लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अभी गर्मी का असर बना हुआ है, लेकिन जल्द ही मौसम में बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं बूंदाबांदी तो कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत के साथ हल्की ठंडक महसूस होने लगेगी। तीन दिन बादल और बारिश के आसार यूपी से मानसून की विदाई के…
Read MoreTag: उत्तर प्रदेश मौसम
यूपी में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में बारिश के आसार; तेज हवाओं से गिरेगा तापमान
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। मंगलवार, 6 अक्टूबर को प्रदेश के पश्चिमी, मध्य और पूर्वी हिस्सों के कई जिलों में बादल छाने के साथ गरज-चमक और बारिश होने की संभावना है। मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर समेत कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में आज मौसम साफ रहने के आसार कम हैं। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश…
Read MoreUP Weather: दिन में चिलचिलाती धूप, रात में बढ़ी ठंडक; 7-8 अक्टूबर को आंधी-वज्रपात का यलो अलर्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई के बाद मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी और उमस परेशान कर रही है, जबकि रात में तापमान गिरने से ठंडक का एहसास बढ़ गया है। दिन और रात के तापमान में अंतर लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल आज और कल बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन 7 और 8 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है। दिन में तेज धूप के कारण तापमान बढ़ रहा है,…
Read MoreUP Weather: यूपी में तीन दिन बाद बदलेगा मौसम, 6 अक्टूबर को बारिश के आसार; तापमान गिरने से रात में बढ़ेगी ठंड
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अक्टूबर की शुरुआत गर्मी और उमस के साथ हुई है, लेकिन अब मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। अगले तीन दिनों में प्रदेश के मौसम का मिजाज बदल सकता है। 6 अक्टूबर के आसपास दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे रात के समय ठंडक बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार हल्की बारिश के साथ लोगों को ठंड का एहसास होने लगेगा। विभिन्न मौसम वेबसाइटों के…
Read Moreयूपी में बदला मौसम का मिजाज, दिन में उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल; रात में गिरा तापमान, 4 दिन बाद बारिश के आसार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सितंबर के आखिर में हुई बारिश के बाद जहां मौसम में ठंडक महसूस होने लगी थी, वहीं अब दिन में तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि रात के तापमान में गिरावट के कारण हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है। गुरुवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। दिनभर धूप रहने के कारण गर्मी का असर बढ़ गया। अधिकतम तापमान 31.8…
Read MoreUP Weather: बारिश के बाद फिर बदला यूपी का मौसम, तेज धूप से चढ़ा पारा; आज से उमस करेगी परेशान
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मंगलवार को सुबह कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे तथा बागपत-मेरठ मार्ग पर वाहनों की रफ्तार प्रभावित हुई। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंट गया और तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ गया। अब अगले कुछ दिनों में बारिश के आसार कम हैं और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। मंगलवार को सुबह का मौसम ठंडा और नम…
Read MoreUP Weather Alert: यूपी में बारिश से गिरा पारा, आज भी बरसेंगे बादल! Yellow Alert जारी, 60 KM की रफ्तार तक चल सकती हैं हवाएं
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से बनी मौसम की गतिविधियों का असर साफ दिखाई दे रहा है। गुरुवार को कई इलाकों में बारिश और तेज झोंकेदार हवाओं के कारण दिन के तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कई जगह हल्की तो कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। गुरुवार को बारिश के बाद अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री…
Read MoreUP Weather: उमस से बेहाल यूपी में फिर बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को बारिश के आसार, 4 डिग्री तक गिर सकता है पारा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. गुरुवार से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, 25 और 26 सितंबर को गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है. बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है. गुरुवार से दिखेगा मौसम में बदलाव कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को जल्द राहत मिल…
Read MoreUP Weather: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, लखनऊ समेत 40 जिलों में बारिश के आसार; 28 सितंबर तक जारी रहेगा दौर
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मंगलवार को धूप निकलने के बाद अब एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में आज यानी 23 सितंबर से बारिश का नया दौर शुरू होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, करीब 40 से अधिक जिलों में अगले 48 घंटे के दौरान अच्छी बारिश के संकेत हैं। लखनऊ में भी होगी हल्की से मध्यम बारिश…
Read MoreUP Weather: यूपी में फिर बदलेगा मौसम, 25 से 27 सितंबर तक झमाझम बारिश के आसार; यलो अलर्ट जारी
कानपुर: उत्तर प्रदेश में फिलहाल बारिश का दौर थमा हुआ है, लेकिन अगले कुछ दिनों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने 24 से 27 सितंबर तक बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। 25, 26 और 27 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के साथ मेघगर्जन, वज्रपात और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, अक्टूबर से रात के तापमान में गिरावट शुरू होने के आसार जताए गए हैं। रविवार से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। मंगलवार…
Read More