आगरा: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विजय नगर स्थित पैतृक आवास पर मंगलवार को गंगाजल से शुद्धिकरण किया गया। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की ओर से शुद्धिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राधा-कृष्ण मंदिर से पीले वस्त्र पहने महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, जो शंखनाद और घंटे-घड़ियाल की ध्वनि के बीच ज्ञानेश कुमार के घर पहुंची। इसके बाद उनकी मां सत्यवती ने गंगाजल का छिड़काव कर घर का शुद्धिकरण किया और घर के बाहर सुंदरकांड का पाठ शुरू किया गया। 28 सितंबर के प्रदर्शन के बाद कराया गया शुद्धिकरण…
Read MoreTag: Agra News
यूपी के कॉलेज शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा! कैशलेस इलाज, ₹5 लाख मुफ्त उपचार और ₹3 करोड़ तक सुरक्षा का ऐलान
आगरा: उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए योगी सरकार ने बड़ी सामाजिक सुरक्षा योजना की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना का शुभारंभ करते हुए पंजाब नेशनल बैंक के साथ उच्च शिक्षा विभाग का मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) कराया। इस योजना के तहत शिक्षकों को कैशलेस इलाज के साथ दुर्घटना और अन्य परिस्थितियों में करोड़ों रुपये तक की आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। 1.28 लाख से अधिक शिक्षकों को मिलेगा सीधा लाभ मुख्यमंत्री ने बताया कि…
Read MoreCM योगी ने विधायक बाबूलाल पर ली मजाकिया चुटकी, बोले- ‘सड़क बनवा देंगे, अब महात्माओं के साथ ही रहिए’; चुनावी संकेतों की चर्चा तेज
आगरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान फतेहपुर सीकरी से विधायक चौधरी बाबूलाल पर हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी ली। मुख्यमंत्री की टिप्पणी के बाद बैठक कक्ष में मौजूद जनप्रतिनिधियों के बीच हंसी का माहौल बन गया, वहीं राजनीतिक गलियारों में इसके अलग-अलग मायने निकाले जाने लगे हैं। बैठक शुरू होने से पहले ही छेड़ दिया मजाक रविवार को कमिश्नरी सभागार में विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की…
Read More28 जून को हाथरस और आगरा दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, करेंगे हाईलेवल समीक्षा बैठक
हाथरस: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 जून को हाथरस और आगरा के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हाथरस में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वह आगरा पहुंचकर विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के मुताबिक सीएम योगी रविवार सुबह 10 बजे लखनऊ स्थित पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास से रवाना होंगे। इसके बाद वह सुबह 10:20 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और राजकीय विमान से आगरा…
Read Moreयमुना पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, बड़ा हादसा टला; मजदूरों के हटते ही भरभराकर ढहा ढांचा
आगरा: उत्तर प्रदेश में निर्माणाधीन पुलों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हमीरपुर में हाल ही में हुए दर्दनाक पुल हादसे के बाद अब आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में यमुना नदी पर बन रहे पुल का एक विशाल स्लैब अचानक गिर गया। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय वहां काम कर रहे मजदूर कुछ ही देर पहले भोजन के लिए हट गए थे, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। घटना थाना फतेहाबाद क्षेत्र के भोलपुरा गांव के पास की है,…
Read Moreताजमहल के अंदर भजन-कीर्तन का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल; ASI ने मांगी रिपोर्ट
आगरा: विश्व प्रसिद्ध ताजमहल परिसर के अंदर भजन-कीर्तन किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। वीडियो सामने आने के बाद स्मारक की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले को लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने जांच शुरू कर दी है और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) से रिपोर्ट तलब की गई है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो बकरीद से एक दिन पहले सामने आया। वीडियो में कुछ लोग ताजमहल की मुख्य…
Read Moreजीते जी इंसाफ नहीं मिला- फैशन डिजाइनर की मौत, पुलिसकर्मी गिरफ्तार
कभी-कभी एक वीडियो सिर्फ वीडियो नहीं होता. वह एक आखिरी गवाही बन जाता है. उत्तर प्रदेश के Agra में एक फैशन डिजाइनर ने आत्महत्या से पहले ऐसा ही एक वीडियो रिकॉर्ड किया.कैमरे के सामने वह रो रही थी… और एक सवाल पूछ रही थी. “क्या लड़कियों के लिए कोई कानून नहीं है?” उसने आरोप लगाया कि एक पुलिसकर्मी ने उसका शोषण किया और शिकायत के बावजूद उसे न्याय नहीं मिला. वीडियो सामने आते ही मामला सिर्फ एक आत्महत्या नहीं रहा… बल्कि सिस्टम पर उठता बड़ा सवाल बन गया. मौत से पहले का वीडियो बना…
Read Moreआगरा से जासूसी का जाल: नौसेना का जवान निकला ISI का पंटर
देश की सुरक्षा सिर्फ सीमा पर तैनात सैनिकों से ही नहीं, बल्कि भरोसे की उस अदृश्य दीवार से भी चलती है जो वर्दी और राष्ट्र के बीच खड़ी होती है. लेकिन आगरा से सामने आया एक मामला इस भरोसे को झकझोर देने वाला है. ताजनगरी से जुड़े एक नौसेना जवान पर आरोप है कि उसने वही वर्दी पहनकर दुश्मन की तरफ हाथ बढ़ाया. संयुक्त ऑपरेशन में Uttar Pradesh Special Task Force और सैन्य खुफिया एजेंसी ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence से…
Read Moreमशीनें फेल, इंसानियत पास! 7 मिनट की सांसों ने बचाई नन्ही ज़िंदगी
उत्तर प्रदेश के आगरा से इंसानियत को झकझोर देने वाली और उम्मीद जगाने वाली खबर सामने आई है। एक अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई फेल हो गई, मशीनें काम नहीं कर रहीं थीं और एक नवजात की सांसें थमने लगीं। ऐसे नाज़ुक पल में सिस्टम नहीं, एक डॉक्टर का साहस काम आया। Dr. Sulekha Chaudhary का Heroic कदम प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, Dr. Sulekha Chaudhary ने एक सेकंड भी गंवाए बिना mouth-to-mouth resuscitation/CPR शुरू किया। करीब 7 मिनट से ज्यादा तक उन्होंने लगातार कोशिश की—और आखिरकार बच्चे ने सांस लेना शुरू कर…
Read More“जय श्रीराम बोलकर खेलती हूं” — दीप्ति ने मोदी को बताया जीत का सीक्रेट!
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जब वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतकर देश का नाम रोशन किया, तो जीत की गूंज सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर तक पहुंची। टीम इंडिया की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, जिन्होंने फाइनल में बल्ले और गेंद दोनों से कमाल किया, जब पीएम मोदी से मिलीं तो माहौल थोड़ा क्रिकेटी और थोड़ा आध्यात्मिक हो गया। पीएम मोदी बोले — “कहिए DSP साहिबा, कैसी हैं आप?” आगरा की रहने वाली दीप्ति जब मोदी से मिलीं, तो पीएम ने मुस्कुराते हुए कहा — “कहिए DSP साहिबा, कैसी हैं आप?” (क्योंकि…
Read More