राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा! एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट में चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई जिम्मेदारियों पर उठेगा पर्दा

लखनऊ: अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) की अंतिम रिपोर्ट जल्द शासन को सौंपी जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में केवल चोरी की घटना ही नहीं बल्कि उससे जुड़ी व्यवस्थागत लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की गई है। माना जा रहा है कि इस बार रिपोर्ट में ट्रस्ट से जुड़े कई प्रमुख नामों की भूमिका का स्पष्ट उल्लेख किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसआईटी अपनी अंतिम रिपोर्ट शनिवार तक शासन को सौंप सकती है।…

Read More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा! पहले से थी गड़बड़ी की जानकारी, फिर भी जिम्मेदार क्यों रहे खामोश? SIT रिपोर्ट में कई गंभीर सवाल

अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। विशेष जांच दल (एसआईटी) की प्रारंभिक रिपोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी से जुड़ी गंभीर चूकें उजागर हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, चढ़ावे में गड़बड़ी के संकेत पहले ही मिल चुके थे और बैंक अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि निर्धारित सुरक्षा उपायों का पालन सुनिश्चित करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की गंभीर…

Read More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फैसला! चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की दर्शन पास आईडी बंद, चढ़ावा चोरी के बाद बढ़ी हलचल

अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले के सामने आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में गतिविधियां तेज हो गई हैं। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि रामकोट स्थित तीर्थ क्षेत्र भवन पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व महासचिव चंपत राय के साथ लंबी मंत्रणा की। माना जा रहा है कि बैठक में ट्रस्ट की मौजूदा व्यवस्थाओं और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान ट्रस्ट की प्रचलित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। साथ ही उस…

Read More

राम मंदिर चढ़ावा मामला: 40 घंटे की पुलिस रिमांड पर तीन आरोपी, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज

अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा से जुड़े कथित चोरी के मामले की जांच अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों में से तीन को अदालत ने 40 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेज दिया है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि इस दौरान पूछताछ से चोरी की रकम, उसके इस्तेमाल, डिजिटल साक्ष्यों और पूरे घटनाक्रम से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं। पूछताछ के आधार पर जुटाए जाएंगे नए साक्ष्य पुलिस ने अदालत में रिमांड की मांग करते हुए…

Read More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा खुलासा संभव! मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला पुलिस रिमांड पर, कई राज खुलने की उम्मीद

अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में बड़ा मोड़ आ गया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में शामिल अविनाश शुक्ला को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान चोरी से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं और पूरे नेटवर्क की परतें खुल सकती हैं। सुबह जेल से लेकर गई पुलिस टीम शुक्रवार सुबह पुलिस टीम जेल पहुंची और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अविनाश शुक्ला को अपने साथ ले गई।…

Read More

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सियासत तेज! सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग, अखिलेश बोले- ‘अलौकिक शक्ति ने दिखाया चमत्कार’

लखनऊ: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच और गिरफ्तारियों के बीच अब राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी ने मामले की उच्चस्तरीय और न्यायिक जांच की मांग उठाई है। अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा है कि यह मामला केवल एक राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश की आस्था से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट स्वतः संज्ञान ले, कमेटी गठित करे: अवधेश प्रसाद राम मंदिर चढ़ावा मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अवधेश…

Read More