उन्नाव।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अचलगंज पुलिस द्वारा हत्या के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
संक्षिप्त विवरण-
वादी मुकदमा छोटेलाल पुत्र छेदीलाल निषाद निवासी ग्राम टिघरा (घस्सिलपुरवा) थाना अचलगंज जनपद उन्नाव द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना अचलगंज पर मु0अ0सं0 382/2026 धारा 3(5)/109(1)/352 बीएनएस पंजीकृत कराया गया था। मजरुब की मृत्यु के बाद मुकदमा उपरोक्त में धारा 109(1) का लोप कर धारा 103(1) की बढोत्तरी की गयी है। थाना अचलगंज पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सुनील कुमार निषाद पुत्र स्व0 पप्पू निषाद निवासी ग्राम बद्दलपुरवा कटरी थाना अचलगंज जनपद उन्नाव उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त चन्दन पुत्र रामकिशन उर्फ नन्हकी उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम घस्सिलपुरवा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव को गिरफ्तार कर अभियुक्त उपरोक्त की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल चाकू बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।
