कार्तिक पूर्णिमा त्योहार में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया….

उन्नाव।आगामी कार्तिक पूर्णिमा पर्व के दृष्टिगत प्रदीप कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बीघापुर एवं धर्मेन्द्र सिंह, उपजिलाधिकारी बीघापुर द्वारा थाना बारासगवर क्षेत्रांतर्गत मां चंद्रिका देवी धाम, बक्सर स्थित नमामि गंगे घाट का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित को पर्व के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, सतर्कता बरतने एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related posts