रांची में छात्र आंदोलन को लेकर हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री आवास छावनी में तब्दील; 100 से ज्यादा अतिरिक्त जवान तैनात

रांची: राजधानी रांची में छात्र आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुख्यमंत्री आवास और उसके आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है और 100 से अधिक अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बड़ी संख्या में छात्रों के जुटने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाले रास्तों पर…

Read More

रांची में प्रदर्शन के बाद छात्रों के लिए प्रशासन का बड़ा इंतजाम, घर वापसी के लिए कराई गई परिवहन व्यवस्था

रांची: छात्र आंदोलन में शामिल होने के लिए दूसरे जिलों से राजधानी पहुंचे छात्रों की घर वापसी के लिए जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। प्रदर्शन के बाद अपने-अपने जिलों में लौटने वाले छात्रों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन की ओर से परिवहन की व्यवस्था कराई जा रही है। दूसरे जिलों से रांची पहुंचे थे छात्र झारखंड के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में छात्र आंदोलन में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे थे। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद इन छात्रों के सामने अपने-अपने घर लौटने की चुनौती…

Read More

16वें दिन भी JPSC-JSSC छात्रों का अनशन जारी, डॉक्टर बोले- हालत बिगड़ी तो अस्पताल ले जाएंगे; 10 अगस्त को विधानसभा घेराव

रांची: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी है। सरकार और अभ्यर्थियों के बीच पहले दो दौर की बातचीत बेनतीजा रहने के बाद आज दोपहर 12 बजे तीसरे दौर की वार्ता प्रस्तावित है। इसी बीच जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनशन कर रहे छात्रों की रांची सदर अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य जांच की। डॉक्टरों ने बताया कि छात्रों का वजन कम हुआ है, लेकिन फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टर बोले- वजन कम हुआ, लेकिन सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

Read More

सोनम वांगचुक की तर्ज पर भूख हड़ताल, अभिजीत दीपके का मिला समर्थन; झारखंड में भर्ती परीक्षा विवाद पर उग्र हुआ छात्र आंदोलन

रांची: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। राजधानी रांची में सैकड़ों छात्र कई दिनों से धरने पर डटे हुए हैं। अब छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान कर दिया है। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन ने और गति पकड़ ली है। भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने और निष्पक्ष जांच की मांग प्रदर्शन कर रहे…

Read More

कानून-व्यवस्था पर सख्त हुए हेमंत सोरेन! दो जिलों के SSP-SP पर गिरी गाज, तत्काल प्रभाव से हटाए गए अधिकारी

रांची: झारखंड सरकार ने कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के पुलिस प्रमुखों को उनके पदों से हटा दिया है। बढ़ती आपराधिक घटनाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह सख्त फैसला लिया है। दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से मुक्त करते हुए पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। सरकार ने पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे और सरायकेला-खरसावां की पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी को कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा…

Read More

झारखंड राज्यसभा चुनाव में बवाल! परिमल नथवाणी के नामांकन पर घमासान, विधानसभा के भीतर-बाहर आमने-सामने BJP-कांग्रेस

रांची: झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नथवाणी के नामांकन पत्र को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कांग्रेस और भाजपा के बीच खुली राजनीतिक जंग में बदल गया है। नामांकन पत्र की जांच के दौरान सामने आई कथित विसंगतियों को लेकर दोनों दल एक-दूसरे पर हमलावर हैं। मामला इतना गरमा गया कि बुधवार को झारखंड विधानसभा के अंदर और बाहर दोनों प्रमुख दलों के नेता और कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन करते नजर आए। कांग्रेस जहां नामांकन रद्द करने की मांग पर अड़ी…

Read More

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर सियासी संग्राम: कांग्रेस-JMM आमने-सामने, क्या INDIA गठबंधन में बढ़ रही दरार?

रांची: राज्यसभा चुनाव से पहले झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सत्तारूढ़ INDIA गठबंधन के दो प्रमुख घटक दल कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) राज्य की दो राज्यसभा सीटों को लेकर आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार के नाम की घोषणा किए जाने के बाद JMM ने दोनों सीटों पर अपना दावा ठोक दिया है, जिससे गठबंधन के भीतर नई सियासी खींचतान शुरू हो गई है। कांग्रेस ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड से प्रणव झा को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी के…

Read More

स्कूली छात्रों को अब मिलेगी बैटरी वाली साइकिल, मुख्यमंत्री ने तैयार कराया एक्शन प्लान; शिक्षा और सुविधाओं पर बड़ा फोकस

रांची: झारखंड सरकार स्कूली छात्रों के लिए एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। राज्य में अब आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पारंपरिक साइकिल की जगह बैटरी संचालित ई-साइकिल उपलब्ध कराने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संबंधित विभागों को इसके लिए विस्तृत और व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते समय और विद्यार्थियों की जरूरतों को देखते हुए साइकिल वितरण योजना को आधुनिक स्वरूप दिया जाना…

Read More