नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पार्टी को गुरुवार को एक और बड़ा झटका लगा। टीएमसी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव के बाद एक ही सप्ताह में किसी सांसद का यह तीसरा इस्तीफा माना जा रहा है, जिससे पार्टी की संसदीय ताकत पर भी असर पड़ने की चर्चा तेज हो गई है। प्रकाश चिक बराइक के इस्तीफे के बाद राज्यसभा में टीएमसी सांसदों की संख्या घटकर 10 रह जाने…
Read MoreCategory: राजनीति
TMC में बगावत की अटकलों पर विराम! शत्रुघ्न सिन्हा के नाम से फैली खबर पर बड़ा दावा, बोले सूत्र- नहीं किए किसी पत्र पर हस्ताक्षर
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में टीएमसी सांसदों की कथित बगावत को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच नया मोड़ सामने आया है। अभिनेता से नेता बने टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के करीबी सूत्रों ने दावा किया है कि उन्होंने किसी भी पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। सूत्रों के मुताबिक, उनके हस्ताक्षर वाले पत्र की खबरें पूरी तरह गलत हैं और वह इस समय दिल्ली से बाहर हैं। हाल के दिनों में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि टीएमसी के 19 लोकसभा सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर…
Read Moreमोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल तय? राघव चड्ढा की एंट्री की चर्चा तेज, कई मंत्रियों की कुर्सी पर मंडराया खतरा
नई दिल्ली: राज्यसभा चुनाव के बीच केंद्र की राजनीति में एक बड़े कैबिनेट फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द अपनी मंत्रिपरिषद में बदलाव कर सकते हैं। हालांकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) या भाजपा की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में संभावित फेरबदल को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। सूत्रों के हवाले से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, कुछ मौजूदा मंत्रियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हो सकता है, जबकि कुछ नए…
Read Moreपंजाब फतह के मिशन पर BJP! अमित शाह ने संभाली कमान, 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब पर फोकस बढ़ा दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने राज्य में अपनी रणनीति पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा ने पंजाब में चुनावी कमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सौंपने का फैसला किया है, जो राज्य में संगठन और चुनावी अभियान की निगरानी करेंगे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पंजाब की बदलती राजनीतिक परिस्थितियां भाजपा के लिए नए अवसर पैदा कर सकती हैं। इसी को ध्यान…
Read Moreदिल्ली अग्निकांड पर सियासत तेज! केशव नेगी के समर्थन में उतरे भाजपा के 3 सांसद, CM रेखा गुप्ता से निष्पक्ष जांच की मांग
देहरादून: दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड मामले में गिरफ्तार किए गए उत्तराखंड निवासी शेफ केशव नेगी को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के तीन सांसद खुलकर केशव नेगी के समर्थन में सामने आए हैं और दिल्ली पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भी मामले में न्यायपूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की गई है। दिल्ली अग्निकांड में 22 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद गिरफ्तार किए गए केशव नेगी की गिरफ्तारी को लेकर…
Read MoreINDIA गठबंधन की बैठक में कांग्रेस पर सहयोगियों का हमला! नेतृत्व से लेकर रणनीति तक उठे सवाल, ममता-अखिलेश ने भी रखी बड़ी बात
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आयोजित INDIA गठबंधन की अहम बैठक में विपक्षी एकता के साथ-साथ अंदरूनी मतभेद भी खुलकर सामने आए। 25 विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी वाली इस बैठक में कई सहयोगी दलों ने कांग्रेस की कार्यशैली, नेतृत्व और मुद्दों को प्रभावी ढंग से न उठाने को लेकर सवाल खड़े किए। बैठक में यह भी कहा गया कि गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते कांग्रेस को क्षेत्रीय दलों को साथ लेकर चलने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। बैठक में कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी,…
Read Moreझारखंड में राज्यसभा सीटों पर सियासी संग्राम: कांग्रेस-JMM आमने-सामने, क्या INDIA गठबंधन में बढ़ रही दरार?
रांची: राज्यसभा चुनाव से पहले झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सत्तारूढ़ INDIA गठबंधन के दो प्रमुख घटक दल कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) राज्य की दो राज्यसभा सीटों को लेकर आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार के नाम की घोषणा किए जाने के बाद JMM ने दोनों सीटों पर अपना दावा ठोक दिया है, जिससे गठबंधन के भीतर नई सियासी खींचतान शुरू हो गई है। कांग्रेस ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड से प्रणव झा को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी के…
Read Moreराहुल गांधी पर धामी का तीखा हमला: ‘देश उन्हें गंभीरता से नहीं लेता, कांग्रेस सालों से लॉन्च करने में जुटी’
देहरादून: उत्तराखंड दौरे के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा राज्य सरकार पर लगाए गए आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखा पलटवार किया है। राहुल गांधी के ‘उत्तराखंड को दिल्ली से रिमोट कंट्रोल के जरिए चलाए जाने’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए धामी ने कहा कि देश में अब कोई भी राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेता और कई बार उन्हें खुद भी नहीं पता होता कि वे क्या बोल रहे हैं। शुक्रवार को नैनीताल क्लब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने…
Read Moreअभिजीत दीपके पर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान: अमेरिका से निर्वासन की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारे पास कोई जानकारी नहीं
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर चर्चा के केंद्र बने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके को लेकर उठ रहे सवालों के बीच विदेश मंत्रालय ने अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है। अमेरिका से उनके कथित निर्वासन और वीजा नियमों के उल्लंघन को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्रालय ने कहा है कि उसके पास ऐसी किसी भी कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं है। शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक प्रेस वार्ता के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से पूछा गया कि क्या अमेरिकी अधिकारियों ने अभिजीत दीपके के…
Read Moreसत्ता में आए तो अग्निवीर योजना खत्म करेंगे: राहुल गांधी
पौड़ी/अल्मोड़ा। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि यदि कांग्रेस केंद्र की सत्ता में आती है तो अग्निवीर योजना को समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह योजना सेना और सरकार के बीच लंबे समय से चले आ रहे विश्वास के रिश्ते को कमजोर करती है। खराब मौसम के कारण उत्तराखंड दौरे के दौरान राहुल गांधी पौड़ी में आयोजित पूर्व सैनिक एवं अर्द्धसैनिक स्वाभिमान सभा में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो सके। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभा को संबोधित…
Read More