यूपी के मदरसों में भी गूंजेगा ‘हर घर तिरंगा’, योगी सरकार ने दिए अभियान को लेकर सख्त निर्देश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मदरसों को भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जोड़ा जाएगा। अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मदरसों में तिरंगा फहराने के साथ राष्ट्रगान और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया है। मदरसों के छात्र-छात्राओं को अभियान से जोड़ने के निर्देश राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान महज एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि…

Read More

गोरखपुर में CM योगी की समीक्षा बैठक, बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी रखने के निर्देश; मंदिरों और कांवड़ मार्ग की सफाई पर जोर

गोरखपुर: तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार शाम गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की विकास परियोजनाओं, बाढ़ बचाव और सावन की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ से निपटने की सभी तैयारियां पहले से पूरी रखी जाएं। नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखने के साथ बांधों की नियमित निगरानी करने और संवेदनशील क्षेत्रों में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन को पूरी तरह तैयार रहने को कहा। शिवालयों और मंदिरों में सफाई…

Read More

मिशन 2027 पर योगी सरकार का बड़ा दांव! पूर्वांचल के विकास पर सबसे बड़ा फोकस, अनुपूरक बजट में हजारों करोड़ की सौगात

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए अनुपूरक बजट में पूर्वांचल के विकास पर विशेष जोर दिया है। सरकार ने सड़क, एक्सप्रेस-वे, ग्रामीण विकास, शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं के लिए सबसे अधिक बजट इसी क्षेत्र को आवंटित किया है। पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पूर्वांचल में बदले राजनीतिक समीकरणों के बाद सरकार का यह कदम अहम माना जा रहा है। पूर्वांचल के लिए एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं पर बड़ा निवेश अनुपूरक बजट में गंगा एक्सप्रेस-वे को प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली होते हुए सोनभद्र…

Read More

योगी सरकार का बड़ा फैसला! अब मदरसों में सिर्फ 12वीं तक होगी पढ़ाई, कामिल-फाजिल डिग्री पर लगेगी कानूनी मुहर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम में संशोधन की तैयारी में है। इस संबंध में प्रस्ताव मंगलवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में पेश किया जाएगा। प्रस्तावित संशोधन के तहत मदरसों में अब केवल आलिम यानी इंटरमीडिएट (12वीं) स्तर तक की शिक्षा ही मान्य होगी। कामिल और फाजिल स्तर की पढ़ाई तथा डिग्री व्यवस्था को अधिनियम से हटाकर इसे कानूनी रूप दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उठाया जा रहा कदम सरकार का यह प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट के नवंबर 2024 के फैसले के…

Read More

यूपी विधानसभा मानसून सत्र आज से, राम मंदिर दान मामले और पेपर लीक पर सरकार को घेरने की तैयारी; अनुपूरक बजट भी रहेगा केंद्र में

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। चार दिन तक चलने वाले इस सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के आसार हैं। समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दल राम मंदिर दान से जुड़े कथित मामले, पेपर लीक और अन्य मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। वहीं सरकार अनुपूरक बजट और कई अहम विधायी कार्यों को पारित कराने पर जोर देगी। पहले दिन शोक प्रस्ताव, दूसरे दिन आएगा अनुपूरक बजट सत्र के पहले दिन निजामाबाद (आजमगढ़) से समाजवादी…

Read More

यूपी विधानसभा मानसून सत्र से पहले सपा का हंगामा, पोस्टर-बैनर और दान पेटी के साथ सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में पोस्टर-बैनर और दान पेटी लेकर पहुंचे विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान राम मंदिर दान चोरी, नीट पेपर लीक, आरक्षण समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की गई। सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन मानसून सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी के विधायक बड़ी संख्या में विधानसभा परिसर पहुंचे और विभिन्न मुद्दों…

Read More

3 अगस्त से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, 4 अगस्त को पेश होगा अनुपूरक बजट; कई अहम विधेयकों पर रहेगी नजर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दूबे ने सत्र का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह सत्र 3 अगस्त से 6 अगस्त तक चलने की संभावना है। इस दौरान सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुपूरक बजट पेश करेगी और कई महत्वपूर्ण विधेयकों के साथ अन्य अहम रिपोर्टें भी सदन के पटल पर रखी जा सकती हैं। पहले दिन शोक प्रस्ताव के बाद स्थगित होगी कार्यवाही सत्र के पहले दिन 3 अगस्त को आजमगढ़ की…

Read More

योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन! यूपी में 15 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-प्रयागराज समेत कई अहम पदों पर बदलाव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। मंगलवार को जारी सूची में कई वरिष्ठ अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। इस फेरबदल में तरुण गाबा, अमरेंद्र के. सेंगर, पीयूष मोर्डिया, नवीन अरोरा, जोगेंद्र कुमार और अनूप कुमार सिंह समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इससे पहले सोमवार देर रात प्रदेश सरकार ने 41 पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए थे। लखनऊ और प्रयागराज समेत कई अहम पदों पर बदलाव जारी…

Read More

यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! लखनऊ-प्रयागराज को मिले नए पुलिस कमिश्नर, गृह सचिव समेत 15 वरिष्ठ IPS अफसरों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को पुलिस महकमे के शीर्ष स्तर पर बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस फेरबदल में लखनऊ और प्रयागराज के नए पुलिस कमिश्नर नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही वाराणसी और गोरखपुर के एडीजी भी बदले गए हैं, जबकि गृह सचिव के पद पर भी नई नियुक्ति की गई है। लखनऊ और प्रयागराज को मिले नए पुलिस कमिश्नर लखनऊ में तैनात अपर पुलिस महानिदेशक तरुण गाबा को राजधानी का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया…

Read More

मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में यूपी का दबदबा! देश के 65% मोबाइल यहीं बन रहे, इलेक्ट्रॉनिक्स हब के रूप में उभरा उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल विनिर्माण के क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। प्रदेश सरकार के अनुसार भारत में तैयार होने वाले करीब 65 प्रतिशत मोबाइल फोन और 55 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट का उत्पादन अब उत्तर प्रदेश में हो रहा है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में विकसित मजबूत इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम की बदौलत राज्य ने हाईटेक विनिर्माण, निर्यात और निवेश के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा बने इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के प्रमुख केंद्र प्रदेश में सैमसंग, ओप्पो, वीवो, एलजी, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, ऑप्टिमस, पैडजेट…

Read More