लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति साफ कर दी है। उन्होंने ऐलान किया है कि बसपा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी और अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी। मायावती ने यह घोषणा लखनऊ स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पंजाब इकाई की समीक्षा बैठक के बाद की। मायावती ने कहा कि पंजाब में पार्टी का जनाधार बढ़ाने के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा…
Read MoreTag: Punjab Politics
पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले फिर दिखी गुटबाजी की आहट? CWC बैठक से चन्नी रहे दूर, परीक्षा को बताया कारण
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान एक बार फिर चर्चा में आ गई है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी बुधवार को कांग्रेस कार्यसमिति की अहम बैठक में शामिल नहीं हुए। चन्नी ने अपनी गैरमौजूदगी की वजह उसी दिन होने वाली पीएचडी परीक्षा को बताया। हालांकि, उनकी अनुपस्थिति को लेकर पार्टी के भीतर सवाल उठने लगे हैं। चन्नी ने कहा- परीक्षा की वजह से नहीं पहुंच सका चरणजीत सिंह चन्नी के मुताबिक, जिस दिन दिल्ली में…
Read Moreसुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर का बड़ा कदम, अमित शाह को चिट्ठी लिखकर NIA जांच की मांग
चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड में हुए हमले को लेकर पार्टी सांसद हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने इस हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी से कराने की मांग की है। हरसिमरत कौर ने पत्र में कहा है कि वर्ष 2024 में भी सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला हुआ था और दो बार हत्या की कोशिश की घटना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आशंका जताई है कि इन घटनाओं के पीछे कोई बड़ी अंतर-राज्यीय या…
Read Moreपंजाब में हिंदू वोट बना सत्ता की चाबी, AAP का ‘सनातनी’ दांव; BJP को बंगाल जैसे सियासी ध्रुवीकरण की उम्मीद
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब की राजनीति में हिंदू मतदाताओं को साधने के लिए एक बार फिर ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ की राह पकड़ी है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर के ऐतिहासिक राम तीर्थ स्थल पर 150 करोड़ रुपये की लागत से लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी को ‘सनातनी’ बताते हुए पंजाब की धार्मिक राजनीति में नया संदेश देने की कोशिश की है। भक्ति कार्यक्रमों से मंदिरों तक, AAP का नया सियासी दांव पंजाब सरकार जून से…
Read Moreपंजाब विधानसभा में आज हंगामे के आसार! कृषि प्रस्ताव, वित्तीय विधेयक और अनुदान मांगों पर होगी तीखी बहस
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को सदन में कई अहम वित्तीय प्रस्तावों, विधेयकों और वर्ष 2026-27 की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। प्रश्नकाल और शून्यकाल के बाद सरकार विभिन्न विभागों से जुड़े विधायी कार्य सदन में पेश करेगी। वहीं विपक्ष पहले से ही कई मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर है, ऐसे में सदन में तीखी बहस और हंगामे की संभावना जताई जा रही है। वित्त मंत्री पेश करेंगे अहम रिपोर्ट कार्यवाही के दौरान वित्त मंत्री हरपाल चीमा वर्ष 2026-27 के लिए सरकारी उपक्रम समिति…
Read Moreपंजाब कांग्रेस की कलह पर हाईकमान का बड़ा एक्शन, चन्नी-बाजवा समेत कई वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया
चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान को सुलझाने के लिए पार्टी हाईकमान सक्रिय हो गया है। प्रदेश नेतृत्व को लेकर बढ़ते मतभेद और नेताओं के बीच जारी नाराजगी के बीच कांग्रेस नेतृत्व ने सीधे हस्तक्षेप करते हुए वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया है। माना जा रहा है कि इन बैठकों में संगठन की मौजूदा स्थिति और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी। चन्नी, बाजवा और अन्य नेताओं से होगी चर्चा सूत्रों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत…
Read MorePunjab Congress Crisis: आज भूपेश बघेल-चन्नी गुट की अहम बैठक, हाईकमान के फैसले पर अड़े प्रभारी; अनुशासनहीनों को चेतावनी
चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान के बीच शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुट और प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल के बीच अहम बैठक होने जा रही है। पिछले कई दिनों से जारी राजनीतिक गतिरोध के बाद यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब प्रदेश नेतृत्व को लेकर असंतोष खुलकर सामने आ चुका है। हालांकि, पार्टी प्रभारी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि हाईकमान के फैसले में किसी भी तरह का बदलाव नहीं होगा। पिछले पांच दिनों से भूपेश बघेल लगातार चंडीगढ़ में कांग्रेस नेताओं से…
Read Moreचंडीगढ़ में सुप्रिया श्रीनेत का भाजपा पर हमला, बोलीं- 2027 का पंजाब चुनाव गुरु नानक देव जी के वचनों और श्रीराम के नाम पर लड़ेगी कांग्रेस
चंडीगढ़: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्ष 2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव श्री गुरु नानक देव जी के वचनों और भगवान श्रीराम के नाम पर लड़ेगी। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी सवाल उठाए। राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगाए गंभीर आरोप सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर से जुड़ा कथित वित्तीय अनियमितता…
Read Moreपंजाब में 13,900 करोड़ के कर्ज पर सियासी संग्राम! चुनाव से पहले योजनाओं को मिलेगा फंड, विपक्ष ने सरकार को घेरा
चंडीगढ़: पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले वित्तीय प्रबंधन और बढ़ते कर्ज को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के दौरान 13,900 करोड़ रुपये का कर्ज लेने की योजना बनाई है। सरकार का कहना है कि यह राशि विभिन्न कल्याणकारी और विकास योजनाओं के संचालन तथा पूंजीगत खर्च के लिए जुटाई जाएगी, जबकि विपक्ष इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने की तैयारी में है। जुलाई से सितंबर के बीच जुटाए जाएंगे 13,900 करोड़ रुपये भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी जुलाई-सितंबर 2026…
Read More2027 चुनाव से पहले AAP का मास्टरस्ट्रोक! पंजाब की हर सीट पर बनेंगे कल्याण बोर्ड, हर समुदाय तक पहुंचने की तैयारी
चंडीगढ़: पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी सरकार ने जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने हर जिले और विधानसभा क्षेत्र में कल्याण बोर्ड गठित करने का फैसला किया है। इस पहल के जरिए विभिन्न समुदायों से सीधे संवाद स्थापित करने, सरकारी योजनाओं पर फीडबैक लेने और जनसंपर्क को मजबूत बनाने की तैयारी की जा रही है। सरकार पहले ही राज्य स्तर पर 21 कल्याण बोर्ड गठित कर चुकी है। अब इन्हीं बोर्डों के ढांचे को…
Read More