नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर कर रिहा होने के बाद अब उनकी पार्टी को सुप्रीम कोर्ट से नोटिस मिला है। व्यापारिक संगठनों की ओर से दाखिल संशोधित याचिका पर अदालत ने CJP के अलावा कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) को भी नोटिस जारी किया है। दिल्ली सरकार और पुलिस आयुक्त को भी जवाब देने के लिए कहा गया है। यह मामला दिल्ली के रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शनों की…
Read MoreTag: Abhijeet Dipke
विदेशी फंडिंग के आरोपों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, केंद्रीय मंत्री पर लगाया कमीशन लेने का आरोप; पूछा- बातचीत करने क्यों आए थे?
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने खुद पर विदेशी फंडिंग के आरोप लगाए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पर निशाना साधा है। दीपके ने आरोप लगाया कि पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटवाने के लिए कथित विदेशी फंडिंग में से जितेंद्र सिंह ने कितना कमीशन लिया? उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि अगर सीजेपी नेताओं को विदेश से पैसा मिल रहा था तो केंद्र सरकार के प्रतिनिधि उनसे बातचीत करने क्यों आए थे? दीपके ने सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री…
Read MoreAbhijeet Dipke: अभिजीत दीपके ने आंदोलन पर अचानक क्यों लगाया ब्रेक? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना बनी वजह?
नई दिल्ली: पिछले पांच महीने से लगातार आंदोलनों के जरिए सुर्खियों में रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने फिलहाल अपने प्रदर्शन रोकने का संकेत दिया है। पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर करीब 16 मिनट का वीडियो संदेश जारी कर समर्थकों से कुछ समय परिवार के साथ बिताने की अपील की है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने पर जोर देने वाले दीपके के इस फैसले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या पार्टी के दो प्रमुख नेताओं…
Read More‘हम सत्ता बदलना नहीं चाहते’, अभिजीत दीपके ने आधी रात बताई मांग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर अड़े
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने के अपने कार्यक्रम से पहले देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी सत्ता परिवर्तन नहीं चाहती, बल्कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाकर उनकी जगह नए चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की मांग कर रही है। पार्टी ने चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर जवाबदेही तय करने पर जोर दिया है। ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर क्या बोले अभिजीत दीपके? अभिजीत…
Read Moreमैरी मिलबेन का CJP पर अमेरिकी फंडिंग का आरोप, अभिजीत दिपके ने पूछा- भारत के मामलों में दखल का हक किसने दिया?
नई दिल्ली: अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग छिड़ गई है। मैरी मिलबेन ने आरोप लगाया कि CJP को अमेरिका में ऐसे दानदाताओं से आर्थिक मदद मिल रही है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व के खिलाफ हैं। उन्होंने भारतीय युवाओं से पार्टी के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील भी की। अब अभिजीत दिपके ने उनके बयान पर सवाल उठाए हैं। इसके जवाब में मैरी मिलबेन ने भी पलटवार किया है। मैरी मिलबेन ने…
Read Moreजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सौरभ दास और पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया है। दोनों अपने कुछ साथियों के साथ मंगलवार सुबह जंतर-मंतर पहुंचे थे, जहां उन्होंने तिरंगा लहराते हुए नारे लगाए। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों को हिरासत में ले लिया। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों अपने साथियों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट पहुंचे सीजेपी नेता, फिर कुछ घंटों में वापस ली याचिका; अभिजीत दीपके समेत तीन नेताओं की हिरासत पर उठे सवाल
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके, सह-संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका की हिरासत को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद याचिका वापस लेने की अनुमति मांग ली गई। सीजेपी से जुड़े गौरव भाटी ने तीनों नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर शीर्ष अदालत में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई थी बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका गौरव भाटी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर हिरासत में लिए गए सीजेपी नेताओं की रिहाई की मांग…
Read More‘गिरफ्तार करने का डर नहीं, लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ता रहूंगा’, दिल्ली रवाना होने से पहले बोले अभिजीत दीपके
मुंबई: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि वह गिरफ्तारी या किसी भी कानूनी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए उनका आंदोलन जारी रहेगा। अभिजीत दीपके शनिवार सुबह करीब 6 बजकर 50 मिनट पर मुंबई के वर्ली स्थित फोर सीजन्स होटल से दिल्ली के लिए रवाना हुए। मुंबई एयरपोर्ट पर उन्होंने दिल्ली में की गई सुरक्षा तैयारियों और…
Read MoreCJP Protest: दिल्ली पुलिस ने JNU के गेट किए बंद, कैंपस के अंदर छात्रों ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। राजधानी के संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल की तैनाती और आवाजाही पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसी बीच जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के गेटों पर भी दिल्ली पुलिस ने बैरियर लगाकर आवाजाही नियंत्रित कर दी। इसके बाद छात्रों ने कैंपस के अंदर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्र मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए CJP के समर्थन में उतरे। पुलिस…
Read More‘गिरफ्तारी और धमकी से नहीं डरेंगे’, अभिजीत दीपके का ऐलान; CJP प्रदर्शन के लिए मुंबई से दिल्ली रवाना
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘जंतर-मंतर 2.0’ प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार सुबह मुंबई के फोर सीजन्स होटल से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। वह मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रहे हैं। CJP पदाधिकारी के मुताबिक, दीपके के सुबह 10 बजे तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही कई लोगों को रास्ते में…
Read More