गोरखपुर: उत्तर प्रदेश को जल्द ही अपना पहला वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय मिलने जा रहा है। गोरखपुर के कैंपियरगंज वन क्षेत्र स्थित भारीवैसी में 491 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस विश्वविद्यालय के शिलान्यास की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसके लिए 123 एकड़ जमीन पर निर्माण स्थल को तैयार किया जा रहा है। संभावना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 नवंबर को इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास करेंगे। हालांकि, अभी कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 123 एकड़ में तैयार होगा विश्वविद्यालय परिसर, कार्यक्रम की…
Read MoreTag: UP Government News
Diwali 2026: दिवाली से पहले योगी सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा, महिलाओं से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तक के लिए अहम प्रस्ताव
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में दिवाली से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। लोकभवन में सुबह 11 बजे प्रस्तावित इस बैठक में ढाई दर्जन से अधिक मुद्दों पर विचार किया जाएगा। इनमें उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर देने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मुफ्त साड़ी उपलब्ध कराने तथा भदोही जिले का नाम बदलकर संत रविदास नगर करने जैसे प्रस्ताव शामिल हैं। इसके अलावा परिवहन, औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि से जुड़े…
Read MorePM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर यूपी में महीने भर चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 4.19 करोड़ परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के दौरान ‘विकसित भारत-2047’ को सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प के रूप में सामने रखने के साथ केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से हुए बदलावों को भी अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा। शासन से जिलों तक बनेगा तीन स्तर का समन्वय अभियान की जिम्मेदारी उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को दी गई है। वह शासन से लेकर जनपद स्तर…
Read Moreदुग्ध उत्पादन में यूपी नंबर-1! नंद बाबा दुग्ध मिशन से हजारों को फायदा, डेयरी विभाग की स्वर्ण जयंती पर बड़ा कांक्लेव
लखनऊ: उत्तर प्रदेश दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों में डेयरी कांक्लेव का आयोजन किया गया। दुग्धशाला विकास विभाग और पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश की डेयरी उपलब्धियों, किसानों के लिए संचालित योजनाओं और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। दुग्ध उत्पादन में उत्तर प्रदेश देश में सबसे आगे कार्यक्रम में दुग्ध आयुक्त धनलक्ष्मी के. ने बताया कि वर्ष 2024-25 में भारत करीब 248 मिलियन…
Read Moreघुमंतू समाज से आज सीधा संवाद करेंगे CM योगी, विकास बोर्ड गठन के बाद पहली अहम बैठक
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू जनजातियों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण संवाद करेंगे। उत्तर प्रदेश घुमंतू विकास बोर्ड के गठन के बाद यह पहली औपचारिक बैठक होगी, जिसमें समुदाय के सामाजिक और आर्थिक विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री आवास पर होगा संवाद कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में घुमंतू समाज के प्रतिनिधि विकास बोर्ड के गठन के फैसले पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करेंगे। इसके साथ ही समुदाय के कल्याण, विकास…
Read Moreयोगी कैबिनेट की आज अहम बैठक, 20 से ज्यादा प्रस्तावों पर फैसला संभव; मदरसा कानून से लेकर फसल बीमा तक कई बड़े मुद्दे एजेंडे में
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस बैठक में 20 से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। कैबिनेट के एजेंडे में अनुपूरक बजट, मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम में संशोधन, जेवर लिंक एक्सप्रेस-वे, प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल हैं। अनुपूरक बजट से जुड़े प्रस्ताव पर भी होगी चर्चा कैबिनेट बैठक में मंगलवार को विधानमंडल में पेश किए जाने वाले अनुपूरक बजट से संबंधित प्रस्ताव भी रखा जाएगा। इसके अलावा जेवर…
Read Moreजन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाना हुआ महंगा! यूपी सरकार ने ढाई गुना बढ़ाई फीस, जानिए नए नियम
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने वाले लोगों को अब पहले से अधिक शुल्क देना होगा। राज्य सरकार ने प्रमाणपत्र जारी करने की फीस में ढाई गुना तक बढ़ोतरी कर दी है। अब 21 दिन की निर्धारित अवधि के बाद जन्म या मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए 20 रुपये की जगह 50 रुपये शुल्क देना होगा। हालांकि, जन्म या मृत्यु की घटना के 21 दिनों के भीतर पंजीकरण कराने पर पहले की तरह कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। 21 दिन तक निशुल्क, उसके बाद बढ़ी फीस नए…
Read Moreयूपी सरकार का बड़ा फैसला, शिक्षा विभाग के रिटायर्ड अधिकारियों को समय पर मिलेगी पेंशन; आसान हुई पूरी प्रक्रिया
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग के समूह ‘क’ और ‘ख’ के सेवानिवृत्त अधिकारियों को समय पर पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभ उपलब्ध कराने के लिए प्रक्रिया को सरल बना दिया है। नए निर्देशों के तहत अब नो ड्यूज सर्टिफिकेट (अदेयता प्रमाण-पत्र) जारी कराने के लिए फाइल शासन को भेजने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे पेंशन स्वीकृति में होने वाली देरी समाप्त होने की उम्मीद है। सरकार के अनुसार अब अदेयता प्रमाण-पत्र जारी करने की पूरी प्रक्रिया विभागाध्यक्ष या कार्यालयाध्यक्ष स्तर पर ही पूरी की जाएगी। इससे सेवानिवृत्त…
Read More‘प्रधानों को प्रशासक बनाकर नहीं रखा जा सकता…’ इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार से मांगा जवाब
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने के मामले पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की है। अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि ग्राम प्रधानों को प्रशासक के रूप में बने रहने की अनुमति नहीं दी जा सकती। कोर्ट ने यह भी माना कि इस तरह की नियुक्तियां डिवीजन बेंच के पूर्व आदेशों के उल्लंघन और न्यायालय की अवमानना की श्रेणी में आ सकती हैं। हालांकि, हाई कोर्ट ने फिलहाल इस मामले में किसी प्रकार की अंतरिम रोक लगाने से इनकार किया है। मामले…
Read More