अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले के सामने आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में गतिविधियां तेज हो गई हैं। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि रामकोट स्थित तीर्थ क्षेत्र भवन पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व महासचिव चंपत राय के साथ लंबी मंत्रणा की। माना जा रहा है कि बैठक में ट्रस्ट की मौजूदा व्यवस्थाओं और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान ट्रस्ट की प्रचलित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। साथ ही उस…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन से पहले मदरसे में हुई दुआ-ए-खैर, सेहत और सलामती के लिए मांगी गई विशेष दुआ
लखनऊ: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन से एक दिन पहले राजधानी लखनऊ स्थित मदरसा अब्दुल हई में दुआ-ए-खैर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के पूर्व सदस्य क़मर अली की ओर से कराया गया, जिसमें मदरसे के बच्चों, शिक्षकों और उलेमा ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सलामती के लिए विशेष दुआ की। दुआ-ए-खैर के दौरान देश की खुशहाली और अमन-चैन की भी कामना की…
Read Moreगोरखपुर को 697 करोड़ की सौगात देंगे सीएम योगी, 11 जुलाई को फोरलेन समेत चार सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 जुलाई को गोरखपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह करीब 697 करोड़ रुपये की लागत से तैयार चार सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही 54 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली सात विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी उनके हाथों होगा। कार्यक्रम का आयोजन बामंत माता मंदिर के समीप किया जाएगा। भटहट-बांसस्थान फोरलेन होगी सबसे बड़ी सौगात मुख्यमंत्री जिन परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, उनमें 11.6 किलोमीटर लंबी भटहट-बांसस्थान फोरलेन सबसे महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसी मार्ग पर प्रदेश का पहला आयुष विश्वविद्यालय…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: अंतिम चरण में SIT जांच, रिपोर्ट से पहले अयोध्या का एक और दौरा संभव
अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती के दौरान कथित चोरी के मामले की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) अंतिम रिपोर्ट सौंपने से पहले अयोध्या का तीसरा और संभवतः अंतिम दौरा कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरे के बाद जांच टीम अपनी अंतिम रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपेगी। SIT को 15 जुलाई तक रिपोर्ट जमा करनी है। अंतिम निष्कर्ष तैयार करने में जुटी जांच टीम सूत्रों के अनुसार, पिछले करीब तीन सप्ताह में SIT ने…
Read More‘मेरा किडनैप हो गया है…’ 12 साल के बच्चे की चीख से आधी रात मचा हड़कंप, जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मंगलवार देर रात एक 12 वर्षीय बच्चे की चीख-पुकार से पुलिस और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। बाइक पर बैठा बच्चा रास्ते भर खुद के अपहरण की बात कहकर मदद की गुहार लगाता रहा। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बच्चे का पता लगाया। जांच में सामने आया कि यह अपहरण का मामला नहीं, बल्कि पढ़ाई से बचने के लिए बच्चे द्वारा रची गई कहानी थी। रास्ते भर अपहरण का शोर मचाता रहा बच्चा…
Read MorePM आवास योजना 2.0: घर बनाने के लिए मिलेंगे 2.80 लाख रुपये तक, नगर निगम ने शुरू किए आवेदन
अलीगढ़: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत पात्र परिवारों को अपना पक्का घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। नगर निगम के अनुसार, सामान्य पात्र लाभार्थियों को 2.50 लाख रुपये तक की सहायता मिलेगी, जबकि वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अतिरिक्त सहायता के साथ अधिकतम 2.80 लाख रुपये तक का लाभ दिया जाएगा। इच्छुक लाभार्थी नगर निगम के डूडा कार्यालय और जनसूचना केंद्र पर आवेदन कर सकते हैं। कार्यशाला में दी गई योजना की जानकारी नगर निगम सेवा भवन सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0…
Read Moreलखनऊ के पॉलीटेक्निक चौराहे पर बनेगा 700 मीटर लंबा अंडरपास, कई जिलों के यात्रियों को जाम से मिलेगी राहत
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के सबसे व्यस्त चौराहों में शामिल पॉलीटेक्निक चौराहे पर जल्द 700 मीटर लंबा अंडरपास बनाया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 90 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। अंडरपास बनने के बाद न केवल लखनऊ के लोगों को, बल्कि अयोध्या, गोरखपुर, बहराइच, गोंडा और बलरामपुर समेत कई जिलों से आने-जाने वाले यात्रियों को भी लंबे समय से लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। एचएलएल से वेब सिनेमा तक बनेगा अंडरपास प्रस्ताव के अनुसार, अंडरपास एचएलएल के सामने से शुरू होकर पॉलीटेक्निक चौराहा पार करते…
Read Moreयूपी में खत्म होगा 60 साल पुराना शॉप एक्ट, 10 या अधिक कर्मचारियों वाले प्रतिष्ठानों के लिए रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में छह दशक से अधिक समय से लागू दुकान एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम (शॉप एक्ट) को समाप्त करने की तैयारी में है। इसके स्थान पर व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य परिस्थितियां संहिता, 2020 (ओएसएच कोड) लागू किया जाएगा। नए प्रावधान लागू होने के बाद 10 या उससे अधिक कर्मचारियों वाले सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए श्रम विभाग में पंजीकरण अनिवार्य होगा। इस संबंध में श्रम विभाग ने प्रस्ताव शासन को भेज दिया है, जिस पर अंतिम निर्णय राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद होगा। लाखों…
Read MoreUP Weather Alert: 9 जुलाई को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बहुत भारी बारिश का खतरा, आंधी और वज्रपात को लेकर आईएमडी का अलर्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय मौसम केंद्र, लखनऊ ने 8 और 9 जुलाई के लिए प्रदेश के कई जिलों में बहुत भारी बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। इन जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी आईएमडी के अनुसार,…
Read Moreलखनऊ में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: रिटायर्ड एआरटीओ के घर से 35 करोड़ की संपत्ति का खुलासा, छापेमारी करने वाली टीम को मिला इनाम
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने रिटायर्ड एआरटीओ ललित कुमार के आवास पर बड़ी छापेमार कार्रवाई करते हुए कथित रूप से आय से अधिक संपत्ति का खुलासा किया है। जांच के दौरान लगभग 35 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियों का पता चला। कार्रवाई के बाद उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एवं डीजी विजिलेंस राजीव कृष्ण ने छापेमारी करने वाली टीम को एक लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। घर से नकदी, सोना-चांदी और कीमती आभूषण बरामद विजिलेंस के अनुसार, छापेमारी…
Read More