नई दिल्ली: देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और कई राज्यों में भारी बारिश जनजीवन पर भारी पड़ रही है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में जलभराव, भूस्खलन, सड़क धंसने और बिजली गिरने जैसी घटनाओं से हालात बिगड़ गए हैं। भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार, 10 जुलाई को दिल्ली सहित 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी में बारिश और वज्रपात से 19 लोगों की मौत उत्तर प्रदेश में बारिश और वज्रपात से जुड़े हादसों में 19…
Read MoreTag: Weather News Today
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत, किश्तवाड़-डोडा में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही; मलबे में दबी कई गाड़ियां, अहम मार्ग बंद
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और डोडा जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई इलाकों में अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बन गई, जबकि भूस्खलन की घटनाओं से भारी नुकसान हुआ है। किश्तवाड़ में 540 मेगावाट क्वार हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट के पास हुए बड़े भूस्खलन में कई वाहन मलबे के नीचे दब गए। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और फंसे वाहनों को निकालने में जुटे हैं। क्वार पावर प्रोजेक्ट के पास बड़ा भूस्खलन अधिकारियों के अनुसार, सोमवार सुबह…
Read Moreमानसून की रफ्तार तेज! यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी
नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान मानसून उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अनेक क्षेत्रों में आंधी-तूफान, बिजली चमकने और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के शेष हिस्सों में भी मानसून जल्द पहुंच सकता है। अनुकूल मौसमी परिस्थितियों के चलते आने वाले…
Read MoreUP Weather Update: यूपी में मानसून की एंट्री तय! 25-26 जून से बरसेंगे बादल, IMD का अलर्ट जारी
कानपुर: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और मौसम विभाग के संकेतों के मुताबिक 25 या 26 जून से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की शुरुआत हो सकती है। बिहार में मानसून की सक्रियता बढ़ने के बाद यूपी में भी मौसम बदलने की उम्मीद मजबूत हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को मानसून ने बिहार के अधिकांश हिस्सों को कवर कर लिया। अब यह यूपी की सीमा के…
Read MoreUP Weather Update: नौतपा की तपिश से झुलस रहा यूपी, लेकिन जल्द मिलेगी राहत! IMD ने बताई झमाझम बारिश की तारीख
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नौतपा का असर लगातार तेज होता जा रहा है। मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में भीषण गर्मी और लू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान गर्मी का प्रकोप और बढ़ सकता है। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना जताई गई है, जबकि गर्म हवाएं और धूल भरी आंधियां हालात को और कठिन बना सकती हैं। राजधानी लखनऊ भी इस समय तेज गर्मी की चपेट में है। मंगलवार…
Read More