कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति के बीच मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब तृणमूल कांग्रेस के सांसद और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर कथित तौर पर पथराव किया गया। घटना में घर की पहली मंजिल की खिड़कियों के शीशे टूट गए। मामले का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। CCTV में कैद हुई पूरी घटना सामने आए सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बाइक से…
Read MoreTag: bengal political news
TMC में घमासान तेज! कुणाल घोष का बागियों पर हमला, बोले- जिस खाते के पैसों से चुनाव जीता, आज उसी पर सवाल उठा रहे
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस में विधानसभा चुनाव के बाद जारी अंदरूनी कलह अब पार्टी के बैंक खातों तक पहुंच गई है। पार्टी के वित्तीय लेन-देन को लेकर छिड़े विवाद के बीच वरिष्ठ नेता और विधायक कुणाल घोष ने बागी नेताओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं ने पार्टी के बैंक खाते से मिली आर्थिक मदद के सहारे चुनाव लड़ा, वही अब उस खाते के खिलाफ कार्रवाई और जांच की मांग कर रहे हैं। कुणाल घोष का यह बयान ऐसे समय आया है जब पार्टी के कुछ बागी…
Read MoreTMC में बगावत के बीच शत्रुघन सिन्हा का बड़ा ऐलान, बोले- मुश्किल वक्त में ममता का साथ नहीं छोड़ूंगा
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस में कथित अंदरूनी असंतोष और बगावत की चर्चाओं के बीच पार्टी सांसद शत्रुघन सिन्हा ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मजबूती से खड़े हैं और किसी भी परिस्थिति में उनका साथ नहीं छोड़ेंगे। पार्टी में टूट और कई सांसदों के असंतोष की खबरों के बीच शत्रुघन सिन्हा के बयान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने बागी खेमे में शामिल होने की अटकलों को पूरी तरह खारिज करते हुए…
Read MoreTMC में इस्तीफों की आंधी! एक और राज्यसभा सांसद ने छोड़ा साथ, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस को गुरुवार को एक और बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बाराइक ने उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के साथ ही राज्यसभा में टीएमसी की संख्या घटकर 10 सांसद रह जाने की बात कही जा रही है। इससे पहले सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव भी अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। जानकारी के अनुसार, राज्यसभा में टीएमसी के कुल 13 सांसद थे। लगातार तीन इस्तीफों के बाद पार्टी की संख्या में कमी आई…
Read MoreTMC में भगदड़ तेज! राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक का इस्तीफा, ममता बनर्जी को एक और बड़ा राजनीतिक झटका
नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पार्टी को गुरुवार को एक और बड़ा झटका लगा। टीएमसी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव के बाद एक ही सप्ताह में किसी सांसद का यह तीसरा इस्तीफा माना जा रहा है, जिससे पार्टी की संसदीय ताकत पर भी असर पड़ने की चर्चा तेज हो गई है। प्रकाश चिक बराइक के इस्तीफे के बाद राज्यसभा में टीएमसी सांसदों की संख्या घटकर 10 रह जाने…
Read MoreTMC को एक और बड़ा झटका! राज्यसभा से सुष्मिता देब का इस्तीफा, हिमंत सरमा से मुलाकात के बाद तेज हुईं राजनीतिक अटकलें
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एक सप्ताह के भीतर पार्टी के दूसरे सांसद के इस्तीफे ने सियासी गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। खास बात यह है कि इस्तीफे के बाद उनकी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की खबर सामने आई है, जिसके बाद उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि…
Read Moreअभिषेक बनर्जी पर कथित हमले के विरोध में आज मैदान में उतरेंगी ममता, धर्मतला में TMC का शक्ति प्रदर्शन
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बढ़ते सियासी तनाव के बीच तृणमूल कांग्रेस आज राजधानी कोलकाता में बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी पर कथित हमले के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगी। इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी ने व्यापक तैयारियां की हैं और इसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अभिषेक और कल्याण बनर्जी के मुद्दे पर आक्रामक हुई TMC तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि उसके नेताओं और जनप्रतिनिधियों को राजनीतिक कारणों से निशाना बनाया जा रहा…
Read Moreहार के बाद ममता का बड़ा संदेश, बोलीं- बागियों के जाने से नहीं कमजोर हुई TMC, अब और होगी मजबूत
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार और सत्ता से बाहर होने के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी असंतोष के बीच पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने बागी नेताओं पर तीखा हमला बोला है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में दो विधायकों को निष्कासित किए जाने के कुछ घंटों बाद ममता ने साफ कहा कि ऐसे नेताओं के जाने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस उनके बिना और अधिक मजबूत होकर उभरेगी। ‘टीएमसी नेताओं की नहीं, कार्यकर्ताओं की पार्टी’ फेसबुक लाइव के जरिए…
Read Moreफलता में बीजेपी की बड़ी जीत पर बोले पीएम मोदी, कहा- लोकतंत्र जीता, धमकियों की हुई हार
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा को बधाई दी है। पीएम मोदी ने इस जीत को लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि जनता ने धमकियों और दबाव की राजनीति को नकार दिया है। फलता सीट पर 24 मई को घोषित नतीजों में बीजेपी ने भारी अंतर से जीत दर्ज की। यह सीट लंबे समय से तृणमूल कांग्रेस का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है। इससे पहले 29 अप्रैल को हुए मतदान…
Read Moreपश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, फालता पंचायत के वाइस प्रेसिडेंट सैदुल खान गिरफ्तार
साउथ 24 परगना: पश्चिम बंगाल के फालता इलाके से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। फालता पंचायत के वाइस प्रेसिडेंट सैदुल खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई बीती रात एक पुराने मामले में की। सैदुल खान को फालता विधानसभा क्षेत्र से जुड़े चर्चित नेता जहांगीर खान का करीबी और रिश्तेदार बताया जा रहा है। सैदुल खान की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है, जब फालता विधानसभा सीट को लेकर राजनीतिक माहौल पहले से ही गरमाया हुआ है। इस सीट पर चुनाव के दौरान धमकियों और…
Read More