देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर को मिली मंजूरी, वाराणसी से दिल्ली तक रात में दौड़ेगी हाईस्पीड ट्रेन

वाराणसी: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को मंजूरी मिल गई है। यह ट्रेन वाराणसी और नई दिल्ली के बीच चलाई जाएगी। प्रस्तावित रूट में प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल जैसे प्रमुख स्टेशन भी शामिल हैं। इससे पूर्वांचल, मध्य उत्तर प्रदेश और कानपुर के यात्रियों को दिल्ली और वाराणसी के बीच तेज रेल सेवा का नया विकल्प मिलेगा। प्रस्तावित समय-सारणी के मुताबिक, ट्रेन वाराणसी से रात 8:40 बजे रवाना होगी। यह रात करीब 10:05 बजे प्रयागराज और 11:50 बजे कानपुर सेंट्रल…

Read More

यात्रीगण ध्यान दें! 1 अक्टूबर से ट्रेनों में सख्त चेकिंग, टिकट के साथ ये ओरिजिनल ID रखना होगा जरूरी

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाने जा रहा है। इस दौरान टिकट की वैधता और उसकी वास्तविकता की जांच पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। रियायती टिकट, तय आरक्षण कोटा और रेलवे पास के जरिए यात्रा करने वाले यात्रियों की खास जांच होगी। यह अभियान त्योहारों के सीजन से पहले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सेंट्रल रेलवे की ओर से चलाया जा रहा है। एक टिकट पर कई यात्री हैं तो एक के पास ओरिजिनल ID जरूरी सेंट्रल रेलवे…

Read More

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! 14 ट्रेनों के रूट में बदलाव, 24 से 27 सितंबर तक गोरखपुर-गोंडा होकर चलने वाली गाड़ियां रहेंगी डायवर्ट

गोरखपुर: पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग से जुड़े नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे ने 24 से 27 सितंबर तक इस सेक्शन से गुजरने वाली 14 ट्रेनों के रूट में अस्थायी परिवर्तन किया है। कुछ ट्रेनें बदले हुए मार्ग से चलाई जाएंगी, जबकि कई ट्रेनों का निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव भी नहीं होगा। ऐसे में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन का रूट और ठहराव पहले से जांचना जरूरी है। इन 14 ट्रेनों के रूट में किया गया…

Read More

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए रेलवे की खास सुविधा, लोअर बर्थ से लेकर टीटीई की मदद तक जानें जरूरी नियम

नई दिल्ली: गर्भावस्था के दौरान ट्रेन से लंबी दूरी का सफर करना कई महिलाओं के लिए मुश्किल हो सकता है. खासकर अपर या मिडिल बर्थ पर चढ़ने-उतरने में परेशानी होती है. इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे गर्भवती महिलाओं के लिए लोअर बर्थ को प्राथमिकता देने की व्यवस्था रखता है, ताकि सफर के दौरान उन्हें ज्यादा परेशानी न हो. किस कोच में कितनी लोअर बर्थ की व्यवस्था गर्भावस्था के दौरान ऊपर की बर्थ पर चढ़ना कई महिलाओं के लिए असुविधाजनक हो सकता है. इसलिए रेलवे के कुछ कोच…

Read More

IRCTC में बड़ा बदलाव! अब तत्काल टिकट बुकिंग के समय नहीं होगा सर्वर डाउन, हर मिनट 1 लाख से ज्यादा टिकट संभालेगा नया सिस्टम

नई दिल्ली: तत्काल और सामान्य टिकट बुकिंग के दौरान सर्वर धीमा होने और भुगतान अटकने की समस्या से यात्रियों को जल्द राहत मिल सकती है। भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग सेवा को बेहतर बनाने के लिए आईआरसीटीसी अपने मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने की तैयारी में है। नए सिस्टम के लागू होने के बाद हर मिनट 1 लाख से अधिक टिकट बुकिंग संभालने की क्षमता होगी। इससे सुबह के व्यस्त समय में एक साथ बड़ी संख्या में यात्रियों के वेबसाइट और ऐप पर पहुंचने के बावजूद व्यवस्था सुचारु रहने की…

Read More

भारतीय रेल का बड़ा फैसला: जरा सी तकनीकी खराबी भी पड़ी भारी, तुरंत ‘अनफिट’ होंगे ट्रेन कोच और मालगाड़ी के वैगन

प्रयागराज: रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भारतीय रेल ने बड़ा कदम उठाया है। अब यात्री कोच या मालगाड़ी के वैगन में मामूली तकनीकी खराबी भी मिलने पर उसे तुरंत परिचालन से बाहर किया जा सकेगा। रेलवे ने न्यूट्रल कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन यानी एनसीओ को दोबारा बहाल कर दिया है। यह संस्था तकनीकी जांच के बाद किसी भी कोच या वैगन को अनफिट घोषित कर सकेगी। एनसीओ के फिटनेस प्रमाणपत्र के बिना पटरी पर नहीं उतरेंगे कोच-वैगन रेलवे बोर्ड ने एनसीओ को तत्काल प्रभाव से बहाल करते हुए इसे बंद करने…

Read More

गोरखपुर से हैदराबाद के लिए दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी; जानें रूट, ठहराव और पूरा शेड्यूल

गोरखपुर: दिल्ली और मुंबई के बाद अब गोरखपुर को हैदराबाद के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात मिली है। रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर से हैदराबाद के चेरापल्ली तक नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने को मंजूरी दे दी है। निदेशक कोचिंग, रेलवे बोर्ड संजय आर नीलम ने बुधवार को इसकी मंजूरी का पत्र जारी किया। मंजूरी मिलते ही पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने ट्रेन के संचालन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह गोरखपुर से हैदराबाद के लिए पहली सीधी ट्रेन होगी। इससे करीब 1500 यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।…

Read More

पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी सौगात, दिल्ली और बांद्रा के लिए चलेंगी 2 अमृत भारत एक्सप्रेस; जानें रूट और पूरा टाइमटेबल

गोरखपुर: पूर्वांचल के यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा का ऐलान किया है। गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई के बांद्रा टर्मिनस के लिए दो अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की मंजूरी मिल गई है। रेलवे बोर्ड ने दोनों ट्रेनों को सप्ताह में एक दिन चलाने की अनुमति दी है। यात्रियों की मांग बढ़ने पर इनके फेरे भी बढ़ाए जा सकते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने दोनों ट्रेनों के संचालन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस को मिली मंजूरी गोरखपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अमृत…

Read More

पानीपत जंक्शन पर बड़ा हादसा टला, ट्रेन के इंजन में शॉर्ट सर्किट से उठा धुआं; डेढ़ घंटे रुकी गाड़ी

पानीपत: चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही नई कोच लेकर जाने वाली ट्रेन के इंजन में रविवार सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट होने से धुआं निकलने लगा। घटना करीब 8 बजे पानीपत जंक्शन पर हुई। धुआं दिखाई देते ही लोको पायलट ने तत्काल रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद रेलवे अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और इंजन की जांच शुरू की। इंजन में तकनीकी खराबी से फेल हुई गाड़ी प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इंजन के सर्किट में खराबी के कारण धुआं निकला था। रेलवे अधिकारियों ने…

Read More

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चार राज्यों में 22 रेलवे स्टेशनों की बदली तस्वीर, पीएम मोदी ने किया वर्चुअल लोकार्पण

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 20 राज्यों में पुनर्विकसित 75 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस दौरान मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुल 22 आधुनिकीकृत रेलवे स्टेशनों को भी जनता को समर्पित किया गया। रेलवे मंत्रालय के अनुसार, इन स्टेशनों को आधुनिक यात्री सुविधाओं, स्थानीय सांस्कृतिक पहचान और बेहतर बुनियादी ढांचे से सुसज्जित किया गया है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी। मध्य प्रदेश में 13 रेलवे स्टेशनों का हुआ पुनर्विकास अमृत…

Read More