अंकिता भंडारी हत्याकांड: इंडिया गेट पर माता-पिता का प्रदर्शन, दुष्यंत कुमार गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए केंद्र को 24 घंटे का अल्टीमेटम

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग अब दिल्ली के इंडिया गेट तक पहुंच गई है। अंकिता के माता-पिता ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार से भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्त करने का फैसला वापस लेने की मांग की। परिवार ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर नियुक्ति रद्द नहीं की गई, तो देशभर में आंदोलन किया जाएगा। इस प्रदर्शन को कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का समर्थन भी मिला है। राहुल गांधी और…

Read More

पीएम मोदी के जन्मदिन पर चारधाम में गूंजे मंत्रोच्चार, रुद्राभिषेक और महाभिषेक से हुई विशेष पूजा; सीएम धामी ने दी बधाई

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तराखंड के चारों धामों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान रुद्राभिषेक और महाभिषेक समेत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। चारों धामों में हुई विशेष पूजा-अर्चना प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर चारों धामों में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान रुद्राभिषेक और महाभिषेक किए गए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की गई। उत्तराखंड में कई जगह…

Read More

हरिद्वार का ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद-योग का वैश्विक केंद्र, सीएम धामी ने दिए 2 साल में मास्टर प्लान पूरा करने के निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में हरिद्वार स्थित मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान, ऋषिकुल के समग्र विकास से जुड़े प्रस्तावित मास्टर प्लान की समीक्षा की। बैठक में संस्थान के भावी स्वरूप और प्रस्तावित गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा का प्रमुख केंद्र बनाया जाए। आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा पर रहेगा विशेष फोकस मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकुल के विकास में आयुर्वेद, मेडिकल टूरिज्म, योग, ज्योतिष और वैदिक गणित…

Read More

सशक्त बहना उत्सव में सीएम धामी का बड़ा बयान, बोले- ‘50 प्रतिशत आबादी की 100 प्रतिशत सुरक्षा है यूसीसी’

चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को चंपावत के सूखी ढांग स्थित धूरा चौड़ाकोट में आयोजित सशक्त बहना उत्सव में पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि चंपावत आकर उन्हें अपने परिवार के बीच होने जैसा महसूस होता है। उन्होंने कहा कि यहां से उन्हें नई ऊर्जा मिलती है, जो प्रदेश के लिए काम करने की ताकत देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य मातृशक्ति, बहनों और बेटियों की आकांक्षाओं को आगे बढ़ाना है। उन्होंने समान नागरिक संहिता को महिलाओं की सुरक्षा से…

Read More

चमोली टनल हादसा: मृतक आश्रितों को 45 लाख, घायलों को 3.5 लाख रुपये मुआवजा; खत्म हुआ आंदोलन

गोपेश्वर: चमोली की विष्णुगाड़ जलविद्युत परियोजना में हुए टनल हादसे के बाद मृतक कर्मचारियों के आश्रितों और घायलों के लिए मुआवजे पर सहमति बन गई है। प्रशासन की मध्यस्थता में टीएचडीसी प्रबंधन, हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी इंडिया लिमिटेड और हिन्दुस्तान फेडरेशन यूनियन के बीच हुई वार्ता में मृतकों के परिजनों को 45 लाख रुपये और घायलों को 3.5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने पर सहमति बनी है। समझौते के बाद पिछले एक सप्ताह से चल रहा आंदोलन भी समाप्त हो गया और परियोजना का काम दोबारा शुरू हो गया है।…

Read More

उत्तराखंड में दिसंबर तक 15 हजार से ज्यादा परिवारों को मिलेगी पक्की छत, CM धामी का लक्ष्य- हर पात्र परिवार का हो अपना घर

देहरादून: उत्तराखंड में अपने घर का सपना देख रहे हजारों परिवारों के लिए राहत की खबर है। दिसंबर तक राज्य में 15 हजार से अधिक परिवारों को पक्की छत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी को गति दी है। आवास विभाग ने लंबित परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 30 सितंबर तक की समयसीमा तय की है। 15,496 आवासों का निर्माण, 12,948 घर तैयार प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत राज्य में कुल 18 परियोजनाओं के अंतर्गत 15,496 आवासीय इकाइयों…

Read More

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा टेंपो ट्रैवलर, 3 की मौत; 19 पर्यटक घायल

रामगढ़: उत्तराखंड के रामगढ़ में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भवाली से मुक्तेश्वर जा रहा पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर मल्ला रामगढ़ के पास करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 19 पर्यटक घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जिनमें से छह की हालत गंभीर होने पर उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। हादसे में घायल सभी पर्यटक दिल्ली और फरीदाबाद के रहने वाले बताए गए हैं। पैराफिट तोड़कर खाई में…

Read More

रक्षाबंधन पर उत्तराखंड की बहनों को बड़ा तोहफा! सरकारी बसों में एक नहीं, दो या उससे ज्यादा दिन मुफ्त सफर की तैयारी

देहरादून: रक्षाबंधन के मौके पर उत्तराखंड की बहनों को इस बार सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिल सकता है। परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को एक दिन के बजाय दो या उससे अधिक दिनों तक निश्शुल्क यात्रा की सुविधा देने पर शासन स्तर पर मंथन चल रहा है। उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए चार दिनों तक मुफ्त बस यात्रा की व्यवस्था को देखते हुए उत्तराखंड में भी इसी तरह की सुविधा देने पर विचार किया जा रहा है। एक दिन की मुफ्त यात्रा की व्यवस्था…

Read More

CM धामी के सामने गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा का बड़ा खुलासा, स्पोर्ट्स में चयन के लिए मांगी गई डेढ़ लाख की रिश्वत; सन्न रह गया पूरा हॉल, CM बोले- “बैठ जाओ बेटा”

देहरादून: सोमवार को आयोजित मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर के विद्यार्थियों से संवाद किया। इसी दौरान एक छात्रा ने अपनी उपलब्धि साझा करते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने में आर्थिक परेशानी का मुद्दा मुख्यमंत्री के सामने रखा। छात्रा ने बताया कि उसने हाल ही में जम्मू में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता था। राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड के बाद नेशनल टीम में चयन छात्रा ने बताया कि जम्मू में हुई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार…

Read More

सिलक्यारा रेस्क्यू के 12 रैट माइनर्स को मिला वीरता सम्मान, 41 मजदूरों की जान बचाने वालों को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक

नई दिल्ली: उत्तराखंड के सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले 12 रैट माइनर्स को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को आयोजित समारोह में इन सभी रैट माइनर्स को यह सम्मान प्रदान किया। नवंबर 2023 में इन्होंने सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। 17 दिनों तक चला था चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान सिलक्यारा सुरंग हादसे के बाद 41 श्रमिक सुरंग के भीतर फंस गए थे।…

Read More