन सभी मामलों पर सोमवार को सुनवाई प्रस्तावित है। इससे पहले…
Read MoreTag: राम मंदिर चढ़ावा चोरी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा अपडेट, सुप्रीम कोर्ट पहुंचेगी SIT की अंतरिम रिपोर्ट, सरकार बताएगी जांच की पूरी स्थिति
लखनऊ: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अंतरिम रिपोर्ट सौंप सकती है। प्रदेश सरकार शीर्ष अदालत को जांच की मौजूदा स्थिति से अवगत कराएगी। साथ ही अंतिम रिपोर्ट दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगे जाने की भी संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, एसआईटी ने अपनी जांच लगभग पूरी कर ली है और रिपोर्ट का मसौदा भी तैयार हो चुका है। हालांकि, अंतिम रिपोर्ट फिलहाल शासन को नहीं सौंपी गई है।…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा! एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट में चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई जिम्मेदारियों पर उठेगा पर्दा
लखनऊ: अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) की अंतिम रिपोर्ट जल्द शासन को सौंपी जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में केवल चोरी की घटना ही नहीं बल्कि उससे जुड़ी व्यवस्थागत लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की गई है। माना जा रहा है कि इस बार रिपोर्ट में ट्रस्ट से जुड़े कई प्रमुख नामों की भूमिका का स्पष्ट उल्लेख किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसआईटी अपनी अंतिम रिपोर्ट शनिवार तक शासन को सौंप सकती है।…
Read Moreराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, चंपत राय और अनिल मिश्रा का वेबसाइट से भी नाम हटा; 22 जुलाई को नई टीम का ऐलान संभव
लखनऊ: राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में संगठनात्मक बदलाव का सिलसिला तेज हो गया है। ट्रस्ट ने पूर्व महासचिव चंपत राय और पूर्व सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा से पूरी तरह दूरी बनाते हुए दोनों का नाम, फोटो और अन्य विवरण अपनी आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया है। अब वेबसाइट पर केवल 12 पदाधिकारियों और सदस्यों का विवरण उपलब्ध है। चंपत राय ने 26 जून को महासचिव पद से और डॉ. अनिल मिश्रा ने ट्रस्टी पद से इस्तीफा दिया था। 27 जून को ट्रस्ट…
Read Moreखून से लिखा गया पत्र पहुंचा पीएम मोदी के नाम, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में युवक की बड़ी मांग
देवरिया: अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एक युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने खून से पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। अलावलपुर गांव निवासी आदित्य मिश्र ने पत्र में पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया है। उनके इस कदम की इलाके में व्यापक चर्चा हो रही है। आदित्य मिश्र का कहना है कि भगवान राम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं और…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा मामला: SIT के सामने पेश हुए संतोष दुबे, आज सौंप सकते हैं दस्तावेजी साक्ष्य
अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे और दान की कथित हेराफेरी के मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। मामले के प्रमुख शिकायतकर्ता और हिंदू धर्म सेना के प्रमुख संतोष दुबे से रविवार को पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार, एसआईटी ने उनसे आरोपों के समर्थन में दस्तावेजी साक्ष्य मांगे हैं, जिन्हें वह सोमवार को उपलब्ध करा सकते हैं। राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच के तहत नगर कोतवाल ने संतोष दुबे को सीओ सिटी कार्यालय बुलाया, जहां उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा! पहले से थी गड़बड़ी की जानकारी, फिर भी जिम्मेदार क्यों रहे खामोश? SIT रिपोर्ट में कई गंभीर सवाल
अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। विशेष जांच दल (एसआईटी) की प्रारंभिक रिपोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी से जुड़ी गंभीर चूकें उजागर हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, चढ़ावे में गड़बड़ी के संकेत पहले ही मिल चुके थे और बैंक अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि निर्धारित सुरक्षा उपायों का पालन सुनिश्चित करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की गंभीर…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा खुलासा! रिश्तेदारों के खातों में भेजी जाती थी रकम, कस्टडी रिमांड में आरोपियों ने खोले कई राज
अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। कस्टडी रिमांड के दौरान पूछताछ में तीनों आरोपियों ने चोरी की रकम को ठिकाने लगाने के तरीके का खुलासा किया है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी चढ़ावे की रकम सीधे अपने बैंक खातों में जमा नहीं करते थे, बल्कि पहले उसे रिश्तेदारों और करीबी लोगों के खातों में भेजते थे। इसके बाद कुछ समय बीतने पर अलग-अलग लेनदेन के जरिए वही रकम वापस अपने खातों में मंगवा लेते थे। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी…
Read Moreराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फैसला! चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की दर्शन पास आईडी बंद, चढ़ावा चोरी के बाद बढ़ी हलचल
अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले के सामने आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में गतिविधियां तेज हो गई हैं। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि रामकोट स्थित तीर्थ क्षेत्र भवन पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व महासचिव चंपत राय के साथ लंबी मंत्रणा की। माना जा रहा है कि बैठक में ट्रस्ट की मौजूदा व्यवस्थाओं और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान ट्रस्ट की प्रचलित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। साथ ही उस…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: अंतिम चरण में SIT जांच, रिपोर्ट से पहले अयोध्या का एक और दौरा संभव
अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती के दौरान कथित चोरी के मामले की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) अंतिम रिपोर्ट सौंपने से पहले अयोध्या का तीसरा और संभवतः अंतिम दौरा कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरे के बाद जांच टीम अपनी अंतिम रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपेगी। SIT को 15 जुलाई तक रिपोर्ट जमा करनी है। अंतिम निष्कर्ष तैयार करने में जुटी जांच टीम सूत्रों के अनुसार, पिछले करीब तीन सप्ताह में SIT ने…
Read More