झांसी।थाना टोड़ीफतेहपुर पुलिस द्वारा कुएँ से समरसिबल केबिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी की केबिल सहित 03 अभियुक्तगण गिरफ्तार किये गए, गिरफ्तार अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जितेन्द्र कुमार पुत्र केशवदास ग्राम दुगारा थाना-टोड़ीफतेहपुर, जिला-झांसी द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना-पत्र देते हुए अवगत कराया गया कि दिनांक 17.11.2026 को खेत पर कुये में समरसर्विल की केबिल चोरी हो गई थी। उक्त प्रकरण में वादी की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 144/2026 धारा 303(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण के अनावरण, अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं शत-प्रतिशत बरामदगी हेतु 02 पुलिस टीमों का गठन किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी विकास कुमार के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ अरविन्द कुमार एवं क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर रत्नेश्वर सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष टोड़ीफतेहपुर उ0नि0 पवन जायसवाल के निर्देशन में गठित पुलिस टीम को घटना का सफल अनावरण करते हुये चोरी गये माल की बरामदगी व उक्त घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण पवन कुमार पटेल पुत्र जगतराज उम्र करीब 22 बर्ष नि0 ग्राम दुगारा थाना-टोड़ीफतेहपुर, जनपद-झाँसी,पुष्पेन्द्र पुत्र कालीचरन अहिरवार उम्र करीब 34 बर्ष नि0 ग्राम दुगारा, थाना-टोड़ीफतेहपुर, जनपद-झाँसी एवं, रमाकांत कुशवाह पुत्र हरगोविन्द उम्र करीब 23 बर्ष नि0 ग्राम दुगारा थाना-टोड़ीफतेहपुर, जनपद-झाँसी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 82 हाथ तार (केबिल) एक बोरी में बरामद की गई। पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
