‘परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया…’, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर PM मोदी ने याद किए 1947 के दर्दनाक जख्म

नई दिल्ली: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को मनाए जा रहे विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1947 के विभाजन से प्रभावित लोगों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा कर उस दौर की पीड़ा और संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि विभाजन की त्रासदी ने कई परिवारों को हमेशा के लिए बिखेर दिया और अनगिनत लोगों को अपनी जड़ों से दूर होना पड़ा। ‘वह दौर बेहद डरावना और दर्दनाक था’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

Read More

भारतीय रेल का बड़ा फैसला: जरा सी तकनीकी खराबी भी पड़ी भारी, तुरंत ‘अनफिट’ होंगे ट्रेन कोच और मालगाड़ी के वैगन

प्रयागराज: रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भारतीय रेल ने बड़ा कदम उठाया है। अब यात्री कोच या मालगाड़ी के वैगन में मामूली तकनीकी खराबी भी मिलने पर उसे तुरंत परिचालन से बाहर किया जा सकेगा। रेलवे ने न्यूट्रल कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन यानी एनसीओ को दोबारा बहाल कर दिया है। यह संस्था तकनीकी जांच के बाद किसी भी कोच या वैगन को अनफिट घोषित कर सकेगी। एनसीओ के फिटनेस प्रमाणपत्र के बिना पटरी पर नहीं उतरेंगे कोच-वैगन रेलवे बोर्ड ने एनसीओ को तत्काल प्रभाव से बहाल करते हुए इसे बंद करने…

Read More

कुछ ही घंटों में BCI ने पलटा फैसला, NALSAR के छात्रों पर लगा एनरोलमेंट बैन हटाया; CJP का तंज- बेइज्जती करा ली

नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने भारी विरोध के बाद नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के 2026 बैच के छात्रों को बड़ी राहत दी है। BCI ने राज्य बार काउंसिलों को दिए उस निर्देश को वापस ले लिया है, जिसमें अगले आदेश तक इस बैच के छात्रों के वकील के तौर पर एनरोलमेंट पर रोक लगाने को कहा गया था। बार काउंसिल ने माना कि अधिकांश छात्र इस पूरे विवाद में निर्दोष हैं और उनका चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत को दीक्षांत समारोह में बुलाए जाने के विरोध…

Read More

पंजाब में हिंदू वोट बना सत्ता की चाबी, AAP का ‘सनातनी’ दांव; BJP को बंगाल जैसे सियासी ध्रुवीकरण की उम्मीद

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब की राजनीति में हिंदू मतदाताओं को साधने के लिए एक बार फिर ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ की राह पकड़ी है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर के ऐतिहासिक राम तीर्थ स्थल पर 150 करोड़ रुपये की लागत से लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी को ‘सनातनी’ बताते हुए पंजाब की धार्मिक राजनीति में नया संदेश देने की कोशिश की है। भक्ति कार्यक्रमों से मंदिरों तक, AAP का नया सियासी दांव पंजाब सरकार जून से…

Read More

आय से अधिक संपत्ति मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, 17 अगस्त को सुनवाई

प्रयागराज: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच से जुड़े इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। यह मामला कर्नाटक के बीजेपी कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर की ओर से दाखिल शिकायत से जुड़ा है। राहुल गांधी ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय से जांच से संबंधित हाईकोर्ट के निर्देशों को चुनौती दी है। उनकी याचिका पर 17 अगस्त को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ सुनवाई करेगी। दरअसल, विग्नेश शिशिर ने राहुल गांधी के खिलाफ आय से…

Read More

‘मैं दलित हूं…’ हल्द्वानी के शुद्धिकरण विवाद पर राज्यसभा में छलका खरगे का दर्द, नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे

नई दिल्ली: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कथित शुद्धिकरण अनुष्ठान का मामला संसद के उच्च सदन तक पहुंच गया। आठ अगस्त को रामलीला मैदान में हुई खरगे की जनसभा के बाद मंच पर हवन किए जाने को लेकर उन्होंने राज्यसभा में सवाल उठाया। खरगे ने इसे अपमानजनक बताते हुए कहा कि उनके साथ अछूत जैसा व्यवहार किया गया। केंद्रीय मंत्री और सदन के नेता जेपी नड्डा ने घटना को दुखद बताते हुए मामले की जांच कराने का भरोसा…

Read More

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ लखनऊ में ABVP का प्रदर्शन, हेमंत सोरेन का पुतला फूंका; लगाए मुर्दाबाद के नारे

लखनऊ: झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गुरुवार को लखनऊ में प्रदर्शन किया। एबीवीपी की लखनऊ महानगर इकाई से जुड़े छात्र हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क में गांधी प्रतिमा के पास जुटे। प्रदर्शनकारियों ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बाद में हजरतगंज चौराहे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर छात्र शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे…

Read More

अमित शाह ने आवास पर फहराया तिरंगा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर बोले- देशभक्ति और गौरव की भावना हुई मजबूत

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को अपने आवास पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट के जरिए कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में शुरू किए गए इस अभियान ने देशभर के करोड़ों नागरिकों को तिरंगे से जोड़ने के साथ देशभक्ति और गौरव की भावना को और मजबूत किया है। अमित शाह ने अपने पोस्ट में कहा कि उन्होंने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा…

Read More

सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमले की कोशिश, निहंग ने पेट में कृपाण घोंपने का किया प्रयास; सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

नांदेड़: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई। माता साहिब गुरुद्वारे के पास एक निहंग सिख ने उन पर कृपाण से हमला कर दिया। इस दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गया। हमले के बाद सुखबीर सिंह बादल को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, सुखबीर सिंह बादल अपने परिवार के साथ गुरुद्वारा माता साहिब कौर में माथा टेकने…

Read More

मानसून ने बदली चाल, कई राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट; दिल्ली-NCR में भी बरस सकते हैं बादल, जानें आज का मौसम

नई दिल्ली: देश में मानसून की गतिविधियों में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। मानसून धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है, लेकिन बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में बना नया कम दबाव का क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है। इसके प्रभाव से गुरुवार 13 अगस्त को देश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में बारिश का दौर तेज होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में यह मौसम प्रणाली पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ सकती…

Read More