नई दिल्ली: राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अदम्य साहस, असाधारण पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षा अलंकरण समारोह 2026 में सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस भव्य समारोह के दौरान सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों तथा राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस सेवाओं से जुड़े कुल 51 वीर कर्मियों को कीर्ति चक्र, वीर चक्र और शौर्य चक्र प्रदान किए गए। इनमें सात जवानों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण पेश करने वाले…
Read MoreTag: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 मई से सिक्किम दौरे पर, नाथुला सीमा का भी करेंगी भ्रमण
नई दिल्ली/गंगटोक: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 मई से सिक्किम के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी, जिनमें सिक्किम विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह और भारत-चीन सीमा स्थित नाथुला का दौरा प्रमुख रूप से शामिल है। 26 मई को गंगटोक पहुंचेंगी राष्ट्रपति मुर्मू कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 मई की दोपहर गंगटोक स्थित लिबिंग आर्मी हेलिपैड पर पहुंचेंगी। इसके बाद वे लोक भवन जाएंगी और राजधानी गंगटोक में स्थित देउराली के नामग्याल इंस्टीट्यूट ऑफ तिब्बतोलॉजी तथा रिज पार्क स्थित…
Read MoreBudget 2026 Kickoff: संसद में धमाका, नेता दिल्ली में जलवा दिखाने पहुंचे!
आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगी। दिल्ली में संसद भवन के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और देशभर के सांसद देर रात से ही राजधानी में दाखिल हो चुके हैं। आर्थिक सर्वेक्षण और केंद्रीय बजट भारत का आर्थिक सर्वेक्षण 29 जनवरी को पेश किया जाएगा। इसके बाद 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2026-27 पेश होगा। सत्र का पहला भाग मुख्य रूप से वित्तीय मामलों और राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा…
Read Moreराष्ट्रपति मुर्मू की राफेल उड़ान — आसमान में लहराया भारत का अभिमान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार सुबह हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से राफेल फाइटर जेट में उड़ान भरकर एक नया इतिहास रच दिया।यह सिर्फ उड़ान नहीं, बल्कि महिला शक्ति, आत्मनिर्भर भारत और भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता का उड़ता हुआ प्रतीक बन गया। उड़ान के दौरान एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और कई शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। राफेल की गर्जना के साथ राष्ट्रपति का यह मिशन दिखाता है कि देश की कमान अब आकाश में भी नारी शक्ति संभाल रही है। पहले भी रचा था इतिहास — सुखोई पर…
Read Moreएम्स गोरखपुर का ग्रैजुएशन डे, राष्ट्रपति बनीं गेस्ट ऑफ ऑनर
सोमवार को एम्स गोरखपुर अपने पहले दीक्षांत समारोह का आयोजन करने जा रहा है। इस ऐतिहासिक मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।राष्ट्रपति समारोह के दौरान पहले बैच के मेधावी छात्रों को पदक प्रदान करेंगी और मार्गदर्शक वक्तव्य देंगी। यह कार्यक्रम न केवल छात्रों के लिए, बल्कि पूरे पूर्वांचल के लिए एक गर्व का क्षण है। आज की कुंडली 30 जून: मेष को लाभ, वृष को सावधानी, सिंह को तारीफ योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चला था लंबा जनांदोलन एम्स गोरखपुर की स्थापना…
Read Moreयोगी का दिल्ली मिशन: राष्ट्रपति को फॉरेस्ट का न्योता और ‘धूप छाँव’ का राज़!
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचे। इस मुलाकात में वे गोरखपुर में प्रस्तावित ‘फॉरेस्ट एंड हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी’ के उद्घाटन समारोह के लिए राष्ट्रपति को औपचारिक निमंत्रण देंगे। गोरखपुर की नई यूनिवर्सिटी: शिक्षा में एक नया अध्याय यह यूनिवर्सिटी न सिर्फ पूर्वांचल बल्कि पूरे उत्तर भारत के लिए एक ऐतिहासिक परियोजना है। 621 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी क्षेत्र में उच्च शिक्षा को नया मुकाम देगी। सीएम योगी का दिल्ली मिशन: एक खास…
Read More