“पप्पू-टप्पू-अप्पू की तिकड़ी” पर योगी का वार — बिहार चुनाव में बंदरगाथा शुरू

Ajay Gupta
Ajay Gupta

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण 6 नवंबर को है और मैदान में माहौल गरम है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दरभंगा और मुजफ्फरपुर में रैलियां कर विपक्ष पर सटीक वार किया।
उन्होंने कहा — “बिहार का महागठबंधन पप्पू, टप्पू और अप्पू की जोड़ी है। एक सच बोल नहीं सकता, दूसरा सच देख नहीं सकता और तीसरा सच सुन नहीं सकता।”

“राम विद्रोही गठबंधन” पर तंज

सीएम योगी ने कहा, “सपा, आरजेडी और कांग्रेस — ये तीनों राम विद्रोही दल हैं। कश्मीर में विवाद किसने पैदा किया? कांग्रेस ने।”
उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी और अमित शाह ने कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त किया, लेकिन कांग्रेस के राज में हिंदुओं को वहां से निकाल दिया गया।
उन्होंने व्यंग्य में कहा — “कांग्रेस का ही पाप था कि अनुच्छेद 370 लागू हुआ और पाकिस्तानियों को बसने दिया गया।”

“थूकदान वाला बिहार” से “स्मार्ट बिहार” तक

मुजफ्फरपुर की सभा में योगी बोले — “एक दौर था जब बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री का थूकदान उठाने के लिए अधिकारी तय किए जाते थे।
डीजीपी को ‘मुंशी’ और मुख्य सचिव को ‘बाबू’ कहा जाता था। वही अपवित्र गठबंधन आज फिर से सत्ता में लौटने का सपना देख रहा है।”

“सड़क मत बनाओ, पुलिस आ जाएगी”

पुरानी सरकारों पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा, “जब कोई बिहार में सड़क बनाने का सुझाव देता था, तो लोग कहते थे — सड़क मत बनाओ वरना पुलिस तुम्हारे कुकर्मों को पकड़ने पहुंच जाएगी!”
उनका तंज साफ था — भ्रष्टाचार और अपराध का गठबंधन ही ‘महागठबंधन’ कहलाता है।

व्यंग्य में छिपा संदेश

योगी आदित्यनाथ के इस बयान से बिहार चुनावी माहौल में नई हलचल मच गई है। “पप्पू-टप्पू-अप्पू” अब सिर्फ तंज नहीं, बल्कि बिहार चुनाव की ट्रेंडिंग तिकड़ी बन गई है!

खेसारी का सियासी तूफान: “मोदी जी, बिहार के लिए विज़न कहाँ है?”

Related posts

Leave a Comment