नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की नेता और पार्टी की कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी अपील की है, जिसने अभिजीत दीपके के पुराने ‘कॉकरोच फॉर्मूले’ की याद ताजा कर दी है। रत्ना सिंह ने सवाल किया, ‘क्या होगा यदि सारे दिमागी नक्सल एक साथ आ जाएं?’ अभिजीत दीपके के सवाल से शुरू हुआ था ‘कॉकरोच फॉर्मूला’ रत्ना सिंह ने जिस पंक्ति…
Read MoreTag: स्वतंत्रता दिवस 2026
वंदे मातरम् विवाद: सोनिया-राहुल के खिलाफ पुलिस शिकायत, DCP सेंट्रल ने बताया- मामले की जांच जारी
दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् के कथित तौर पर पूरा नहीं गाए जाने को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। इस मामले में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। सुप्रीम कोर्ट के वकील शुभ शर्मा ने 16 अगस्त को दिल्ली के आईपी एस्टेट थाने में शिकायत देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। भाजपा ने भी इस मुद्दे को लेकर…
Read Moreआज से शुरू होगा ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, गांव के सरकारी स्कूल से शुरुआत करेंगे कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
महाराष्ट्र: दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके अब ग्रामीण सरकारी स्कूलों की बदहाल व्यवस्था को लेकर नया अभियान शुरू करने जा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुरू किए जा रहे इस अभियान का नाम ‘स्कूल ठीक करो’ मिशन रखा गया है। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं में सुधार और व्यवस्था की जवाबदेही तय करना है। दीपके इसकी शुरुआत अपने गांव से ही कर रहे हैं। अपने गांव के सरकारी स्कूल…
Read More‘हथियारों वाले नक्सल से ज्यादा खतरनाक है दिमागी नक्सल’, लाल किले से PM मोदी ने क्यों कही ये बात? बताया नक्सलवाद का पूरा असर
नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नक्सलवाद और माओवाद को लेकर कड़ा संदेश दिया। पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी में देश के लिए उन दशकों पुरानी चुनौतियों को खत्म करना जरूरी है, जिन्होंने भारत की प्रगति को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि हथियारों वाले नक्सल से बड़ी चुनौती दिमागी नक्सली हैं और देश को इससे बचाने की जरूरत है। नक्सलवाद ने लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद किया: पीएम मोदी प्रधानमंत्री ने…
Read Moreदिल्ली में 15 अगस्त को बारिश बिगाड़ेगी जश्न का मजा? निकलने से पहले जान लें लाल किले के पास कैसा रहेगा मौसम
नई दिल्ली: देशभर में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। दिल्ली के लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। समारोह देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 15 अगस्त को दिल्ली और खासतौर पर लाल किले के आसपास के मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में कैसा…
Read Moreराष्ट्रपति का देश के नाम संबोधन: युद्ध और अस्थिरता के बीच भी तेज रफ्तार से बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था, बोलीं- भारत की विकास दर वैश्विक औसत से दोगुनी
नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि कुछ ही घंटों में भारत की स्वतंत्रता के 80वें वर्ष की शुभ शुरुआत होगी। राष्ट्रपति ने तीनों सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और पुलिस कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने वैश्विक मंच पर भारत का सम्मान बढ़ाने वाले नागरिकों और विदेशों में भारतीय दूतावासों में कार्यरत लोगों की भी प्रशंसा की। दुनिया में युद्ध के बीच तेजी…
Read More‘परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया…’, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर PM मोदी ने याद किए 1947 के दर्दनाक जख्म
नई दिल्ली: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को मनाए जा रहे विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1947 के विभाजन से प्रभावित लोगों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा कर उस दौर की पीड़ा और संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि विभाजन की त्रासदी ने कई परिवारों को हमेशा के लिए बिखेर दिया और अनगिनत लोगों को अपनी जड़ों से दूर होना पड़ा। ‘वह दौर बेहद डरावना और दर्दनाक था’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…
Read Moreअमित शाह ने आवास पर फहराया तिरंगा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर बोले- देशभक्ति और गौरव की भावना हुई मजबूत
नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को अपने आवास पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट के जरिए कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में शुरू किए गए इस अभियान ने देशभर के करोड़ों नागरिकों को तिरंगे से जोड़ने के साथ देशभक्ति और गौरव की भावना को और मजबूत किया है। अमित शाह ने अपने पोस्ट में कहा कि उन्होंने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा…
Read Moreयूपी के मदरसों में भी गूंजेगा ‘हर घर तिरंगा’, योगी सरकार ने दिए अभियान को लेकर सख्त निर्देश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मदरसों को भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जोड़ा जाएगा। अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मदरसों में तिरंगा फहराने के साथ राष्ट्रगान और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया है। मदरसों के छात्र-छात्राओं को अभियान से जोड़ने के निर्देश राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान महज एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि…
Read More5 करोड़ घरों तक पहुंचेगा तिरंगा! स्वतंत्रता दिवस पर योगी सरकार का मेगा प्लान, पूरे यूपी में होंगे राष्ट्रभक्ति के भव्य आयोजन
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार इस बार स्वतंत्रता दिवस को जनभागीदारी का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उत्सव बनाने की तैयारी में जुट गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्रदेश के 5 करोड़ घरों तक राष्ट्रीय ध्वज पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति को जनआंदोलन का स्वरूप देने का प्रयास है। मुख्यमंत्री ने 14 और 15 अगस्त को प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का अनिवार्य प्रसारण कराने के भी निर्देश…
Read More