झांसी। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झांसी कमलेश कच्छल के कुशल मार्गदर्शन में संचालित संविधान संवाद जागरूकता अभियान के अंतर्गत सूरज प्रसाद राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, झांसी में विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल जज (जू.डि.) नंदिनी अग्निहोत्री उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने छात्राओं एवं शिक्षकगण को भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ कराया। उन्होंने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता एवं गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार…
Read More