नई दिल्ली: दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को प्रस्तावित कांग्रेस की मेगा रैली को लेकर व्यापारिक संगठनों ने चिंता जताई है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को पत्र लिखकर रैली टालने की अपील की है। संगठन का कहना है कि रैली के कारण दिल्ली के 20 प्रमुख बाजारों में कारोबार प्रभावित हो सकता है। इससे करीब 10 हजार से 12 हजार करोड़ रुपये के व्यापार पर संकट खड़ा होने की आशंका है। CTI ने चेतावनी दी है कि रैली…
Read MoreTag: सोनिया गांधी
INDIA की बैठक में अचानक पहुंचीं सोनिया गांधी, बदल गई बैठने की व्यवस्था; ममता ने खोजी सीट
नई दिल्ली: INDIA गठबंधन की बुधवार को दिल्ली में हुई बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सोनिया गांधी की अचानक मौजूदगी से पहले से तय बैठने की व्यवस्था बदल गई। बैठक में ममता बनर्जी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, तेजस्वी यादव समेत कई विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहले से नेम प्लेट के साथ सीटें तय थीं, लेकिन सोनिया गांधी के पहुंचने के बाद व्यवस्था में बदलाव करना पड़ा। खरगे के दोनों ओर राहुल और तेजस्वी के लिए थी सीट प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में कांग्रेस…
Read More‘नीतीश कुमार को रोक लेना चाहिए था’, CWC में हुई चर्चा, सोनिया गांधी बोलीं- उन्हें जाना ही था
नई दिल्ली: कांग्रेस कार्यसमिति की मंगलवार को हुई बैठक में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से अलग होकर एनडीए में जाने का मुद्दा भी उठा। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को गठबंधन से जाने नहीं देना चाहिए था। इस पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि नीतीश को जाना ही था और वह गठबंधन से बाहर निकलने का रास्ता तलाश रहे थे। यह चर्चा ऐसे समय हुई जब बुधवार को…
Read Moreनेशनल हेराल्ड केस में फिलहाल नहीं होगी सुनवाई, सोनिया-राहुल के खिलाफ ईडी की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तय की नई तारीख
नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने मामले की सुनवाई स्थगित करते हुए अगली तारीख 9 अक्टूबर तय कर दी है। दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई टाली दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस मनोज जैन की एकल पीठ ने ईडी की उस याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी, जिसमें राउज एवेन्यू…
Read Moreवंदे मातरम् विवाद पर शशि थरूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- राष्ट्रीय कार्यक्रम में पूरा गीत बजेगा तो हम सभी खड़े रहेंगे
नई दिल्ली: वंदे मातरम् को लेकर देश में चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पार्टी का रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यक्रमों में 1937 के अधिवेशन में लिए गए फैसले के अनुसार वंदे मातरम् के केवल शुरुआती दो छंद ही बजाती है। थरूर ने यह भी कहा कि यदि किसी राष्ट्रीय या सरकारी कार्यक्रम में वंदे मातरम् का पूरा गीत बजाया जाता है, तो वे सभी सम्मान में खड़े होंगे। थरूर ने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस की स्थिति बिल्कुल स्पष्ट…
Read More‘वंदे मातरम्’ पर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने, खरगे बोले- हमें देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए बीजेपी
नई दिल्ली: ‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस के कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के छह में से केवल दो अंतरों के गायन को लेकर बीजेपी ने सवाल उठाए हैं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा है कि उसे कांग्रेस को देशभक्ति सिखाने की जरूरत नहीं है। गोवा में कांग्रेस के कार्यक्रम में दो अंतरे गाए गए गोवा कांग्रेस के एक कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ के छह अंतरों में से केवल दो अंतरे गाए…
Read Moreवंदे मातरम् विवाद: सोनिया-राहुल के खिलाफ पुलिस शिकायत, DCP सेंट्रल ने बताया- मामले की जांच जारी
दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् के कथित तौर पर पूरा नहीं गाए जाने को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। इस मामले में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। सुप्रीम कोर्ट के वकील शुभ शर्मा ने 16 अगस्त को दिल्ली के आईपी एस्टेट थाने में शिकायत देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। भाजपा ने भी इस मुद्दे को लेकर…
Read More‘छात्रों को दुश्मन समझ रही मोदी सरकार’… सोनिया गांधी का बड़ा हमला, शिक्षा व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर छात्रों के आंदोलन को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि जवाबदेही और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग करने वाले छात्रों के साथ सरकार राष्ट्र के दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही है। सोनिया गांधी ने कहा कि छात्रों के साहस का जवाब सरकार ने कायरता और अकारण क्रूरता से दिया है। शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर साधा निशाना सोनिया गांधी ने कहा कि देश के छात्रों ने…
Read MoreTMC के कांग्रेस में विलय की अटकलों पर विराम! सोनिया-ममता मुलाकात को लेकर कांग्रेस का बड़ा बयान
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच कांग्रेस और टीएमसी के संभावित विलय को लेकर चल रही अटकलों पर दोनों दलों ने विराम लगा दिया है। कांग्रेस ने साफ तौर पर उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि सोनिया गांधी और ममता बनर्जी की हालिया मुलाकात के दौरान टीएमसी के कांग्रेस में विलय पर चर्चा हुई थी। पश्चिम बंगाल में चुनावी झटके के बाद टीएमसी के भीतर लगातार असंतोष और नेताओं के इस्तीफों की खबरें…
Read MoreINDIA गठबंधन की बैठक में कांग्रेस पर सहयोगियों का हमला! नेतृत्व से लेकर रणनीति तक उठे सवाल, ममता-अखिलेश ने भी रखी बड़ी बात
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आयोजित INDIA गठबंधन की अहम बैठक में विपक्षी एकता के साथ-साथ अंदरूनी मतभेद भी खुलकर सामने आए। 25 विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी वाली इस बैठक में कई सहयोगी दलों ने कांग्रेस की कार्यशैली, नेतृत्व और मुद्दों को प्रभावी ढंग से न उठाने को लेकर सवाल खड़े किए। बैठक में यह भी कहा गया कि गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते कांग्रेस को क्षेत्रीय दलों को साथ लेकर चलने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। बैठक में कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी,…
Read More