राहुल गांधी का बड़ा दावा- ‘एक साल में पीएम नहीं रहेंगे मोदी’; 9 राज्यों के कांग्रेस अल्पसंख्यक नेताओं संग बैठक में दिए कई सियासी संदेश

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के 9 राज्यों के जिला अध्यक्षों के साथ अहम बैठक की। दिल्ली में आयोजित इस बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, अल्पसंख्यक समुदायों से जुड़े मुद्दों को उठाने और संविधान तथा सामाजिक न्याय के सवालों पर पार्टी की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। बैठक में मध्य प्रदेश, गोवा, दिल्ली, महाराष्ट्र के मुंबई क्षेत्र और तेलंगाना समेत विभिन्न राज्यों के अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष शामिल हुए। कांग्रेस सूत्रों के…

Read More

‘गरीबों से वसूली, अमीरों को राहत?’ राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला, LPG कीमतों और उज्ज्वला योजना को बनाया मुद्दा

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों की आर्थिक नीतियों और विदेश नीति के कारण देश के गरीब, मजदूर, किसान, महिलाएं और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या में कमी को लेकर उन्होंने सरकार से कई सवाल पूछे। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार की नीतियों ने लाखों गरीब परिवारों और महिलाओं को फिर से लकड़ी के…

Read More

राहुल गांधी पर धामी का तीखा हमला: ‘देश उन्हें गंभीरता से नहीं लेता, कांग्रेस सालों से लॉन्च करने में जुटी’

देहरादून: उत्तराखंड दौरे के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा राज्य सरकार पर लगाए गए आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखा पलटवार किया है। राहुल गांधी के ‘उत्तराखंड को दिल्ली से रिमोट कंट्रोल के जरिए चलाए जाने’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए धामी ने कहा कि देश में अब कोई भी राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेता और कई बार उन्हें खुद भी नहीं पता होता कि वे क्या बोल रहे हैं। शुक्रवार को नैनीताल क्लब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने…

Read More

‘एक साल में घुटनों पर आ जाएगी सरकार’, राहुल गांधी की मोदी सरकार को लेकर बड़ी भविष्यवाणी

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार को लेकर बड़ा दावा किया है। कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की पहली एडवाइजरी काउंसिल बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि देश में बढ़ते आर्थिक संकट के कारण अगले एक साल में केंद्र सरकार घुटनों पर आ जाएगी। दिल्ली में आयोजित बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है और सरकार इस संकट को संभाल नहीं पाएगी। उन्होंने दावा किया कि उनकी भविष्यवाणियां गलत साबित नहीं होतीं।…

Read More

केंद्र सरकार ने CBI निदेशक प्रवीण सूद को दिया एक और एक्सटेंशन, अब मई 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ा दिया है। 1986 बैच के कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी प्रवीण सूद अब 12 मई 2027 तक सीबीआई प्रमुख के पद पर बने रहेंगे। उनके कार्यकाल विस्तार को लेकर केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दे दी है। प्रवीण सूद ने 25 मई 2023 को दो साल के कार्यकाल के लिए सीबीआई निदेशक का पद संभाला था। इसके बाद उन्हें 24 मई 2025 को पहली बार एक साल…

Read More

युवक की हत्या पर बवाल, राहुल बोले: “संविधान नहीं, भीड़ चला रही है देश!”

उत्तर प्रदेश के रायबरेली ज़िले में एक दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इस घटना को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक संयुक्त बयान जारी किया है और इसे “इंसानियत, संविधान और न्याय की हत्या” करार दिया है। राहुल गांधी: “भारत में कमजोरों की ज़िंदगी सस्ती समझी जा रही है” राहुल गांधी ने बयान में कहा: “हरिओम वाल्मीकि की निर्मम हत्या सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं,…

Read More