“आपके पास वाइफ नहीं है?” मैनेजर की आपत्तिजनक मांग पर शिक्षिका ने दिया करारा जवाब, वीडियो वायरल होते ही गिरफ्तार हुआ स्कूल संचालक

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक निजी स्कूल के मैनेजर पर शिक्षिका से आपत्तिजनक मांग करने का आरोप लगा है। शिक्षिका ने मैनेजर की बात का कड़ा विरोध किया और उसे मर्यादा में रहने की नसीहत दी। दोनों के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, शिक्षिका की तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया…

Read More

अलीगढ़ में अधिशासी अभियंता पर गंभीर आरोप, चपरासी की पत्नी को रात में घर बुलाने का मामला; सहायक बाबू भी नामजद

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता के खिलाफ चपरासी की पत्नी को कथित तौर पर रात में अपने आवास पर अकेले बुलाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अधिशासी अभियंता अशोक कुमार और सहायक बाबू नवीन कुमार के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। 26 सितंबर को कार्यालय में तैनात आउटसोर्स चपरासी के साथ अधिशासी अभियंता पर मारपीट करने का आरोप लगा था।…

Read More

‘अब कभी नहीं करूंगा, पढ़ूंगा-लिखूंगा… माफ कर दो’, पुलिस की गोली लगते ही रोने लगा स्नैचर; पूछताछ में खोले लूट के राज

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में थाना कविनगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद स्नैचिंग की घटनाओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, घायल होने के बाद आरोपी इमरान रोने लगा और उसने कहा कि वह अब दोबारा ऐसा काम नहीं करेगा, पढ़ाई-लिखाई करेगा और उसे माफ कर दिया जाए। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए सोने की टिक्की, हथियार और…

Read More

एटा डबल मर्डर का खौफनाक खुलासा: पति ने पहले दी थी हत्या की सुपारी, फिर पिता संग मिलकर पत्नी और सास को हथौड़े से मार डाला

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा में मां-बेटी की हत्या के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। आरोप है कि महिला के पति ने अपने पिता के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी और वारदात से पहले एक युवक को हत्या की सुपारी भी दी गई थी। इसके बाद सोमवार रात पति ने पीछे का दरवाजा खोलकर पिता और कथित सुपारी वाले युवक को घर के अंदर बुलाया। महिला के जागने और विरोध करने पर पति ने हथौड़े से पत्नी और उसकी मां के सिर…

Read More

यूपी में पिता बने कातिल! प्रयागराज में डंबल से बेटे की हत्या, औरैया में ₹900 के विवाद में पीट-पीटकर मार डाला

प्रयागराज/औरैया: उत्तर प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों में पिता और बेटे के रिश्ते को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। प्रयागराज में नशे में धुत पिता ने पहले 18 वर्षीय बेटे पर चाकू से हमला किया और फिर डंबल से सीने पर कई वार कर उसकी जान ले ली। वहीं, औरैया में 900 रुपये निकालने के विवाद में पिता ने 15 वर्षीय बेटे को डंडे से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। बाद में नशा उतरने पर आरोपी पिता ने चूहे मारने की दवा खाकर जान देने की…

Read More

पूजा के दौरान पंडितों से आधार कार्ड मांगने पर भड़का विवाद, पत्नी समेत 2 पंडितों की गोली मारकर हत्या

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पूजा-पाठ के दौरान विवाद के बाद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम घर में भाई की आत्मा की शांति के लिए पूजा चल रही थी। इसी दौरान घर पहुंचे अरविंद सिंह का पंडितों से आधार कार्ड मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद उसने पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली लगने से उसकी पत्नी बबिता सिंह और दो पंडितों महेंद्र पाठक व अखिलेश मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। भाई…

Read More

एटा में डबल मर्डर से सनसनी, मां-बेटी की हथौड़े से हत्या; बच्चों के सामने पति ने दिया वारदात को अंजाम

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा में मां और बेटी की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दोनों के सिर और चेहरे पर हथौड़े से कई वार किए गए। वारदात के समय घर में तीन बच्चे भी मौजूद थे। बच्चों के सामने मां और नानी की हत्या के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना अवागढ़ इलाके की है। फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र के ठाटी…

Read More

शादी के 14 दिन बाद पति को छोड़ मायके पहुंची दुल्हन, बोली- प्रेमी को नहीं छोड़ सकती; पति ने पुलिस से की शिकायत

गाजियाबाद: कौशांबी थाना क्षेत्र में शादी के महज 14 दिन बाद पत्नी के मायके चले जाने का मामला सामने आया है। पति का आरोप है कि शादी के करीब एक सप्ताह बाद पत्नी ने अपने प्रेमी के बारे में बताया और उसके साथ संबंध खत्म करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद बढ़ गया। पति ने अब पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर पत्नी और उसके परिजनों पर एक लाख रुपये मांगने तथा रकम नहीं देने पर परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने…

Read More

बरेली में जीजा से प्रेम के चलते बहन की हत्या, 15 साल बाद साली को उम्रकैद; कोर्ट ने लगाया 20 हजार का जुर्माना

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में करीब 15 साल पुराने हत्या के मामले में अदालत ने फैसला सुनाते हुए आरोपी छोटी बहन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। मामला 2011 का है, जब छोटी बहन के अपनी बड़ी बहन के पति से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई थी। आरोप था कि रिश्ते में बड़ी बहन के बाधा बनने पर जीजा और साली ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची थी। मुकदमे की सुनवाई के दौरान आरोपी…

Read More

पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट खुद लिखवाई, फिर खुला कत्ल का राज… प्रेमी संग मिलकर रची थी खौफनाक साजिश

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में पति की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और किसी को शक न हो, इसके लिए खुद ही थाने पहुंचकर पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। जांच के दौरान जब पुलिस को बयानों पर संदेह हुआ तो पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हो गया। गुमशुदगी की रिपोर्ट में प्रेमी पर ही जताया था शक भुता क्षेत्र के फैजनगर निवासी पप्पू खेती-किसानी करते…

Read More