राहुल गांधी को किरेन रिजिजू की 7 खरी-खरी! बोले- गुप्त विदेशी दौरे छोड़ें, मोदी और RSS से नफरत करना बंद करें

नई दिल्ली: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें चुनाव में कांग्रेस की सीटें बढ़ाने के लिए सात नसीहत दी हैं। रिजिजू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट के जरिए कहा कि अगर राहुल गांधी इन सुझावों पर अमल करते हैं, तो कांग्रेस की चुनावी स्थिति बेहतर हो सकती है। उन्होंने राहुल गांधी को विदेशी दौरों से लेकर संसद में उनकी भूमिका तक कई मुद्दों पर अपनी कार्यशैली बदलने की सलाह दी। विदेशी दौरों पर लगाम लगाने की दी सलाह…

Read More

‘2027 में कांग्रेस बनाएगी सरकार’, प्रदेश अध्यक्ष बनते ही आराधना मिश्रा का बड़ा दावा, BJP पर साधा निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने पद संभालने के बाद पार्टी के 2027 के लक्ष्य को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि समय कम है और चुनौतियां बहुत ज्यादा हैं, लेकिन उनकी प्राथमिकता प्रदेश के हर कांग्रेस कार्यकर्ता के भीतर यह विश्वास पैदा करना है कि कांग्रेस 2027 में सरकार बनाने जा रही है। आराधना मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार की चार पीढ़ियों से कांग्रेस के प्रति…

Read More

13 साल बाद सपा में लौटे राम आसरे कुशवाहा, कभी मुलायम सिंह यादव के थे करीबी; 6 बार संभाल चुके हैं मंत्री पद

लखनऊ: पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर करीब 13 साल बाद समाजवादी पार्टी में वापसी कर ली है। सपा में दोबारा शामिल होने के बाद उन्होंने आगामी चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। राम आसरे कुशवाहा का उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबा अनुभव रहा है। वह छह बार मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। आइए जानते हैं कौन हैं राम आसरे कुशवाहा और कैसा रहा उनका राजनीतिक सफर। बसपा से शुरू किया था राजनीतिक सफर कानपुर के रहने वाले राम…

Read More

‘मैं दलित हूं…’ हल्द्वानी के शुद्धिकरण विवाद पर राज्यसभा में छलका खरगे का दर्द, नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे

नई दिल्ली: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कथित शुद्धिकरण अनुष्ठान का मामला संसद के उच्च सदन तक पहुंच गया। आठ अगस्त को रामलीला मैदान में हुई खरगे की जनसभा के बाद मंच पर हवन किए जाने को लेकर उन्होंने राज्यसभा में सवाल उठाया। खरगे ने इसे अपमानजनक बताते हुए कहा कि उनके साथ अछूत जैसा व्यवहार किया गया। केंद्रीय मंत्री और सदन के नेता जेपी नड्डा ने घटना को दुखद बताते हुए मामले की जांच कराने का भरोसा…

Read More

NCP शरद पवार गुट और BJP की बढ़ती नजदीकियों से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत, 4 घटनाओं ने बढ़ाया गठबंधन का सस्पेंस

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर संभावित नए सियासी समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरदचंद्र पवार गुट और भारतीय जनता पार्टी के बीच हाल के दिनों में सामने आए कुछ घटनाक्रमों ने राजनीतिक अटकलों को हवा दे दी है। हालांकि, दोनों दलों के बीच किसी नए गठबंधन को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसके बावजूद चार घटनाओं को जोड़कर सवाल उठ रहा है कि क्या दोनों पक्षों के बीच बढ़ता संवाद केवल राजनीतिक मुलाकातों तक सीमित है…

Read More

महाशक्तिशाली मोदी: 2030 के बाद भी अटूट दिख रही सत्ता की पकड़, विपक्ष पूरी तरह बैकफुट पर

नई दिल्ली: साल 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद जब राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभाव अब कमजोर पड़ने लगा है, तब शायद ही किसी ने कल्पना की होगी कि कुछ ही वर्षों में वह पहले से कहीं ज्यादा मजबूत राजनीतिक स्थिति में लौटेंगे। अब अंतरराष्ट्रीय विश्लेषणों और हालिया चुनावी नतीजों ने संकेत दे दिए हैं कि मोदी का राजनीतिक प्रभाव सिर्फ 2029 तक ही सीमित नहीं रहने वाला, बल्कि आने वाले दशक में भी भारतीय राजनीति के केंद्र में बना…

Read More

राहुल का दावा: “25 लाख वोट चोरी हुए!” — आयोग और बीजेपी पर बड़ा वार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को फिर एक बार चुनावी सस्पेंस बढ़ा दिया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि “हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी हुए हैं।” राहुल बोले, “मैंने हरियाणा वाला प्रेज़ेंटेशन किया था, उसमें आपने साफ़ देखा — डेटा खुद बोल रहा है, वोट हवा में गायब हो गए!” अब निशाने पर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ राहुल गांधी यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, “जो हरियाणा में हुआ, वही कहानी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी दोहराई गई है।”यानि कांग्रेस अब…

Read More

“पप्पू-टप्पू-अप्पू की तिकड़ी” पर योगी का वार — बिहार चुनाव में बंदरगाथा शुरू

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण 6 नवंबर को है और मैदान में माहौल गरम है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दरभंगा और मुजफ्फरपुर में रैलियां कर विपक्ष पर सटीक वार किया।उन्होंने कहा — “बिहार का महागठबंधन पप्पू, टप्पू और अप्पू की जोड़ी है। एक सच बोल नहीं सकता, दूसरा सच देख नहीं सकता और तीसरा सच सुन नहीं सकता।” “राम विद्रोही गठबंधन” पर तंज सीएम योगी ने कहा, “सपा, आरजेडी और कांग्रेस — ये तीनों राम विद्रोही दल हैं। कश्मीर में विवाद किसने पैदा किया?…

Read More

“बुलडोजर बनाम PDA” – बिहार की धरती पर यूपी की सियासत की जंग!

बिहार की राजनीति में अब यूपी का तड़का लग चुका है! जैसे-जैसे 2025 विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहे हैं, सियासी मंच पर दो चेहरे सबसे ज़्यादा चर्चा में हैं — योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव।एक तरफ योगी का “बुलडोजर हिंदुत्व”, दूसरी तरफ अखिलेश की “PDA (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक)” पॉलिटिक्स।दोनों नेताओं की मौजूदगी बिहार की राजनीति को उत्तर प्रदेश के रंग में रंग रही है। योगी आदित्यनाथ: बीजेपी के सुपरस्टार प्रचारक गोरखपुर के महंत से मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ अब बिहार में बीजेपी के सबसे बड़े वोट-कैचर बन चुके हैं।बीजेपी ने योगी के…

Read More

लालू यादव बोले – “एनडीए का घोषणापत्र नहीं, सॉरी पत्र है!”

बिहार की सियासी ज़मीन पर अब हंसी और हमला दोनों साथ चल रहे हैं। एनडीए ने जैसे ही पटना में अपना “संकल्प पत्र” जारी किया, विपक्ष ने इसे “सॉरी पत्र” बना डाला। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने तीखा तंज़ कसते हुए कहा — “जिन्हें अपना घोषणापत्र पढ़ने की फुर्सत नहीं, वो उसे लागू क्या खाक करेंगे! जनता अब तेजस्वी प्रण ले चुकी है।” लालू ने आगे कहा कि एनडीए के वादे “26 सेकंड के हैं, असर 0 सेकंड का।”उनका व्यंग्य साफ था — मंच पर बड़े-बड़े चेहरे मौजूद थे,…

Read More