ग्रेटर नोएडा में सजेगा बायोएनर्जी का सबसे बड़ा मंच, 11 अगस्त को इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 अगस्त को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने वाले तीसरे इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो का शुभारंभ करेंगे। यह तीन दिवसीय आयोजन 11 से 13 अगस्त तक चलेगा, जिसमें देश और विदेश से नीति-निर्माता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, वैज्ञानिक, तकनीकी विशेषज्ञ, शोधकर्ता और निवेशक हिस्सा लेंगे। स्वच्छ ऊर्जा और हरित उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा इस एक्सपो का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को बायोएनर्जी, स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकी, हरित उद्योगों और सतत औद्योगिक विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की…

Read More

यूपी में स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा बूस्टर, 2023.50 करोड़ के अनुपूरक बजट से हाईटेक होंगी चिकित्सा सेवाएं, एम्बुलेंस नेटवर्क भी होगा मजबूत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत, आधुनिक और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से अनुपूरक बजट में 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस राशि का उपयोग स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता बढ़ाने, आपातकालीन चिकित्सा परिवहन को सशक्त करने और राज्य में उन्नत चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के लिए किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य अस्पतालों में बेहतर इलाज के साथ आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था को भी नई मजबूती देना है। एनएचएम परियोजनाओं को मिला सबसे बड़ा आवंटन अनुपूरक बजट में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित स्वास्थ्य…

Read More

मिशन 2027 पर योगी सरकार का बड़ा दांव! पूर्वांचल के विकास पर सबसे बड़ा फोकस, अनुपूरक बजट में हजारों करोड़ की सौगात

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए अनुपूरक बजट में पूर्वांचल के विकास पर विशेष जोर दिया है। सरकार ने सड़क, एक्सप्रेस-वे, ग्रामीण विकास, शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं के लिए सबसे अधिक बजट इसी क्षेत्र को आवंटित किया है। पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पूर्वांचल में बदले राजनीतिक समीकरणों के बाद सरकार का यह कदम अहम माना जा रहा है। पूर्वांचल के लिए एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं पर बड़ा निवेश अनुपूरक बजट में गंगा एक्सप्रेस-वे को प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली होते हुए सोनभद्र…

Read More

लखनऊ में 18 हजार से ज्यादा सस्ते फ्लैट बनेंगे, LDA की नई योजना से हजारों परिवारों का घर खरीदने का सपना होगा पूरा

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में किफायती घर का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी राहत की तैयारी है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) शहर के जोनल डेवलपमेंट प्लान के तहत 18,113 किफायती फ्लैट विकसित करने जा रहा है। यह आवास विशेष रूप से कम आय वर्ग और सीमित संसाधनों वाले परिवारों को ध्यान में रखकर बनाए जाएंगे। इस योजना से करीब 90 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की संभावना है। सुल्तानपुर रोड से कानपुर रोड के बीच बनेंगे नए फ्लैट एलडीए के सर्वे के अनुसार क्लस्टर-2, यानी सुल्तानपुर…

Read More

यूपी में अगले 3 घंटे बेहद भारी! 14 जिलों में वज्रपात और मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों के लिए चेतावनी जारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। लगातार बदल रहे मौसम के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार सुबह प्रदेश के 14 जिलों के लिए वज्रपात और मध्यम से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार सुबह 7 बजे से 10 बजे के बीच इन इलाकों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इन 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट…

Read More

बिना बीमा सड़क पर दौड़ी गाड़ियां तो होगी सख्त कार्रवाई! सुप्रीम कोर्ट ने ई-चालान से लेकर पेट्रोल रोकने तक दिए बड़े सुझाव

नई दिल्ली: देश में बिना वैध बीमा के चल रहे वाहनों की बढ़ती संख्या पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने कहा कि बड़ी संख्या में वाहन अनिवार्य बीमा के बिना सड़कों पर चल रहे हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को मुआवजा पाने में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बिना बीमा वाले वाहनों के खिलाफ सख्त निगरानी और कार्रवाई के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। देश में 56 प्रतिशत वाहन बिना बीमा के जस्टिस संजय करोल और जस्टिस प्रशांत…

Read More

2 साल बाद शेख हसीना के लाइव आने से मचा सियासी हलचल, बांग्लादेश की आपत्ति पर भारत का दो टूक जवाब

नई दिल्ली: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दो वर्षों बाद पहली बार मीडिया से लाइव संवाद करने जा रही हैं। उनके इस कार्यक्रम के ऐलान के बाद बांग्लादेश सरकार ने आपत्ति जताते हुए भारत से इस आयोजन को लेकर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की है। वहीं भारत ने साफ कर दिया है कि यह एक निजी कार्यक्रम है और इससे सरकार का कोई संबंध नहीं है। दो साल बाद पहली बार मीडिया से करेंगी सीधा संवाद अगस्त 2024 में बांग्लादेश में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद…

Read More

रोज कितने अखरोट खाना है सही? जानिए सही मात्रा, फायदे और सेवन का बेहतर तरीका

नई दिल्ली: अखरोट को पोषक तत्वों से भरपूर ड्राई फ्रूट्स में शामिल किया जाता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-ई और कई आवश्यक खनिज पाए जाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, यदि इसका संतुलित मात्रा में सेवन किया जाए तो यह हृदय, मस्तिष्क और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। हालांकि, अधिक मात्रा में सेवन करने के बजाय सही मात्रा और सही तरीके का ध्यान रखना जरूरी है। रोजाना कितने अखरोट खाने की सलाह दी जाती है? स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सामान्य तौर पर एक…

Read More

होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा अमेरिका-ईरान तनाव, CENTCOM का बड़ा दावा; ‘दक्षिणी समुद्री मार्ग पूरी तरह सुरक्षित’

वॉशिंगटन: पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनाव लगातार बना हुआ है। इसी बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया है कि होर्मुज स्ट्रेट का दक्षिणी समुद्री मार्ग सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए पूरी तरह खुला और सुरक्षित है। अमेरिकी पक्ष का कहना है कि पिछले तीन महीनों में इस रणनीतिक जलमार्ग से एक हजार से अधिक व्यापारिक जहाजों को सुरक्षित गुजरने में सहायता दी गई है। वहीं ईरान ने अपने निर्धारित मार्ग के अलावा किसी अन्य नौवहन मार्ग को स्वीकार करने से इनकार…

Read More

रूस का कीव पर भीषण मिसाइल हमला, बैलेस्टिक अटैक के बाद अमोनिया लीक; 1 की मौत, 12 घायल

कीव: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच बुधवार रात यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा मिसाइल हमला हुआ। रूसी सेना ने एक साथ कई बैलेस्टिक मिसाइलें दागीं, जिससे शहर के कई हिस्सों में विस्फोट हुए और कई इमारतों को नुकसान पहुंचा। हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हुए हैं। इस दौरान अमोनिया लीक होने की घटना भी सामने आई, जिसके बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया। कई इलाकों में तबाही, मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी स्थानीय प्रशासन के…

Read More