गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार से तीन दिवसीय गोरखपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के साथ कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 11 जुलाई को मुख्यमंत्री भटहट में आयोजित कार्यक्रम में करीब 697 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जबकि 54 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली सात विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इसके अलावा 12 जुलाई को गोरखपुर से प्रदेशव्यापी वृहद पौधरोपण अभियान की शुरुआत करेंगे। 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का होगा लोकार्पण मुख्यमंत्री 11 जुलाई को सुबह…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
Weather Update: दिल्ली से गुजरात तक बारिश का कहर, यूपी में 19 मौतें; आज 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
नई दिल्ली: देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और कई राज्यों में भारी बारिश जनजीवन पर भारी पड़ रही है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में जलभराव, भूस्खलन, सड़क धंसने और बिजली गिरने जैसी घटनाओं से हालात बिगड़ गए हैं। भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार, 10 जुलाई को दिल्ली सहित 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी में बारिश और वज्रपात से 19 लोगों की मौत उत्तर प्रदेश में बारिश और वज्रपात से जुड़े हादसों में 19…
Read MoreCM Yogi Ayodhya Visit: अयोध्या को 432 करोड़ की बड़ी सौगात, आज कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार, 10 जुलाई को अयोध्या के बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के सोहावल में करीब 432 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत 163 करोड़ रुपये की 86 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा, जबकि 269 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। इन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण लोकार्पित होने वाली प्रमुख परियोजनाओं में मसौधा स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में ट्रांजिट हॉस्टल, ड्रग वेयरहाउस, बीकापुर में राजकीय महाविद्यालय का निर्माण, पर्यटन विकास से जुड़ी योजनाएं, लोहिया पुल के पास निर्मित…
Read Moreतलाक के 30 दिन बाद की दूसरी शादी, फिर भी मिला गुजारा-भत्ता? इलाहाबाद हाई कोर्ट ने फैमिली कोर्ट से मांगा जवाब
प्रयागराज: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने तलाक के 30 दिन बाद दूसरी शादी करने वाली महिला को मासिक भरण-पोषण दिए जाने के फैमिली कोर्ट के आदेश पर गंभीर सवाल उठाए हैं। अदालत ने स्पष्ट टिप्पणी करते हुए कहा कि दूसरी शादी के बाद पत्नी भरण-पोषण की हकदार नहीं रहती। मामले में हाई कोर्ट ने झांसी के अपर प्रधान न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट से स्पष्टीकरण तलब किया है कि दूसरी शादी की जानकारी होने के बावजूद भरण-पोषण का आदेश किस आधार पर पारित किया गया। फैमिली कोर्ट के आदेश को दी गई चुनौती…
Read Moreकेवल दो केस से नहीं लगेगा ‘गुंडा’ का ठप्पा, हाई कोर्ट ने रद्द किए प्रशासन के आदेश, दिया बड़ा कानूनी संदेश
लखनऊ: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि केवल दो आपराधिक मुकदमों में नाम आने के आधार पर किसी व्यक्ति को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत गुंडा घोषित नहीं किया जा सकता। अदालत ने कहा कि किसी व्यक्ति को गुंडा घोषित करने के लिए उसका आदतन अपराधी होना आवश्यक है। एक या दो मामलों में संलिप्तता भर से यह नहीं माना जा सकता कि वह समाज के लिए स्थायी खतरा है। हाई कोर्ट ने रद्द किए प्रशासन के दोनों…
Read Moreराम मंदिर ट्रस्ट का बड़ा फैसला! चढ़ावे की गिनती से सुरक्षा तक बदले नियम, नई व्यवस्था से अनियमितताओं पर लगेगी रोक
अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर की व्यवस्थाओं को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाने के लिए कई अहम बदलाव लागू करने की घोषणा की है। ट्रस्ट के अनुसार, चढ़ावे की गिनती से लेकर प्रशासनिक संचालन तक नई प्रणाली अपनाई जा रही है, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की अनियमितता की संभावना को न्यूनतम किया जा सके। चंपत राय से मुलाकात पर कोषाध्यक्ष ने दी जानकारी ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने बताया कि उन्होंने हाल ही में महासचिव चंपत राय से मुलाकात की। उनके अनुसार,…
Read Moreरामपुर में दर्दनाक हादसा: छोटे भाई की मौत का गम नहीं सह सके बड़े भाई, कुछ ही घंटों में हार्ट अटैक से तोड़ा दम
रामपुर: जिले के सैदनगर क्षेत्र में एक ही परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा कि पूरे गांव में मातम पसर गया। छोटे भाई की बीमारी से मौत के बाद बड़े भाई यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके। जनाजे और दफन की तैयारियों के बीच उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और इलाज के लिए ले जाते समय उनकी भी मौत हो गई। महज आठ घंटे के भीतर दो सगे भाइयों के निधन से परिवार में कोहराम मच गया। बीमारी से हुई छोटे भाई की मौत यह घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र…
Read MoreUP Bus Station Upgrade: यूपी के 36 बस अड्डों का होगा मेगा मेकओवर, 3,000 करोड़ के निवेश से मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं
लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रदेश के बस अड्डों को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। दूसरे चरण के तहत लखनऊ परिक्षेत्र के हैदरगढ़ बस डिपो समेत प्रदेश के 36 प्रमुख बस अड्डों के आधुनिकीकरण के लिए आमंत्रित टेंडर गुरुवार को खोले जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसियों को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। पीपीपी मॉडल पर होगा आधुनिक बस अड्डों का निर्माण परिवहन निगम के अनुसार, दूसरे चरण की यह परियोजना पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा खुलासा! रिश्तेदारों के खातों में भेजी जाती थी रकम, कस्टडी रिमांड में आरोपियों ने खोले कई राज
अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। कस्टडी रिमांड के दौरान पूछताछ में तीनों आरोपियों ने चोरी की रकम को ठिकाने लगाने के तरीके का खुलासा किया है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी चढ़ावे की रकम सीधे अपने बैंक खातों में जमा नहीं करते थे, बल्कि पहले उसे रिश्तेदारों और करीबी लोगों के खातों में भेजते थे। इसके बाद कुछ समय बीतने पर अलग-अलग लेनदेन के जरिए वही रकम वापस अपने खातों में मंगवा लेते थे। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी…
Read MoreUP Weather Alert: यूपी में अगले दो दिन मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पश्चिमी जिलों में भारी बरसात के आसार; कई राज्यों के लिए भी चेतावनी
लखनऊ: देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और कई राज्यों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून अब राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष हिस्सों तक भी पहुंच गया है, जिसके साथ ही पूरे देश में मानसून का विस्तार हो गया है। दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तराखंड में भी बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी…
Read More