वाशिंगटन: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के तेजी से बढ़ते प्रभाव और उससे जुड़े खतरों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी राय रखी है। ट्रंप ने AI के विकास पर रोक लगाने की मांगों को खारिज करते हुए दुनिया पर AI के कब्जे और रोबोट के इंसानों के खिलाफ होने जैसी आशंकाओं को झूठ बताया है। उन्होंने कहा कि AI के क्षेत्र में जो देश आगे रहेगा, वही वैश्विक स्तर पर सबसे मजबूत स्थिति में होगा। AI पर रोक लगाने की मांग को ट्रंप ने बताया गलत सोच ट्रंप…
Read MoreDay: September 16, 2026
जोहान्सबर्ग में 2 महीने में 7 महिलाओं की लाशें, क्या शहर में घूम रहा है सीरियल किलर? पुलिस ने जारी की चेतावनी
जोहान्सबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के पूर्वी इलाके में मंगलवार को एक और महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पिछले दो महीनों के भीतर इसी क्षेत्र में सात महिलाओं के शव बरामद हो चुके हैं। लगातार सामने आ रहे मामलों में कुछ समानताएं मिलने के बाद किसी संभावित सीरियल किलर के सक्रिय होने की आशंका बढ़ गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि सभी घटनाओं के पीछे एक ही व्यक्ति का हाथ है। महिलाओं को अकेले जॉगिंग करते समय सतर्क रहने की…
Read More‘मम्मी-पापा I Love You… पढ़ाई का दबाव नहीं झेल सकती’, 10वीं की छात्रा ने छोड़ा दर्दभरा नोट, गाजियाबाद में 15वीं मंजिल से गिरकर मौत
गाजियाबाद: गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में मंगलवार शाम 16 वर्षीय छात्रा शनाया बिष्ट की 15वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना विजयनगर थाना क्षेत्र के आई टावर की है। पुलिस को शाम करीब 7 बजे डायल-112 के जरिए घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें छात्रा ने पढ़ाई के दबाव का जिक्र किया है। 10वीं कक्षा में पढ़ती थी शनाया मृतका की पहचान 16 वर्षीय शनाया बिष्ट के रूप में हुई है। वह…
Read Moreदिल्ली से महाराष्ट्र तक बिगड़ा मौसम का मिजाज, भारी बारिश के साथ 75 KM प्रति घंटे तक तूफानी हवाओं का अलर्ट
दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। कहीं भारी बारिश की संभावना है तो कहीं आंधी के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना राजधानी में 16 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश या…
Read Moreकौन हैं CBI अफसर सीमा पाहुजा? अब दिशा सालियान डेथ केस की जांच की कमान, हाथरस-RG कर जैसे मामलों में रही अहम भूमिका
मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला छह साल बाद एक बार फिर चर्चा में है। बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब सीबीआई की तेज-तर्रार अफसर सीमा पाहुजा इस मामले की जांच की निगरानी करेंगी। हालांकि, एफआईआर में अभी किसी व्यक्ति को नामजद आरोपी नहीं बनाया गया है। सीमा पाहुजा कौन हैं? सीमा पाहुजा फिलहाल दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय की स्पेशल क्राइम्स यूनिट में एसपी के पद पर…
Read More