यूपी विधानसभा का मानसून सत्र समय से पहले खत्म, सपा के हंगामे के बीच स्पीकर ने सदन किया अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र तय समय से एक दिन पहले ही समाप्त हो गया। गुरुवार तक प्रस्तावित सत्र को बुधवार को ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। समाजवादी पार्टी के लगातार हंगामे और नारेबाजी के बीच विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन स्थगित करने की घोषणा की। हंगामे के कारण समय से पहले खत्म हुआ सत्र बुधवार को भी सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी के विधायक राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे और विधायक सचिन यादव के निलंबन के विरोध में…

Read More

विधानसभा में हंगामे पर CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, बोले- किसानों, युवाओं और महिलाओं के साथ हुआ अन्याय

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान लगातार हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विधानसभा की कार्यवाही को हंगामे की भेंट चढ़ाना किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के साथ अन्याय है। ‘विपक्ष का विकास विरोधी चेहरा सामने आया’ मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विपक्ष का लोकतंत्र और विकास विरोधी चेहरा सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया…

Read More

यूपी में स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा बूस्टर, 2023.50 करोड़ के अनुपूरक बजट से हाईटेक होंगी चिकित्सा सेवाएं, एम्बुलेंस नेटवर्क भी होगा मजबूत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत, आधुनिक और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से अनुपूरक बजट में 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस राशि का उपयोग स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता बढ़ाने, आपातकालीन चिकित्सा परिवहन को सशक्त करने और राज्य में उन्नत चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के लिए किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य अस्पतालों में बेहतर इलाज के साथ आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था को भी नई मजबूती देना है। एनएचएम परियोजनाओं को मिला सबसे बड़ा आवंटन अनुपूरक बजट में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित स्वास्थ्य…

Read More

योगी कैबिनेट में आज बड़े फैसलों की तैयारी, किसानों को मिल सकती है राहत; फसल बीमा, अनुपूरक बजट समेत 20 से ज्यादा प्रस्तावों पर नजर

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह 9:30 बजे पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर राज्य कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में 20 से अधिक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसला लिया जा सकता है। किसानों के लिए प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके साथ ही अनुपूरक बजट समेत कई अहम प्रस्ताव भी कैबिनेट के एजेंडे में शामिल हैं। किसानों को राहत देने वाले प्रस्तावों पर फैसला संभव कैबिनेट बैठक में भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के…

Read More

योगी कैबिनेट की आज अहम बैठक, 20 से ज्यादा प्रस्तावों पर फैसला संभव; मदरसा कानून से लेकर फसल बीमा तक कई बड़े मुद्दे एजेंडे में

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस बैठक में 20 से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। कैबिनेट के एजेंडे में अनुपूरक बजट, मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम में संशोधन, जेवर लिंक एक्सप्रेस-वे, प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल हैं। अनुपूरक बजट से जुड़े प्रस्ताव पर भी होगी चर्चा कैबिनेट बैठक में मंगलवार को विधानमंडल में पेश किए जाने वाले अनुपूरक बजट से संबंधित प्रस्ताव भी रखा जाएगा। इसके अलावा जेवर…

Read More