लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मदरसों को भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जोड़ा जाएगा। अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मदरसों में तिरंगा फहराने के साथ राष्ट्रगान और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया है। मदरसों के छात्र-छात्राओं को अभियान से जोड़ने के निर्देश राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान महज एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि…
Read MoreTag: हर घर तिरंगा अभियान
गोरखपुर में आज दिखेगा तिरंगे का जोश, CM योगी करेंगे भव्य यात्रा की अगुवाई; इन रास्तों से गुजरेगा कारवां
गोरखपुर: स्वतंत्रता दिवस के उत्सव और राष्ट्रभक्ति की भावना के बीच सोमवार को शहर की सड़कों पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा महानगर इकाई की ओर से आयोजित इस यात्रा की अगुवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ता और युवा राष्ट्र प्रथम, एकता और अखंडता का संदेश देते नजर आएंगे। रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा से शुरू होगी यात्रा तिरंगा यात्रा सुबह नौ बजे नगर निगम परिसर स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा से शुरू होगी। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माल्यार्पण और पुष्पार्चन कर यात्रा…
Read More5 करोड़ घरों तक पहुंचेगा तिरंगा! स्वतंत्रता दिवस पर योगी सरकार का मेगा प्लान, पूरे यूपी में होंगे राष्ट्रभक्ति के भव्य आयोजन
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार इस बार स्वतंत्रता दिवस को जनभागीदारी का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उत्सव बनाने की तैयारी में जुट गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्रदेश के 5 करोड़ घरों तक राष्ट्रीय ध्वज पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति को जनआंदोलन का स्वरूप देने का प्रयास है। मुख्यमंत्री ने 14 और 15 अगस्त को प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का अनिवार्य प्रसारण कराने के भी निर्देश…
Read Moreहर घर तिरंगा से चुनावी माहौल गरमाएगी बीजेपी! यूपी के हर जिले में चलेगा मेगा अभियान, शहीद परिवारों का होगा सम्मान
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने अगस्त में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में व्यापक स्तर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाने की तैयारी कर ली है। 11 से 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के जरिए पार्टी देशभक्ति का संदेश देने के साथ विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों तक पहुंच बनाएगी। अभियान के दौरान बलिदानियों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा, तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा। 11 से 15 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान पार्टी…
Read More