अमरावती: बंगाल की खाड़ी में उठा अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान अर्नब 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश और यनम के तटों से टकराने की स्थिति में पहुंच गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस दौरान हवा की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है, जबकि तेज झोंकों के साथ यह 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। तूफान के कारण आंध्र प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, बाढ़ और तेज हवाओं का खतरा है। कई इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया…
Read MoreTag: IMD Weather Update
Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ा भीषण चक्रवाती तूफान, 125 किमी/घंटा तक चल सकती हैं हवाएं; 53 ट्रेनें रद्द
नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर आंध्र प्रदेश और ओडिशा समेत पूर्वी तट के राज्यों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, तूफान 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश और यानम के तटों के बीच बापटला और विशाखापत्तनम के आसपास तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने और झोंके 140 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने की आशंका जताई गई है। तूफान के संभावित प्रभाव को देखते…
Read MoreWeather Alert: दिल्ली-UP समेत 19 राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी, बंगाल की खाड़ी में बढ़ा खतरा; मछुआरों को समुद्र से लौटने की सलाह
नई दिल्ली: मानसून की विदाई के बाद भी देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत 19 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बारिश, आंधी और वज्रपात की आशंका जताई है। पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला पश्चिमी विक्षोभ मौसम में बदलाव की प्रमुख वजह बताए जा रहे हैं। इस बीच, बंगाल की खाड़ी में मौसम बिगड़ने की आशंका को देखते हुए मछुआरों के लिए…
Read MoreUP Weather Update: यूपी में 16 अक्टूबर तक बारिश के आसार, गरज-चमक के साथ बौछारों का अनुमान; IMD का नया अपडेट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 16 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। हालांकि फिलहाल किसी तरह का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 16 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्र में बने ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण से…
Read Moreदिल्ली समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम? IMD ने बताया कहां होगी बारिश, कहां से लौटेगा मानसून
नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू हो गई है और अगले दो से तीन दिनों में इसके कई और क्षेत्रों से पीछे हटने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे के दौरान देश के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में अभी भी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी, जबकि कई अन्य क्षेत्रों में मानसून की विदाई के साथ बारिश में कमी देखने को मिलेगी। इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना मौसम…
Read Moreमॉनसून ने फिर बदली चाल! दिल्ली-UP समेत 4 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट, बिहार-झारखंड से छत्तीसगढ़ तक बिगड़ेगा मौसम
नई दिल्ली: लौटते मॉनसून के बीच उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में बादल छाए हैं और बारिश का दौर शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी जारी की है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी अगले तीन दिनों तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। लखनऊ, कानपुर और उन्नाव…
Read Moreयूपी से मानसून की विदाई, 37 जिलों में सामान्य से कम बारिश; अब बढ़ेगी गर्मी, रात में महसूस होगी ठंडक
लखनऊ: उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है और इसके साथ ही प्रदेश में बारिश का दौर भी थम गया है। इस बार राज्य में कुल मिलाकर सामान्य से आठ प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई, लेकिन 37 जिलों में वर्षा सामान्य से कम रही। बारिश की कमी वाले क्षेत्रों में खरीफ फसलों पर भी इसका असर देखने को मिला है। मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने के बाद अब प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। दिन के समय धूप निकलने से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी…
Read Moreचक्रवाती तूफान अर्नब को लेकर बढ़ी हलचल, 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट; 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है और आने वाले दिनों में इसके गहरे दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अभी इसे चक्रवाती तूफान घोषित नहीं किया है। अगर यह सिस्टम चक्रवात में बदलता है तो इसका नाम अर्नब रखा जाएगा। मौसम प्रणाली का सबसे ज्यादा असर उत्तर आंध्र प्रदेश, दक्षिण ओडिशा और आसपास के तटीय इलाकों में पड़ने की संभावना जताई गई है। स्काईमेट के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न…
Read MoreUP-Rajasthan Weather: यूपी-राजस्थान में कब होगी मानसून की विदाई? मौसम विभाग ने बताया समय, दिल्ली-पंजाब-हरियाणा का भी अपडेट
नई दिल्ली: देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है और इसकी वापसी की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून की विदाई की सामान्य तारीख 17-18 सितंबर मानी जाती है, लेकिन इस साल इसमें कुछ देरी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों से मानसून की विदाई शुरू हो सकती है। राजस्थान से 19 सितंबर के आसपास वापसी के आसार मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के कई हिस्सों से इस सप्ताह मानसून…
Read Moreआज कहां-कहां बरसेंगे बादल? दिल्ली-UP-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, 70 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा
नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने 7 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। पहाड़ी राज्यों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। वहीं मैदानी इलाकों में बारिश के कारण नदियों का…
Read More