सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर का बड़ा कदम, अमित शाह को चिट्ठी लिखकर NIA जांच की मांग

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड में हुए हमले को लेकर पार्टी सांसद हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने इस हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी से कराने की मांग की है। हरसिमरत कौर ने पत्र में कहा है कि वर्ष 2024 में भी सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला हुआ था और दो बार हत्या की कोशिश की घटना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आशंका जताई है कि इन घटनाओं के पीछे कोई बड़ी अंतर-राज्यीय या…

Read More

सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमले की कोशिश, निहंग ने पेट में कृपाण घोंपने का किया प्रयास; सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

नांदेड़: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई। माता साहिब गुरुद्वारे के पास एक निहंग सिख ने उन पर कृपाण से हमला कर दिया। इस दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गया। हमले के बाद सुखबीर सिंह बादल को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, सुखबीर सिंह बादल अपने परिवार के साथ गुरुद्वारा माता साहिब कौर में माथा टेकने…

Read More

महिला आरक्षण पर SAD के समर्थन से खुश हुए रिजिजू, बोले- ‘दिल से स्वागत करता हूं’, निष्पक्ष परिसीमन पर भी दिया जोर

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करने की मांग का समर्थन करने पर शिरोमणि अकाली दल का स्वागत किया है। रिजिजू ने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में समान प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए सभी राजनीतिक दलों को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने महिला आरक्षण के साथ निष्पक्ष और समान परिसीमन की जरूरत पर भी जोर दिया। रिजिजू ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि शिरोमणि अकाली दल का यह रुख शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से पहले कायम…

Read More

AI से बना सिख गुरुओं का वीडियो भारी पड़ा ध्रुव राठी को, विरोध के बाद हटाना पड़ा कंटेंट

लोकप्रिय यूट्यूबर ध्रुव राठी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार कारण बना उनका हालिया यूट्यूब वीडियो, जिसमें AI टेक्नोलॉजी के ज़रिए सिख गुरुओं और उनके बेटों यानी साहिबज़ादों को विज़ुअल रूप में दिखाया गया था। हालांकि यह वीडियो भारतीय योद्धाओं की वीरगाथा को एक नए तरीके से प्रस्तुत करने की कोशिश थी, लेकिन इससे सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हो गईं। हिंदी में कुरआन? – आम मुसलमानों की समझ में आए अल्लाह का पैग़ाम! SGPC और अकाल तख्त का तीखा विरोध वीडियो में गुरु गोबिंद सिंह और…

Read More