नई दिल्ली: मानसून की विदाई के बाद भी देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत 19 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बारिश, आंधी और वज्रपात की आशंका जताई है। पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला पश्चिमी विक्षोभ मौसम में बदलाव की प्रमुख वजह बताए जा रहे हैं। इस बीच, बंगाल की खाड़ी में मौसम बिगड़ने की आशंका को देखते हुए मछुआरों के लिए…
Read MoreTag: आज का मौसम
दिल्ली समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम? IMD ने बताया कहां होगी बारिश, कहां से लौटेगा मानसून
नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू हो गई है और अगले दो से तीन दिनों में इसके कई और क्षेत्रों से पीछे हटने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे के दौरान देश के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में अभी भी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी, जबकि कई अन्य क्षेत्रों में मानसून की विदाई के साथ बारिश में कमी देखने को मिलेगी। इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना मौसम…
Read Moreबंगाल समेत 10 से ज्यादा राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें दिल्ली समेत पूरे देश का मौसम
नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में शनिवार को बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने मध्य, पूर्वी, पूर्वोत्तर, पश्चिमी और दक्षिणी भारत के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। केरल, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और दक्षिणी राज्यों के अलावा पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने के आसार हैं। कई इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। केरल में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल…
Read MoreWeather Alert: मानसून की विदाई से पहले कई राज्यों में बारिश का तांडव, UP-बिहार से पहाड़ों तक तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली: मानसून अपने आखिरी पड़ाव में पहुंच चुका है, लेकिन देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर अभी थमा नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 25 सितंबर को करीब 15 राज्यों में बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में 40 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान अचानक बाढ़ का खतरा…
Read MoreUP Weather: यूपी में फिर बढ़ी गर्मी और उमस, आज कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार; बदलेगा मौसम
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद एक बार फिर गर्मी और उमस का असर बढ़ गया है। गुरुवार को कई इलाकों में सुबह से मौसम का मिजाज बदलता रहा। कहीं रिमझिम बारिश हुई तो कुछ देर बाद तेज धूप निकल आई। बारिश के बाद निकली धूप और बढ़ी उमस ने लोगों को परेशान किया। हालांकि, शाम को ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। सुबह…
Read Moreआज कहां-कहां बरसेंगे बादल? दिल्ली-UP-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, 70 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा
नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने 7 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। पहाड़ी राज्यों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। वहीं मैदानी इलाकों में बारिश के कारण नदियों का…
Read Moreयूपी-बिहार से मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर तक आज भारी बारिश का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में बुधवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी से मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 से 31 अगस्त के बीच देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी, पूर्वोत्तर और पश्चिमी हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी चलने और बिजली गिरने की भी आशंका है। कुछ जगहों पर हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक…
Read Moreयूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने जारी की चेतावनी
नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, कई राज्यों में आंधी-तूफान और तेज हवाओं की भी संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। बंगाल और ओडिशा में मूसलाधार बारिश का अनुमान मौसम विभाग के मुताबिक,…
Read Moreमानसून ने बदली चाल, कई राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट; दिल्ली-NCR में भी बरस सकते हैं बादल, जानें आज का मौसम
नई दिल्ली: देश में मानसून की गतिविधियों में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। मानसून धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है, लेकिन बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में बना नया कम दबाव का क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है। इसके प्रभाव से गुरुवार 13 अगस्त को देश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में बारिश का दौर तेज होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में यह मौसम प्रणाली पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ सकती…
Read MoreWeather Alert Today: यूपी से बंगाल तक मूसलाधार बारिश का खतरा, 15 से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट
नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार, 7 अगस्त के लिए उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत 15 से अधिक राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं असम और जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित बना हुआ है। इन राज्यों…
Read More