दिल्ली-NCR में मौसम ने बदला मिजाज, 27 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान; 11 सितंबर से बारिश के आसार

नई दिल्ली: दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.4 डिग्री अधिक है। वहीं, राजधानी की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पालम में न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। रिज में यह 22.8 डिग्री सेल्सियस…

Read More

आज कहां-कहां बरसेंगे बादल? दिल्ली-UP-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, 70 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने 7 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। पहाड़ी राज्यों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। वहीं मैदानी इलाकों में बारिश के कारण नदियों का…

Read More

दिल्ली-NCR में आज भी बारिश का दौर जारी, यूपी-बिहार में भी अलर्ट; हिमाचल में 87 सड़कें बंद, जानें पूरे उत्तर भारत के मौसम का हाल

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी और आसपास के इलाकों में दिनभर बारिश हो सकती है। लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी सामने आई है। खराब मौसम के चलते शुक्रवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर कम से कम 11 उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा। यूपी के कई इलाकों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट उत्तर प्रदेश में भी…

Read More

दिल्ली में 15 अगस्त को बारिश बिगाड़ेगी जश्न का मजा? निकलने से पहले जान लें लाल किले के पास कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्ली: देशभर में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। दिल्ली के लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। समारोह देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 15 अगस्त को दिल्ली और खासतौर पर लाल किले के आसपास के मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में कैसा…

Read More

दिल्ली में टला बड़ा हादसा, ओवरफ्लो नाले में गिरे 3 स्कूली बच्चों की स्थानीय लोगों ने बचाई जान; CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जगतपुर इलाके में गुरुवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्कूल से घर लौट रहे तीन बच्चे बारिश के पानी से लबालब भरे खुले नाले में गिर गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल साहस दिखाते हुए तीनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सामने आया है। बारिश के पानी में नहीं दिखा नाला, अचानक गिरे बच्चे जानकारी के अनुसार, सुबह हुई बारिश के बाद जगतपुर इलाके में सड़कों पर जलभराव…

Read More

Delhi Weather Today: दिल्ली में बदलेगा मौसम, अगले 2 दिन बारिश के आसार; उमस से मिलेगी राहत

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। रविवार को राजधानी के कई इलाकों में हुई बूंदाबांदी के बाद लोगों को उमसभरी गर्मी से कुछ राहत मिली, जबकि अगले दो दिनों में तापमान में भी गिरावट आने का अनुमान है। रविवार को कई इलाकों में हुई हल्की बारिश रविवार सुबह अधिकांश हिस्सों में तेज धूप रही, लेकिन दोपहर बाद कई इलाकों में…

Read More

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश की एंट्री! उमस से मिली राहत, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में रविवार को बारिश का दौर शुरू होने के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। राजधानी दिल्ली, नोएडा और आसपास के कई इलाकों में हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। इससे पहले सुबह के समय भी कई क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग ने पहले ही रविवार को हल्की वर्षा की संभावना जताई थी। सुबह से कई इलाकों में हुई बारिश रविवार सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। शनिवार…

Read More

दिल्ली में अभी नहीं थमेगी बारिश! अगले 2 दिन तक बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जहां भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दी, वहीं कई इलाकों में जलभराव और लंबा जाम भी देखने को मिला। लगातार बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई और हवा की गुणवत्ता भी सुधरकर संतोषजनक श्रेणी में पहुंच गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक दिल्ली में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। बारिश से…

Read More

Weather Alert: आज कई राज्यों में भारी बारिश का खतरा! दिल्ली में तेज आंधी-बरसात का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

नई दिल्ली: देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने रविवार, 26 जुलाई को दिल्ली समेत कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। खराब मौसम के चलते पेड़ गिरने, जलभराव और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका भी जताई गई है। दिल्ली में शाम तक तेज बारिश और आंधी के आसार राष्ट्रीय…

Read More

दिल्ली-एनसीआर Weather Update: अगले 7 दिन राहत या उमस? IMD ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहावना हो गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आने वाले पूरे सप्ताह राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बीच-बीच में हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल सकती है, हालांकि उमस पूरी तरह खत्म होने के आसार नहीं हैं। पूरे सप्ताह बादल और हल्की बारिश के संकेत मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज लगभग इसी तरह बना रहेगा।…

Read More