अयोध्या: राम मंदिर दान चोरी मामले की जांच के दौरान पुलिस रिमांड में लिए गए रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू से पूछताछ में कई अहम दावे सामने आने का दावा किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, 39 घंटे की पुलिस कस्टडी के दौरान टिन्नू ने पूर्व महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी अनिल मिश्रा, गोपाल राव समेत कई लोगों के नाम लिए हैं। हालांकि पुलिस फिलहाल उसके सभी दावों का स्वतंत्र रूप से सत्यापन कर रही है और अभी तक किसी भी नए व्यक्ति की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई…
Read MoreTag: राम मंदिर विवाद
नितिन नवीन के पहले यूपी दौरे पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- ‘दर्शन करने नहीं जाएंगे?’
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर लखनऊ पहुंचे। उनके दौरे के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए तंज कसते हुए सवाल किया कि अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आए हैं, तो क्या “दर्शन” करने नहीं जाएंगे? यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर राजनीतिक बहस जारी है। सोशल मीडिया पोस्ट से साधा निशाना अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में SIT का शिकंजा और कसा! चंपत राय से फिर हो सकती है पूछताछ, कई बयानों का होगा मिलान
अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच तेज होती जा रही है। विशेष जांच दल (SIT) अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से दोबारा पूछताछ कर सकता है। यह संभावना ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों के हालिया बयानों और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को ट्रस्ट से जुड़े अनिल मिश्रा और गोपाल राव से करीब छह घंटे तक पूछताछ की गई। दोनों ने जांच अधिकारियों को बताया कि उन्हें चढ़ावे में कथित चोरी की जानकारी…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ा खुलासा! ट्रस्ट गठन से अब तक के पूरे वित्तीय रिकॉर्ड की होगी जांच, शीर्ष पदाधिकारियों से SIT की पूछताछ
अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा हेराफेरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी कार्रवाई का दायरा और व्यापक कर दिया है। अब जांच केवल कथित चढ़ावा गड़बड़ी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि वर्ष 2020 में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन से लेकर अब तक के वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों की भी गहन पड़ताल की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच के दौरान कुछ वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद एसआईटी ने ट्रस्ट के वित्तीय प्रबंधन, दान राशि के उपयोग, बैंकिंग लेनदेन, निर्माण कार्यों पर…
Read More45 दिन की CCTV फुटेज ने खोल दिया राज! राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में आरोपी अविनाश के कबूलनामे से चौंकी जांच एजेंसियां
अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में बड़ा मोड़ सामने आया है। पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान आरोपी अविनाश शुक्ला से हुई लंबी पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जब आरोपी को पिछले 45 दिनों की सीसीटीवी फुटेज दिखाई गई तो वह कथित तौर पर टूट गया और चढ़ावे से लगातार रकम निकालने की बात स्वीकार कर ली। अब जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क, चोरी की रकम और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की गहन पड़ताल कर रही हैं। 45 दिनों की…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा विवाद पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- ‘जिम्मेदारी मेरी थी, लेकिन हेराफेरी में कोई भूमिका नहीं’
अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा हेराफेरी मामले की जांच के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पहली बार अपना पक्ष रखा है। पुलिस के समक्ष दर्ज कराए गए बयान में उन्होंने चढ़ावे की कथित चोरी या हेराफेरी में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। हालांकि उन्होंने यह स्वीकार किया कि चढ़ावे की सुरक्षा और निगरानी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी उनके पद के तहत आती थी। सूत्रों के अनुसार, चंपत राय ने पुलिस को बताया कि जैसे ही उन्हें चढ़ावे में गड़बड़ी की…
Read Moreरामलला के चढ़ावे पर कैसे लगी सेंध? CCTV की आंखों में धूल झोंककर उड़ाई गई नकदी, SIT जांच में सामने आईं चौंकाने वाली खामियां
अयोध्या: श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कई गंभीर सवाल सामने आ रहे हैं। विशेष जांच दल (SIT) की पड़ताल में खुलासा हुआ है कि दान पात्र खोलने और नकदी की गिनती के दौरान निगरानी तंत्र में ऐसी कमियां थीं, जिनका फायदा उठाकर कथित तौर पर चढ़ावे में हेराफेरी की गई। कैमरों के सामने खड़े होकर छिपाई जाती थीं हाथों की गतिविधियां जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, आरोपित ऐसे स्थानों पर खड़े होते थे जहां…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सियासत तेज! सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग, अखिलेश बोले- ‘अलौकिक शक्ति ने दिखाया चमत्कार’
लखनऊ: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच और गिरफ्तारियों के बीच अब राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी ने मामले की उच्चस्तरीय और न्यायिक जांच की मांग उठाई है। अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा है कि यह मामला केवल एक राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश की आस्था से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट स्वतः संज्ञान ले, कमेटी गठित करे: अवधेश प्रसाद राम मंदिर चढ़ावा मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अवधेश…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा! SIT रिपोर्ट में उठे गंभीर सवाल, 45 दिनों की CCTV जांच में 70 बार चोरी का दावा
अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आने का दावा किया गया है। सूत्रों के मुताबिक जांच रिपोर्ट में मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। बताया जा रहा है कि मामले में गिरफ्तार किए गए कई आरोपियों की नियुक्ति और उन्हें चढ़ावे की गिनती से जुड़े कार्यों में लगाने को लेकर जांच एजेंसी ने गंभीर टिप्पणियां की हैं। सूत्रों के अनुसार,…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन! जांच के लिए पहुंची SIT, गणना कक्ष से शुरू हुई पड़ताल
अयोध्या: राम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं और चोरी के आरोपों की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम ने मंदिर परिसर स्थित गणना कक्ष पहुंचकर रिकॉर्ड खंगालने और संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल शुरू कर दी है। जांच के शुरुआती चरण में पिछले कुछ वर्षों के दौरान नोटों की गिनती से जुड़े कर्मचारियों का ब्यौरा, उनके नाम-पते और ट्रस्ट से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। इन तथ्यों के आधार पर आगे पूछताछ की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कर्मचारियों और…
Read More