निर्वाचन का महत्वपूर्ण चरण है मतगणना:- रिटर्निंग ऑफिसर/ मण्डलायुक्त

** बीकेडी बना अभेद किला, सुरक्षा के दृष्टिगत परिन्दा पर नहीं मार पाएगा

** विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन की मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण, पारदर्शी-स्वच्छता और निष्पक्ष रुप से मतगणना कराया जाना प्रशासन की प्राथमिकता

** उत्कृष्ट कार्य करने वाले मतगणना कामिॅक होंगे पुरस्कृत:- सहायक रिटर्निंग ऑफिसर

** माइक्रो ऑब्जर्वर, गणना सुपरवाइजर एवं गणना सहायक को दिया गया प्रशिक्षण

** प्रशिक्षण में दी गई जानकारी को गंभीरता से आत्मसात करें,शंका होने पर शंका का निवारण अवश्य करें

** मतगणना के दौरान पूर्ण पारदर्शिता एवं गोपनीयता बरती जाने के निर्देश, एजेंट की संतुष्टि का भी रखा जाए ध्यान

झांसी।मतगणना परिसर “नो स्मोकिंग जोन” घोषित महाविद्यालय के प्रांगण में रिटर्निंग ऑफिसर/ मंडलायुक्त श्री बिमल कुमार दुबे ने विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन -2026 इलाहाबाद झाँसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान उपरांत के मतगणना माइक्रो ऑब्जर्वर, गणना सुपरवाइजर एवं गणना सहायक को मतगणना के संबंध में सूक्ष्म जानकारी देते हुए मतगणना को पूर्ण संवेदनशील होकर सम्पन्न कराए जाने के निर्देश दिए।
रिटर्निंग ऑफिसर ने समस्त गणना कार्मिकों को निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को प्रात: 06.00 बजे मतगणना स्थल बुंदेलखंड महाविद्यालय, झांसी में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने अवगत कराया कि सर्वप्रथम उनके टेबल पर मतपेटिकाएँ आएगी। वे पेटिकाओं की सील गणना एजेंट को दिखाकर सर्टिफिकेट पर हस्ताक्षर अवश्य ले लें। इसके उपरांत मत पेटिकाओं से मतपत्र निकलाकर उनकी संख्या की गणना करें। उन्होंने मतगणना की निष्पक्षता के लिए गणना एजेंट को मतपेटिका में कोई भी मतपत्र अवशेष नही है, यह दिखाने के लिए मत पेटी का को अवश्य दिखाया जाए। मतपत्र की संख्या का फॉर्म 16 से मिलान कर उसके बंडल बनाकर उसे रिटर्निंग ऑफिसर टेबल को भेजा जाए। फॉर्म16 से संख्या का मिलान करने के उपरांत गणना एजेंट से हस्ताक्षर भी ले लिए जाए।
रिटर्निंग ऑफिसर से मतपत्र की मिक्सिंग के उपरांत प्राप्त मतपत्र के बंडल में प्राप्त इनवैलिड मतपत्र को गणना एजेंट को दिखाने के उपरांत रिटर्निंग ऑफिसर टेबल पर भेजा जाए, प्राप्त वैलिड मतपत्रों को उसमें दी गई प्रथम वरीयता के अनुसार वर्गीकृत कर प्रत्याशी वार ट्रे में रखा जाए एवं मतपत्र में दी गई वरीयता को गणना एजेंट की संतुष्टि हेतु उन्हें अवश्य दिखाया जाए। यदि किसी इनवैलिड मतपत्र को रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा परीक्षण उपरांत वैलिड कर दिया जाता है, तो उसे भी गणना एजेंट को देखकर संबंधित ट्रे में रखा जाए। समस्त ट्रे में रखे गए मतपत्रों की पुन: जांच भी की जाए। यदि किसी गणना एजेंट द्वारा कहा जाता है कि उसे किसी ट्रे में रखे मतपत्र की गणना पुन: करानी है, तो उसकी संतुष्टि के लिए पुन: गणना कर दी जाए। उन्होंने कहा कि इसप्रकार गणना के दौरान पूर्ण पारदर्शिता एवं गोपनीयता बरती जाए। साथ ही गणना एजेंट की संतुष्टि का भी ध्यान रखा जाए।
बैठक में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर/जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने कहा कि मतगणना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मतगणना कार्मिकों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने सुझाव दिया कि मतगणना कार्मिक एक दूसरे से समन्वय स्थापित कर लें, इसके अतिरिक्त, उन्होंने उपस्थित एजेंटों के साथ भी मैत्रीभाव से संवाद करने का सुझाव दिया।
सहायक रिटर्निंग ऑफिसर/ जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने उपस्थित 270 मतगणना कार्मिक जिसमें रिजर्व भी शामिल हैं। मतगणना 14 टेबल पर संपन्न की जाएगी, प्रति टेबिल 04 मतगणना कार्मिक उपस्थित रहेंगे। मतगणना तीन पालियों में सम्पन्न होगी। उन्होंने कहा कि गणना कार्मिक समस्त प्रारूप को भी भली प्रकार से देख लें एवं उन्हें गणना के दौरान सही समय पर भरना सुनिश्चित करें। गणना एजेंट के भी प्रारूप पर तत्समय हस्ताक्षर प्राप्त किए जाए। गणना एजेंट से उनके पूरे नाम एवं पार्टी का नाम सहित हस्ताक्षर कराए जाए। उन्होंने कहा कि यदि गणना के संबंध में किसी को कोई शंका हो, तो उसे बिना संकोच के पूछ लिया जाए।
रिटर्निंग ऑफिसर/ जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मतगणना परिसर पूर्णतः नो स्मोकिंग जोन घोषित किया गया है।अतः किसी भी प्रकार की ज्वलंत या अन्य वस्तु परिसर में नहीं आने दी जाए, इसे कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार, प्रभारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, जॉइंट मजिस्ट्रेट श्री आयुष सैनी, एडिशनल कमिश्नर कुंवर पंकज,एसपी ग्रामीण डॉ अरविन्द कुमार, जिला विकास अधिकारी श्री राजेश कुमार, प्रभारी एडीओ श्री आर के पाल आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts