यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा, मायावती ने गठबंधन पर साफ किया रुख

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति साफ कर दी है। उन्होंने ऐलान किया है कि बसपा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी और अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी। मायावती ने यह घोषणा लखनऊ स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पंजाब इकाई की समीक्षा बैठक के बाद की। मायावती ने कहा कि पंजाब में पार्टी का जनाधार बढ़ाने के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा…

Read More

बहुत हुई गुटबाजी! पंजाब कांग्रेस में सुलह कराने उतरे राहुल गांधी, वड़िंग-चन्नी समेत बड़े नेताओं को दिल्ली बुलाया

नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान ने पार्टी नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी खत्म करने और संगठन को चुनाव से पहले एकजुट करने के लिए राहुल गांधी ने पंजाब के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई है। बैठक में प्रदेश संगठन के विवादों और नेताओं के बीच चल रही खींचतान को खत्म करने पर चर्चा होने की संभावना है। बैठकों के बाद भी नहीं सुलझा विवाद पंजाब कांग्रेस में जारी विवाद को सुलझाने के लिए पार्टी महासचिव भूपेश बघेल कई…

Read More

पंजाब में हिंदू वोट बना सत्ता की चाबी, AAP का ‘सनातनी’ दांव; BJP को बंगाल जैसे सियासी ध्रुवीकरण की उम्मीद

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब की राजनीति में हिंदू मतदाताओं को साधने के लिए एक बार फिर ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ की राह पकड़ी है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर के ऐतिहासिक राम तीर्थ स्थल पर 150 करोड़ रुपये की लागत से लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी को ‘सनातनी’ बताते हुए पंजाब की धार्मिक राजनीति में नया संदेश देने की कोशिश की है। भक्ति कार्यक्रमों से मंदिरों तक, AAP का नया सियासी दांव पंजाब सरकार जून से…

Read More

पंजाब में 13,900 करोड़ के कर्ज पर सियासी संग्राम! चुनाव से पहले योजनाओं को मिलेगा फंड, विपक्ष ने सरकार को घेरा

चंडीगढ़: पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले वित्तीय प्रबंधन और बढ़ते कर्ज को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के दौरान 13,900 करोड़ रुपये का कर्ज लेने की योजना बनाई है। सरकार का कहना है कि यह राशि विभिन्न कल्याणकारी और विकास योजनाओं के संचालन तथा पूंजीगत खर्च के लिए जुटाई जाएगी, जबकि विपक्ष इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने की तैयारी में है। जुलाई से सितंबर के बीच जुटाए जाएंगे 13,900 करोड़ रुपये भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी जुलाई-सितंबर 2026…

Read More

पंजाब फतह के मिशन पर BJP! अमित शाह ने संभाली कमान, 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब पर फोकस बढ़ा दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने राज्य में अपनी रणनीति पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा ने पंजाब में चुनावी कमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सौंपने का फैसला किया है, जो राज्य में संगठन और चुनावी अभियान की निगरानी करेंगे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पंजाब की बदलती राजनीतिक परिस्थितियां भाजपा के लिए नए अवसर पैदा कर सकती हैं। इसी को ध्यान…

Read More