नई दिल्ली: दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.4 डिग्री अधिक है। वहीं, राजधानी की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पालम में न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। रिज में यह 22.8 डिग्री सेल्सियस…
Read MoreTag: Delhi Rain
दिल्ली-NCR में आज भी बारिश का दौर जारी, यूपी-बिहार में भी अलर्ट; हिमाचल में 87 सड़कें बंद, जानें पूरे उत्तर भारत के मौसम का हाल
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी और आसपास के इलाकों में दिनभर बारिश हो सकती है। लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी सामने आई है। खराब मौसम के चलते शुक्रवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर कम से कम 11 उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा। यूपी के कई इलाकों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट उत्तर प्रदेश में भी…
Read Moreदिल्ली में 15 अगस्त को बारिश बिगाड़ेगी जश्न का मजा? निकलने से पहले जान लें लाल किले के पास कैसा रहेगा मौसम
नई दिल्ली: देशभर में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। दिल्ली के लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। समारोह देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 15 अगस्त को दिल्ली और खासतौर पर लाल किले के आसपास के मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में कैसा…
Read Moreमानसून ने बदली चाल, कई राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट; दिल्ली-NCR में भी बरस सकते हैं बादल, जानें आज का मौसम
नई दिल्ली: देश में मानसून की गतिविधियों में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। मानसून धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है, लेकिन बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में बना नया कम दबाव का क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है। इसके प्रभाव से गुरुवार 13 अगस्त को देश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में बारिश का दौर तेज होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में यह मौसम प्रणाली पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ सकती…
Read Moreदिल्ली में टला बड़ा हादसा, ओवरफ्लो नाले में गिरे 3 स्कूली बच्चों की स्थानीय लोगों ने बचाई जान; CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जगतपुर इलाके में गुरुवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्कूल से घर लौट रहे तीन बच्चे बारिश के पानी से लबालब भरे खुले नाले में गिर गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल साहस दिखाते हुए तीनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सामने आया है। बारिश के पानी में नहीं दिखा नाला, अचानक गिरे बच्चे जानकारी के अनुसार, सुबह हुई बारिश के बाद जगतपुर इलाके में सड़कों पर जलभराव…
Read Moreमॉनसून का कहर: दिल्ली में बारिश से बदला मौसम, हिमाचल-उत्तराखंड में रेड अलर्ट; 17 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
नई दिल्ली: देशभर में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। लगातार हो रही बारिश से जहां कई राज्यों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं कई इलाकों में जलभराव, बाढ़ और भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने 20 जुलाई को 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले छह से सात दिनों तक देश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह बारिश, आंधी-तूफान के भी आसार सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में…
Read MoreWeather Update: दिल्ली से गुजरात तक बारिश का कहर, यूपी में 19 मौतें; आज 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
नई दिल्ली: देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और कई राज्यों में भारी बारिश जनजीवन पर भारी पड़ रही है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में जलभराव, भूस्खलन, सड़क धंसने और बिजली गिरने जैसी घटनाओं से हालात बिगड़ गए हैं। भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार, 10 जुलाई को दिल्ली सहित 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी में बारिश और वज्रपात से 19 लोगों की मौत उत्तर प्रदेश में बारिश और वज्रपात से जुड़े हादसों में 19…
Read MoreUP Weather Alert: यूपी में अगले दो दिन मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पश्चिमी जिलों में भारी बरसात के आसार; कई राज्यों के लिए भी चेतावनी
लखनऊ: देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और कई राज्यों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून अब राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष हिस्सों तक भी पहुंच गया है, जिसके साथ ही पूरे देश में मानसून का विस्तार हो गया है। दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तराखंड में भी बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी…
Read Moreमॉनसून का बड़ा अलर्ट! दिल्ली-UP-बिहार समेत 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, कई जगह रेड तो कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
नई दिल्ली: देशभर में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है और राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई तक बारिश का दौर लगातार जारी है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को देश के 15 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार कई इलाकों में तेज बारिश के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। इन…
Read MoreIMD की भविष्यवाणी सही, उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी से बदला मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की 23 जनवरी की weather prediction बिल्कुल on point निकली। सुबह से ही दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत पूरे उत्तर भारत में झमाझम बारिश देखने को मिली। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी बादलों ने बिना ब्रेक के ड्यूटी निभाई। Western Disturbance ने बदला गेम IMD के मुताबिक, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की वजह से मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर और शाम के समय 30–40 km/h की तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रहने का अनुमान है। इसी कारण दिल्ली-NCR में Yellow…
Read More