वाराणसी : कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने शनिवार को वाराणसी में आयोजित प्रेसवार्ता में राम मंदिर निर्माण से जुड़े कथित चंदा और चढ़ावा मामले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। रागिनी नायक ने कहा कि करोड़ों रामभक्तों ने श्रद्धा के साथ मंदिर निर्माण के लिए योगदान दिया था, लेकिन अब सामने आ रहे आरोपों ने लोगों के विश्वास को झटका दिया है। उन्होंने सवाल उठाया…
Read MoreTag: पीएम मोदी
‘भारत की विकास यात्रा 1.4 अरब लोगों की उम्मीदों की कहानी’… जकार्ता में बोले पीएम मोदी, सुधारों और अर्थव्यवस्था का किया जिक्र
जकार्ता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर लगातार चुनौतियों और संकटों के बावजूद भारत सुधारों के बल पर तेज गति से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की विकास यात्रा का अर्थ 1.4 अरब लोगों की बढ़ती उम्मीदें और आकांक्षाएं हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज गांव से लेकर शहर तक हर भारतीय में आगे बढ़ने और सफलता हासिल करने का विश्वास मजबूत हुआ है। ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ से बदल रही देश की…
Read Moreभारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बढ़ी रफ्तार, ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया करीबी मित्र; ट्रेड डील को लेकर जताया भरोसा
नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर सकारात्मक संकेत सामने आए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर प्रशंसा करते हुए उन्हें अपना अच्छा मित्र बताया और भरोसा जताया कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता जरूर होगा। ट्रंप के इस बयान को भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ट्रंप ने कहा कि उनकी प्रधानमंत्री मोदी के साथ अच्छी मित्रता है और दोनों देशों के बीच व्यापारिक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बातचीत…
Read Moreफलता में बीजेपी की बड़ी जीत पर बोले पीएम मोदी, कहा- लोकतंत्र जीता, धमकियों की हुई हार
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा को बधाई दी है। पीएम मोदी ने इस जीत को लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि जनता ने धमकियों और दबाव की राजनीति को नकार दिया है। फलता सीट पर 24 मई को घोषित नतीजों में बीजेपी ने भारी अंतर से जीत दर्ज की। यह सीट लंबे समय से तृणमूल कांग्रेस का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है। इससे पहले 29 अप्रैल को हुए मतदान…
Read Moreपीएम मोदी भूटान पहुंचे, दिल्ली कार ब्लास्ट पर बोले – दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
भूटान दौरे के दौरान पीएम मोदी ने दिल्ली कार ब्लास्ट पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा:“हमारी एजेंसियां साजिश की तह तक जाएंगी, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।” पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं बहुत दुखी मन से यहां आया हूं। दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी को बहुत दुखी किया है। मैं प्रभावित परिवारों का दुःख समझता हूं। पूरा देश आज उनके साथ खड़ा है। मैं कल रात भर इस घटना की जांच कर रही सभी एजेंसियों के संपर्क में था। हमारी एजेंसियां इस साजिश की तह तक पहुंचेंगी।…
Read More“मोदी भूटान पहुंचे, दोस्ती की उड़ान शुरू!”
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिन के दौरे पर भूटान पहुंचे। भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की पोस्ट पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा:“भूटान पहुंच गया हूं। स्वागत के लिए प्रधानमंत्री तोबगे का आभारी हूं। यह यात्रा दोनों देशों के बीच मैत्री और सहयोग के गहरे संबंधों को दिखाती है।” दौरे का महत्व पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि उनका यह दौरा भारत और भूटान के घनिष्ठ संबंधों को और मजबूत…
Read Moreचचा ट्रंप बोले: इंडिया-चाइना पर 100% टैक्स ठोंक दो, पुतिन डर जाएगा!
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने “अनपेक्षित” अंतरराष्ट्रीय प्रस्तावों के साथ चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने यूरोपीय संघ से अपील की है कि वह भारत और चीन पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाए — और वजह? ताकि पुतिन डर जाएं और यूक्रेन में जंग रोक दें। अब इसे ट्रंप की रणनीति कहें या ‘सठियाया ट्रंप मॉडल’, लेकिन ये बयान वाकई में सिर खुजाने जैसा है। ट्रंप का तर्क: “टैक्स लगाओ ताकि पुतिन डरें” यूरोपीय संघ और अमेरिका के अधिकारियों के बीच रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाने की…
Read Moreदरभंगा विवाद: ओवैसी ने दी नसीहत, “विरोध मर्यादा में रहकर करें!”
बिहार के दरभंगा में कांग्रेस और राजद की वोट अधिकार यात्रा के दौरान एक विवाद ने तूल पकड़ लिया है। यात्रा के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं, जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया। यह टिप्पणी कांग्रेस और राजद की राजनीति के खिलाफ बीजेपी की तीखी प्रतिक्रिया का कारण बनी। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अपशब्द कहने वाला शख्स बीजेपी का एजेंट है। ओवैसी ने विपक्ष को दी नसीहत: “विरोध मर्यादा में रहकर करें” इस विवाद के बीच, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल…
Read Moreजहां सस्ता तेल मिलेगा, वहीं से लेंगे!” भारत का अमेरिका को करारा जवाब
भारत ने स्पष्ट किया है कि ऊर्जा सुरक्षा के लिए वह किसी एक देश के दबाव में नहीं आएगा। रूस से सस्ते कच्चे तेल की खरीद पर अमेरिका की आलोचना के बीच भारत के रूस में राजदूत विनय कुमार ने कहा कि भारत वहीं से तेल खरीदेगा जहां से उसे “सबसे अच्छा सौदा मिलेगा।” “हमारा उद्देश्य 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना है,” — विनय कुमार, भारतीय राजदूत, रूस अमेरिकी टैरिफ़ की आलोचना, भारत की स्पष्ट नीति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ़, और…
Read Moreदेश मना रहा जश्न, लेकिन बादल और बाढ़ ने कुछ हिस्सों में बढ़ाया मातम
कश्मीर से कन्याकुमारी और मुंबई से शिलॉंग तक भारत 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। दिल्ली के लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया। समारोह में करीब 5000 मेहमान मौजूद रहे। लेकिन दूसरी ओर, प्रकृति ने कई राज्यों में तबाही मचा दी। कहीं बारिश, कहीं बाढ़, तो कहीं बादल फटने से मातम पसरा है। किश्तवाड़ में तबाही: बादल फटा, 46 की मौत, 70 घायल जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चशोती गांव में 15 अगस्त की सुबह बादल फटने की भीषण घटना हुई।अब तक…
Read More